Showing posts with label #Retired Colonel. Show all posts
Showing posts with label #Retired Colonel. Show all posts

कैब में बैठकर रिटायर्ड कर्नल कर रहे थे Waqf पर बात, ड्राइवर वसीम ने पीटा: रिपोर्ट में दावा, Video; वक़्फ़ के खिलाफ शोर मचाने वाले कोई और नहीं वक़्फ़ के सफेदपोश लुटेरे हैं

वक़्फ़ के लुटेरे हिन्दू और मुस्लिम कट्टरपंथियों ने अपनी जेबों पर पड़े छापे से आम मुस्लिमों में नफरत के बीज बो रहे हैं। जिस दिन आम मुस्लिमों ने इन से सवाल किया कि बताओ तुमने जो वक़्फ़ की जमीन हथिया कर कितना किराया देते हो और हर महीने कितने करोड़ की कमाई कर रहे? सरकार द्वारा तुम्हारी लूट पर लगाम लगाए जाने से क्यों बौखला रहे हो? जिस दिन से जनता ने यह पूछना शुरू कर दिया घर से बाहर आने से पहले सोंचेंगे। इस्लाम की आड़ में मुस्लिमों के जज्बातों से खिलवाड़ किया जा रहा है। वक़्फ़ के खिलाफ शोर मचाने वाले कोई और नहीं वक़्फ़ के सफेदपोश लुटेरे हैं। 
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सेना के सेवानिवृत्त कर्नल सूर्य प्रताप सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, वो कैब में बैठकर अपने दोस्त से वक्फ पर चर्चा कर रहे थे, जिसे सुन ड्राइवर वसीम भड़क गया।

रिपोर्ट के अनुसार, वसीम ने उनसे गाली-गलौच की और उनपर हमला भी किया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में रिटायर्ड कर्नल सड़क पर लड़खड़ाते हुए चलते दिखे।

इस वीडियो को शेयर करके कुछ लोग सेवानिवृत्त कर्नल के साथ हुई मारपीट पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ का दावा है कि सूर्य प्रताप सिंह खुद नशे में थे और ड्राइवर से उलझ रहे थे। बाद में उन्होंने इस मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया।

अब पुलिस इस मामले के हर एंगल को निष्पक्ष ढंग से जाँच रही है।