Showing posts with label #Sajid Khan. Show all posts
Showing posts with label #Sajid Khan. Show all posts

दिल्ली : साजिद खान के बिग बॉस में जाने पर सवाल उठाने वाली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल को मिल रही रेप की धमकियाँ

बॉलीवुड में भारतीय संस्कृति का उपहास करने वालों का freedom of expression के नाम पर समर्थन करने वाली पार्टियों को 
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी मिलने पर पुनः मंथन करना चाहिए। जिसकी उन्होंने 12 अक्टूबर 2022 को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की गई है।

स्वाति मालीवाल ने बताया कि जब से उन्होंने साजिद खान (Sajid Khan) को बिग बॉस 16 (Big Boss 16) में एंट्री दिए जाने पर सवाल उठाया है, तभी से उन्हें रेप की धमकी दी जा रही है। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ धमकी वाले कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में लिखा, “जब से साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए I&B मंत्री को चिट्ठी लिखी है। तब से मुझे इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी दी जा रही है। जाहिर है ये हमारा काम रोकना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस को शिकायत दे रही हूँ। FIR दर्ज करें और जाँच करें। जो भी लोग इनके पीछे है, उनको अरेस्ट करें!”

दरअसल, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने सोमवार (10 अक्टूबर 2022) को बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) को रिएलिटी शो बिग बास (Big Boss) से हटाने की माँग की थी। उन्होंने कहा था कि साजिद खान पर 10 से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न आरोप है।

स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में कहा था, “साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने मीटू (MeToo) मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती है। अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गई है जो कि पूरी तरह गलत है। मैंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा है कि वह साजिद खान को इस शो से हटवाएँ।”

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने साजिद खान पर MeToo का आरोप लगाया था। शर्लिन ने 11 अक्टूबर 2022 को स्वाति मालीवाल को धन्यवाद कहा था।

अवलोकन करें:-

फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है : मंदाना करीमी

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है : मंदाना करीमी
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने सीजन-16 (Bigg Boss 1

शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, “धन्यवाद स्वाति जी। अगर सलमान खान सर के किसी करीबी महिला मित्र या रिश्तेदार के साथ साजिद खान कोई घिनौनी हरकत करता, तो क्या सलमान सर साजिद के खिलाफ एक्शन नहीं लेते? सलमान सर हम पीड़ित महिलाओं के भाई-जान क्यों नहीं बन सकते?”