Showing posts with label instagram. Show all posts
Showing posts with label instagram. Show all posts

‘OTT पर गे और लेस्बियन कंटेंट की भरमार, चला गया स्वच्छ मनोरंजन का जमाना’

OTT पर समलैंगिक कंटेंट पर अमीषा पटेल का (दाएँ) निशाना, उर्फी जावेद (बाएँ) बिफरीं
OTT और बॉलीवुड कंटेंट को लेकर अभिनेत्री अमीषा पटेल और मॉडल उर्फी जावेद के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। ‘ग़दर 2’ की अभिनेत्री ने कहा था कि OTT प्लेटफॉर्म्स गे और लेस्बियन कंटेंट्स से भरे पड़े हैं। अब उर्फी जावेद ने कहा है कि वो अमीषा पटेल के इस बयान से क्षुब्ध हैं। उर्फी जावेद ने शनिवार (8 जुलाई, 2023) को इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से कहा कि पूछा कि ये Gayism और Lesbianism क्या होता है? उन्होंने पूछा कि क्या अपने बच्चों को इससे दूर रखना है?

उर्फी जावेद ने कहा कि जब अमीषा पटेल ने ‘कहो न प्यार है’ फिल्म किया, तो क्या उनका मतलब सिर्फ ‘स्ट्रेट’ लोगों से था? उर्फी जावेद ने लिखा कि जब सार्वजनिक हस्तियाँ बिना खुद को शिक्षित किए संवेदनशील मुद्दों पर इस तरह के बयान देती हैं तो उन्हें खासी परेशानी होती है। उर्फी जावेद ने व्यक्तिगत निशाना साधते हुए कहा कि अमीषा पटेल को 25 वर्षों से काम नहीं मिल रहा है, जिस कारण वो एक कड़वी व्यक्ति बन गई हैं। उर्फी जावेद ने अमीषा पटेल का वीडियो शेयर करते हुए ये टिप्पणी की।

47 वर्षीय अमीषा पटेल ने कहा था कि लोग ‘क्लीन एंटरटेनमेंट’ की तलाश में हैं। उनका कहना था कि ऐसे कंटेंट डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि OTT के सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स पर जो कंटेंट हैं उनमें समलैंगिक दृश्यों की भरमार है। उन्होंने कहा था कि अब वो जमाना चला गया, जब दादा-दादी अपने पोते-पोतियों के साथ बैठ कर सिनेमा देख सकते थे। OTT के दृश्यों के दौरान बच्चों को दूर रखना पड़ता है।

अमीषा पटेल ने कहा कि आजकल के कंटेंट्स ऐसे हैं कि आपको या तो अपने बच्चों की आँखों को कवर करना पड़ता है या फिर टीवी में लॉक लगाना पड़ता है। आजकल ऐसे कंटेंट आ रहे हैं कि आप नहीं चाहेंगे कि आपके बच्चे इसे देखें। हाल ही में अमीषा पटेल ने ‘ग़दर 2’ के निर्देशक अनिल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी कंपनी ने अभिनेता-अभिनेत्रियों का ख्याल नहीं रखा, Zee के हस्तक्षेप के बाद सबको पैसे मिले। हालाँकि, अनिल शर्मा ने अब मनमुटाव से इनकार किया है।


आंध्र प्रदेश : दूसरी बीवी ने ब्लेड से काट डाला गुप्तांग ; भारी पड़ा पहली पत्नी का इंस्टाग्राम रील देखना

                                                                                                     प्रतीकात्मक चित्र साभार: Bing AI
आंध्र प्रदेश में एक महिला द्वारा अपने पति का गुप्ताँग काटने की खबर है। महिला अपने पति की दूसरी बीवी थी। बताया जा रहा है कि वह अपने पति द्वारा पहली बीवी का इंस्टाग्राम पर बनाया गया रील देखने से नाराज थी। गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर के मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार (21 जुलाई, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला नंदीगामा के पास चंदरलापाडु मंडल का है। यहाँ का रहने वाला कोटा आनंद बाबू 5 साल पहले अपनी पत्नी से अलग हो गया था। आनंद बाबू ने वरम्मा नाम की महिला से दूसरी शादी की और पिछले 5 माह से मुप्पल्ला में रह रहा था। घटना के दिन शुक्रवार को आनंद बाबू घर में अपनी पूर्व पत्नी की इंस्टाग्राम पर बनाई रील देख रहा था। यह हरकत उनकी दूसरी बीवी वरम्मा को नागवार गुजरी। बताया जा रहा है कि इस बात को ले कर पति-पत्नी में खूब झगड़ा हुआ।

पीड़ित पति का आरोप है कि उनकी बीवी ने ब्लेड ने उनके गुप्तांग पर वार किया। इस हमले की वजह से आनंद बाबू के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित पति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ काफी खून बहने की वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस घटना की जाँच कर रही है। आरोपित वरम्मा का कहना है कि उनका अपने पति के गुप्तांग पर हमले का कोई इरादा नहीं था और ये घटना गलती से हुई। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बीवी द्वारा अपने पति का गुप्ताँग काटने का यह पहला मामला नहीं है। इस से पहले भी नवंबर 2022 में, राजस्थान के बाड़मेर में एक महिला ने मामूली लड़ाई के बाद अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। इसके अलावा अक्टूबर 2022 में ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 33 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर झगड़े के दौरान अपने पति के गुप्तांग को काट कर चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

बजरंग पूनिया की इंस्टा स्टोरी में ‘बजरंग बली’ को देख भड़के वामपंथी-इस्लामी कट्टरपंथी, पहलवान ने डर से डिलीट किया पोस्ट

बजरंग दल का समर्थन करने पर बजरंग पूनिया का विरोध
जंतर-मंतर पर बैठकर WFI चीफ बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की माँग करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया से रविवार (7 मई 2023) को वामपंथी-कट्टरपंथी नाराज हो गए। दरअसल, 7 मई 2023 को पूनिया ने इंस्टा स्टोरी पर बजरंग दल के समर्थन में ‘हनुममान जी’ की फोटो लगाई थी। इस फोटो के नीचे लिखा था- “मैं बजरंगी हूँ। बजरंग दल का समर्थन करता हूँ। जय श्रीराम।”

यही फोटो देखने के बाद वामपंथी-कट्टरपंथी गिरोह के कई लोग उनपर भड़क गए। उन्हें ‘धर्मांध’ कहा जाने लगा। उनकी स्टोरी के स्क्रीनशॉट शेयर कर करके लिखा जाने लगा कि वह लोग जिसे सपोर्ट कर रहे हैं, वह बजरंग दल का समर्थक है। बजरंग पूनिया को एक पोस्ट के चलते इतना ट्रोल किया गया कि बाद में उन्होंने अपनी स्टोरी डिलीट कर दी।

बजरंग पूनिया जंतर-मंतर पर बैठे उन नामी पहलवानों में से एक हैं जो इस समसय बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी से लेकर कॉन्ग्रेसियों का समर्थन मिला हुआ है। इस बीच पूनिया का एक पोस्ट देखते ही सब बिदक गए। बड़े-बड़े ट्विटर अकॉउंट ने उन्हें इस स्टोरी लगाने पर पाठ पढ़ाया।

रेडियो मिर्ची आरजे सायमा ने कहा, “सच में! तुमको सच में निर्णय लेना होगा बजरंग पूनिया कि तुम ऐसा मारकाट वाला समाज चाहते हो या फिर शांति वाला।”

शिरीन खान ने तो बजरंग पूनिया के लिए लिखा- ऐसे सांपों को समर्थन देने वालों को भी शर्म आनी चाहिए।

डॉ निमो यादव ने लिखा कि भले ही बजरंग पूनिया ने अपने इंस्टा से इस स्टोरी को हटा दिया है लेकिन उन्हें सामने आकर माफी माँगनी चाहिए। निमो यादव ने लोगों से अपील की कि जब बजरंग पूनिया के हैशटैग में बिलकुल भी उसका साथ न दें।

इतना ही नहीं निमो यादव के ट्वीट में कहा गया, “बजरंग पूनिया अपने आकाओं को खुश करने के लिए 2020 से पहले सांप्रदायिक पोस्ट करता था। 2 दिन पहले आकर रोने लगा कि भाजपा सांसद ने यौन उत्पीड़न किया। आज वो फिर बजरंग दल की फोटो लगा रहा है और भाजपा समर्थित पोस्ट शेयर कर रहा है। मैंने पहले ही कहा था एक धर्मांध, हमेशा धर्मांध रहता है।”

मोहम्मद आसिफ ने बजरंग पूनिया का पुराने ट्वीट दिखाया जो साल 2020 में किया गया था। इसमें लिखा है- “एक कुत्ता भी एक दिन रोटी खाकर आपका वफादारा बन जाता है लेकिन कुछ इंसान देश का अनाज जन्म से खा सके हैं फिर भी वफादार नहीं हो पाए।”

मोहम्मद आसिफ ने पुराने ट्वीट दिखाते हुए कहा, “ये सारे ट्वीट उनके लिए हैं जो जंतर-मंतर पर बैठे संघी पहलवानों को समर्थन कर रहे हैं।”

बजरंग पूनिया का यह पोस्ट कर्नाटक में कॉन्ग्रेस के घोषणा पत्र जारी होने के बाद ‘बजरंग दल’ के समर्थन में आया था। लेकिन जैसे ही वामपंथी-कट्टरपंथी इसका विरोध करने लगे तो इसे हटा लिया गया। अब ये लोग कह रहे हैं कि बजरंग पूनिया के पोस्ट डिलीट करने से काम नहीं चलेगा उन्हें इस पर माफी भी माँगनी चाहिए।


गोवा : जुड़वा मुस्लिम बहनें ने शिवलिंग को सेक्स के साथ जोड़ा, श्रीराम के साथ गंदी गाली... हिंदुओं की औरतों को सेक्स स्लेव तक लिखा

                                       हिंदू घृणा से सनी मुस्लिम बहनें (प्रतीकात्मक चित्र, साभार: AI Bing)
गोवा की 2 मुस्लिम बहनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुओं के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर रही थीं। मामला संज्ञान में आने के बाद गोवा पुलिस के क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों बहनों को क्राइम ब्राँच ने पूछताछ के लिए तलब किया है।

पूरा मामला तब सामने आया, जब 18 अप्रैल 2023 को एक ट्विटर यूजर ने दोनों बहनों द्वारा किए गए आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीन शॉट और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक शेयर किया। यूजर ने दावा किया कि स्कूल जाने वाली दोनों बहनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से न सिर्फ हिंदुओं के साथ गाली-गलौज करती हैं बल्कि लगातार उनकी धार्मिक भावनाएँ भड़काने का काम कर रही हैं।

       श्रीराम से लेकर भगवान शिव तक को गाली, हिंदुओं को सेक्स स्लेव से जोड़ने की बात करने वाली बहनें

ट्वीट के बाद गोवा पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। अब दोनों इंस्टाग्राम अकाउंट उपलब्ध नहीं हैं।

जिस ट्वीट में हिंदू-घृणा से सनी इन दोनों बहनों की करतूत का जिक्र था, उस पर रिप्लाई करते हुए आईपीएस ऑफिसर निधिन वलसन ने लिखा कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद 25 अप्रैल 2023 को उन्होंने पोस्ट को कोट करते हुए जानकारी दी कि आरोपित जुड़वा बहनों को क्राइम ब्राँच ने पूछताछ के लिए तलब किया है।

आईपीएस निधिन ने लिखा, “गोवा की 2 जुड़वा बहनों पर हाल ही में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोप में मामल दर्ज किया गया था। दोनों छात्राओं को क्राइम ब्रांच में तलब किया गया है।”

                                                                एक्शन में गोवा पुलिस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम हिंदू धर्म के खिलाफ नफरत फैलाने का अड्डा बन चुका है। यहाँ हिंदुओं के प्रति आपत्तिजनक सामाग्री पोस्ट करने पर त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती। यही कारण है कि इंस्टाग्राम हिन्दू विरोध और हिन्दू घृणा का हब बन चुका है। इस पर ऑपइंडिया ने पहले भी एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट में हमने कई इंस्टाग्राम पेज और यूजर्स द्वारा पोस्ट किए जा रहे कंटेट को शामिल किया था।

इंस्टाग्राम यूजर्स द्वारा लगातार हिन्दू देवी-देवताओं के नाम पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे थे। देवी देवताओं को भद्दी-भद्दी गालियाँ दे कर इस्लामिक हस्तियों को ज्यादा श्रेष्ठ बता कर दिखाया जा रहा था। एक पेज का नाम ही माँ सीता को अश्लील गाली देते हुए रखा गया। साथ ही यूजरनेम में हिन्दुओं को ‘हिजड़ा’ बताया गया। इसके बाद हिंदुत्व को अश्लील गालियाँ दी गई थीं। इस रिपोर्ट को इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

पंजाब : इंस्टाग्राम रील से फँसाकर न्यूड फोटो भेज ब्लैकमेल करती: पैसे नहीं देने पर गैंगस्टरों से धमकियाँ, कांग्रेस नेता मददगार

पुलिस गिरफ्त में जसनीत कौर और उसका मददगार कांग्रेस लकी संधू (फोटो साभारः दैनिक भास्कर)
पंजाब की लुधियाना पुलिस ने जसनीत कौर उर्फ राजवीर नाम की एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर को गिरफ्तार किया है। वह अर्धनग्न हो इंस्टाग्राम रील बनाती थी। इसके जरिए लोगों को फँसाकर उनसे बातचीत शुरू करती। फिर उनको न्यूड फोटो भेज ब्लैकमेल करने लगती थी। पैसे नहीं देने पर गैंगस्टरों से धमकियाँ भिजवाती थी। रिपोर्टों के अनुसार कांग्रेस नेता लकी संधू इस ‘ब्लैकमेलर हसीना’ का मददगार था। उसकी भी तलाश की जा रही है।

जसनीत मूल तौर रूप से संगरूर की रहने वाली है। गुरबीर नामक एक कारोबारी ने उसके खिलाफ शिकायत की थी। गुरबीर के अनुसार वह सोशल मीडिया के जरिए जसनीत के संपर्क में आया था। वह उससे 1 करोड़ रुपए माँग रही थी। पैसों की उगाही के लिए किसी गैंगस्टर से भी उसे कॉल करवाया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला थाना क्षेत्र मॉडल टाउन का है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जसनीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कांग्रेस नेता लकी संधू उसका सहयोगी निकला। साहनेवाल निवासी लकी ने ही गुरबीर को गैंगस्टरों से धमकी दिलवाई थी। पुलिस अब लकी के भी आपराधिक नेटवर्क की तलाश कर रही है। वहीं जसनीत पर साल 2022 में मोहाली में इसी प्रकार की उगाही के प्रयास का एक और केस दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस की जाँच में जसनीत की पूरी कुंडली सामने आ रही है। अपने पिता की मौत के बाद जसनीत ने पैसे कमाने के लिए इंस्टाग्राम पर एडल्ट रील डालनी शुरू की थी। इससे लोगों को फँसाकर उगाही का काम शुरू कर दिया। उसके टारगेट पर खासतौर से व्यापारी हुआ करते थे। वह उन्हें बातों में फँसा कर अपनी न्यूड फोटो भेजती थी और फिर बदनाम करने की धमकी देकर उनसे वसूली करती थी।

इंस्टाग्राम पर जसनीत के लाखो फॉलोवर्स हैं। उसने अश्लील वीडियो डालने के लिए 3 अलग-अलग एकाउंट भी बना रखे हैं। जसनीत कौर के पास पुलिस को 75 लाख रुपए कीमत की BMW गाड़ी भी मिली है। इस रैकेट में कांग्रेस नेता लकी संधू भी शामिल था। जब कोई व्यक्ति जसनीत से नहीं डरता तो लकी उसे गैंगस्टरों से धमकी दिलावाया करता था। पुलिस रैकेट से जुड़े बाकी लोगों की भी तलाश कर रही है।

‘जिन्होंने मोदी को वोट दिया, उन्हें अस्पताल में जगह मत दो’: डेनियल फर्नांडिस, कॉमेडियन ने कोविड पीड़ितों के लिए उगला जहर

                                                        स्टैंड अप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस
कॉमेडी के नाम पर ओछापन दिखाने की रिवायत अब पुरानी हो गई है। 3 फरवरी को डेनियल फर्नांडिस ने ‘Alive and Vaccinated’ टाइटल से वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर डाली। इस 1 घंटे 39 मिनट की वीडियो में डेनियल अपनी कट्टरता दिखाते दिखे और इसमें उन्होंने लोगों के मरने की कामना की। साथ ही हिंदू विरोधी विचारों को भी व्यक्त किया।

डेनियल वीडियो में उन कोविड मरीजों का मजाक उड़ा रहे थे जिन्होंने नरेंद्र मोदी को वोट किया। अपनी वीडियो में उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अस्पताल में जगह ही नहीं मिलनी चाहिए जिन्होंने नरेंद्र मोदी को वोट दिया। उन्होंने कहा कि उनका दोस्त भी यही सोचता है। अपने बेनाम दोस्त का जिक्र करते हुए वह बोले कि ये आइडिया उनके दोस्त ने उन्हें दिया है कि जिन लोगों ने भी कभी पीएम को वोट दिया उन्हें अस्पतालों में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

वीडियो वायरल होने के बाद हर जगह से डेनियल को उनकी घटिया सोट के लिए लताड़ मिली। हालाँकि तब उन्होंने ग्लानि महसूस करने की बजाय या माफी माँगने की बजाय अपना गुस्सा व्यक्त किया और लोगों का मजाक उड़ाने लगे।

मामला इंस्टा पर लाते हुए उन्होंने उन लोगों को ट्रोल करवाया जिन्होंने उनकी वीडियो पर सवाल खड़े किए। एक मोनिका वर्मा नाम की लड़की ने कहा था कि स्टैंड कॉमेरी के नाम पर मोदी के प्रति नफरत दिखाना आम हो गया है।

डेनियल ने इसी कमेंट को पोस्ट करके कुछ इमोजी लगाई जिसके बाद उनके फॉलोवर्स उस लड़की का मजाक उड़ाने लगे।

‘prinaik24’ आईडी से पूछा गया कि आखिर ऐसी बुद्धि वाले लोग कैसे बुद्धिजीवी या उदारवादी घोषित हो सकते हैं वो भी तब जब वो महामारी में लोगों की मौत की कामना करते है। उन्होंने उन दर्शकों को भी शर्म करने को कहा जो ऐसे मजाकों पर हँसते और तालियाँ बजाते हैं।

यहाँ भी डेनियल ने गलती मानने की बजाय पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा- “दर्शकों तुम्हें शर्म आना चाहिए।”

एक इंस्टा यूजर ने डेनियल की वीडियो देख कहा कि ये सब सिर्फ व्यूज और पब्लिसिटी के लिए किया जाता है ताकि बिल भरे जा सकें। इस कमेंट का भी डेनियल मजाक उड़ाते दिखे। और रोने वाले इमोजी लगाते हुए कहा- “मेरे बहुत सारे बिल हैं।”

कोविड-19 के पीड़ितों का मजाक उड़ाने वाले डेनियल अक्सर मौका पाते ही हिंदू धर्म का मखौल उड़ाते हैं। लेकिन जब बात दूसरे मजहब के उल्लेख की आती है तो वहाँ बीप का इस्तेमाल करते हैं शायद उन्हें पता है कि उनका हश्र क्या हो सकता है।

उनके एक मजाक में दूसरे मजहब के शख्स की बात थी। लेकिन उन्होंने उस हर शब्द पर बीप लगाया जिसपर विवाद हो सकता था। जोक सुनाते हुए उन्होंने कहा, “जीसस, बुद्धा और….. बार में गए।  बार वाले ने उन्हें देखा और पूछा कि मैं आप दोनों के लिए क्या ला सकता हूँ?” इस पूरी लाइन में डेनियल ने कोई ऐसा शब्द इस्तेमाल नहीं किया कि मजहबी लोग आहत हों। जहाँ उन्हें इस्लाम से जुड़े शब्द प्रयोग करने थे वहाँ-वहाँ उन्होंने बीप का यूज किया और अपने मुँह पर इमोजी भी लगाया ताकि किसी को पता न चले कि उन्होंने क्या बोला है। लेकिन ये सतर्कता डेनियल ने कभी हिंदू धर्म के लिए नहीं बरती और खुलेआम हिंदू धर्म का मखौल उड़ाया।

हिजाब के विरोध में ईरानी एक्ट्रेस ने उतारे शरीर से सारे कपड़े

                   हिजाब के विरोध में एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने उतारे कपड़े (फोटो साभार: @iamelnaaz)
भारत में हिजाब विवाद अदालतों के चक्कर काट रहा है, तो ईरान में इन दिनों हिजाब विरोधी प्रदर्शन तेज हो गया है। इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हिजाब नहीं पहनने के कारण महसा अमीनी नाम की लड़की की पुलिस की पिटाई से मौत के बाद हुई थी। इस विरोध प्रदर्शन में अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं। इसके बावजूद यह प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

ईरान में हिजाब को लेकर भड़की आग सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में फैल चुकी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और मंदाना करीमी के बाद अब हिजाब (Hijab) को लेकर एक और अभिनेत्री का रिएक्शन सामने आया है। नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज सेक्रेड गेम्स में काम कर चुकी एलनाज नोरौजी (Elnaaz Norouzi) ने हिजाब का विरोध करते हुए मंगलवार (11 अक्टूबर 2022) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो को उन्होंने ‘मॉय बॉडी-मॉय चॉइस’ का नाम दिया है। इसमें वह कैमरे के सामने एक-एक करके अपने सारे कपड़े उतारती हुई नजर आ रही हैं। उनकी वीडियो का काफी लोग सपोर्ट कर रहे हैं। उन्ही में से एक एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी हैं। उन्होंने उनकी पोस्ट पर कमेंट भी किया है। 

उर्वशी रौतेला ने लिखा, “हमें आप पर गर्व है क्वीन। हम महिलाओं का समर्थन करते हैं।” वहीं टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने भी कमेंट में सलाम करने वाला इमोजी बनाया है। इनके अलावा अन्य यूजर्स ने भी नोरौजी के इस वीडियो की सराहना की है।

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी मूल रूप से ईरान की रहने वाली हैं। उनका पूरा परिवार भी ईरान में ही रहता है। सितंबर 2022 में भी उन्होंने हिजाब विरोधी प्रदर्शन को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि कैसे ईरान में छोटी-छोटी बातों को लेकर लोगों के साथ बुरी तरह व्यवहार किया जाता है। यदि वजह थोड़ी सी भी बड़ी हुई तो उन्हें बेरहमी से पीटा भी जाता है। वह बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ टीवी एड में भी काम कर चुकी हैं।  

दिल्ली : साजिद खान के बिग बॉस में जाने पर सवाल उठाने वाली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल को मिल रही रेप की धमकियाँ

बॉलीवुड में भारतीय संस्कृति का उपहास करने वालों का freedom of expression के नाम पर समर्थन करने वाली पार्टियों को 
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी मिलने पर पुनः मंथन करना चाहिए। जिसकी उन्होंने 12 अक्टूबर 2022 को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की गई है।

स्वाति मालीवाल ने बताया कि जब से उन्होंने साजिद खान (Sajid Khan) को बिग बॉस 16 (Big Boss 16) में एंट्री दिए जाने पर सवाल उठाया है, तभी से उन्हें रेप की धमकी दी जा रही है। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ धमकी वाले कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में लिखा, “जब से साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए I&B मंत्री को चिट्ठी लिखी है। तब से मुझे इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी दी जा रही है। जाहिर है ये हमारा काम रोकना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस को शिकायत दे रही हूँ। FIR दर्ज करें और जाँच करें। जो भी लोग इनके पीछे है, उनको अरेस्ट करें!”

दरअसल, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने सोमवार (10 अक्टूबर 2022) को बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) को रिएलिटी शो बिग बास (Big Boss) से हटाने की माँग की थी। उन्होंने कहा था कि साजिद खान पर 10 से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न आरोप है।

स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में कहा था, “साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने मीटू (MeToo) मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती है। अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गई है जो कि पूरी तरह गलत है। मैंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा है कि वह साजिद खान को इस शो से हटवाएँ।”

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने साजिद खान पर MeToo का आरोप लगाया था। शर्लिन ने 11 अक्टूबर 2022 को स्वाति मालीवाल को धन्यवाद कहा था।

अवलोकन करें:-

फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है : मंदाना करीमी

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है : मंदाना करीमी
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने सीजन-16 (Bigg Boss 1

शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, “धन्यवाद स्वाति जी। अगर सलमान खान सर के किसी करीबी महिला मित्र या रिश्तेदार के साथ साजिद खान कोई घिनौनी हरकत करता, तो क्या सलमान सर साजिद के खिलाफ एक्शन नहीं लेते? सलमान सर हम पीड़ित महिलाओं के भाई-जान क्यों नहीं बन सकते?”

‘औरतबाजों से नहीं बचता देश का रुतबा’: हार्दिक पांड्या की फोटो शेयर कर मोहम्मद शमी की बीवी ने किया पोस्ट

              एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ की टिप्पणी चर्चा में
भारत ने एशिया कप के मैच में 28 अगस्त, 2022 को पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। पूरे देश ने इस जीत का जश्न मनाया और पटाखे भी छूटे। लेकिन, जीत की बधाई देते हुए भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ ने जो कहा, वो चर्चा में है। बता दें कि मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी विवाद के बाद अलग-अलग रह रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय 386 विकेट ले चुके मोहम्मद शमी फ़िलहाल एशिया कप की भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद हसीन जहाँ ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बधाई हो। ये एक बड़ी जीत है। हमारे देश को जीत दिलाने के लिए हमारे देशों को बहुत-बहुत धन्यवाद। ये तो होना ही था। देश का रुतबा और देश की गरिमा ईमानदारों एवं देशभक्तों से ही बचती है, न कि अपराधियों व औरतबाजों से।” उनका इशारा किस तरफ था, कई लोगों को ये समझते हुए देर न लगी। कमेंट्स के जरिए लोगों ने उन्हें जम कर खरी-खोटी सुनाई।  

मोहम्मद शमी ने भी इंस्टाग्राम पर हार्दिक पंड्या की तस्वीर लगाते हुए जीत की बधाई दी। बता दें कि हार्दिक पंड्या का इस जीत में अहम योगदान था, जिन्होंने विजयी छक्का लगाया। उन्होंने गेंद और बल्ले, दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया। जहाँ उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 अहम विकेट झटके, वहीं बल्लेबाजी करते हुए 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 17 गेंदों पर नाबाद 33 रन जड़े। उनकी स्ट्राइक रेट 200 के करीब रही।

2018 में मोहम्मद शमी की पत्नी ने उनके खिलाफ अन्य महिलाओं से सम्बन्ध बनाने, घरेलू हिंसा और बलात्कार के अलावा मैच फिक्सिंग जैसे आरोप भी लगाए थे। उस साल BCCI ने भी मोहम्मद शमी का कॉन्ट्रैक्ट रोक दिया था और उन पर FIR भी दर्ज हो गई थी। बाद में मैच फिक्सिंग के आरोपों से BCCI ने उन्हें मुक्त कर दिया। मोहम्मद शमी के परिजनों पर भी पत्नी ने मुकदमा ठोका था। मोहम्मद शमी ने उसके बाद भारतीय टीम में कमबैक भी किया। 

बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर ने सिख पगड़ी को की तुलना हिजाब से की

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) द्वारा सिख पगड़ी पर शेयर की गई एक तस्वीर विवादों का विषय बन गई है। सोनम कपूर ने हिज़ाब और पगड़ी की तुलना करते हुए इंस्टाग्राम पर पगड़ी पहने एक सिख और हिजाब पहनी हुई एक महिला की तस्वीर शेयर की। इस पर विवाद बढ़ने और इसकी आलोचनाओं होने के बाद उन्होंने यह स्टोरी डिलीट कर दी।
                                                 सोनम कपूर द्वारा किया गया इंस्टाग्राम पोस्ट

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने ट्विटर पर सोनम कपूर को टैग करते हुए लिखा, “दस्त-ए-यार यानि कि भगवान का हाथ। ये चॉइस नहीं, बल्कि गुरू गोबिंद सिंह जी का आशीर्वाद और सिख पहचान का अभिन्न अंग है। इस संदर्भ में दस्तर और हिजाब की तुलना गलत और अवांछित है। हर मामले में सिखों की भावानाओं को चोट पहुँचाना बंद करो।”

मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक वीडियो में कहा, “सोनम कपूर ने एक बेहद विवादित पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला। ये दिखाया कि जो दस्तार है, इसकी च्वॉइस हो सकती है देश में, लेकिन हिजाब की नहीं है। सोनम कपूर को कहना चाहता हूँ कि 2 धर्मों को आपस में भिड़ाना गलत है। दस्तार सिख के लिए जरूरी है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने ये जो हमें बख्शीश दी है, ये हर सिख के लिए जरूरी है और ये हमारे शरीर का हिस्सा है, कोई पहनावा नहीं है। सब धर्मों की अपनी मान्यताएँ हैं, जो कायम रहनी चाहिए। सोनम कपूर ने ये जो शरारत की है, जो ये जान-बूझ कर लोगों को उकसाया जा रहा है, ये बहुत गलत है। मैं सोनम कपूर को कहना चाहता हूँ कि तुम्हारा काम कलाकार वाला है। तुम अपना कलाकार वाला काम करो, लेकिन ऐसे मसलों के अंदर जो बड़े संवेदनशील मुद्दे हो सकते हैं उनमें तुम्हारी दखलंदाजी ये दिखाती है कि तुम किसी पार्टी के एजेंडे पर काम कर रही हो। ये गलत है। हिसाब और दस्तार की तुलना की मैं निंदा करता हूँ।”

भारत सरकार के सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने भी सोनम कपूर के तर्क को गलत बताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “गलत तर्क। सिखों के लिए पगड़ी अनिवार्य है। धर्मनिरपेक्ष भारत में हिजाब का प्रोपोगेंडा चलाया जा रहा है, खासतौर पर इस्लामी एजेंडे के तहत। इसे स्कूलों में मान्यता नहीं दिया जा सकता।”

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के नेता विकास प्रीतम सिन्हा ने लिखा, “मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा और उनके शोषण के मुद्दे पर कभी आती हैं ये बिकिनी ब्रिगेड आगे? ख़ुद भी शिक्षित नहीं हैं इसलिए कपड़ों से ऊपर किसी मुद्दे पर कभी इनका कोई ओपिनियन हो ही नहीं सकता।” उन्होंने कहा कि ऐसी ही जिद और जाहिलियत रही तो आने वाले सालों में भारत में सेक्युलरिज्म इतना बढ़ जाएगा कि ‘पृथ्वी गोल है’ पढ़ाना भी कम्युनल माना जाने लगेगा।

स्वदेशी जागरण मंच के अश्वनी महाजन ने लिखा, “बिलकुल सत्य। कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले में साफ़ आदेश दे दिया है। इसलिए इस मामले को अब विराम देना चाहिए।”

उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP व रिटायर्ड सीनियर IPS अधिकारी प्रकाश सिंह ने कहा कि यदि कोई यह नहीं जानता की वह क्या कर रहा है तो उस पर कार्रवाई करना मूर्खता है।

इसी के साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर कई नेटीजेन्स सोनम कपूर को ट्रोल कर रहे हैं।

हॉलीवुड हिरोइन का पाद 74310 रूपए में, एक जोड़ी पैंटी FREE: बोतल में बंद करके होगी डिलिवरी

यूट्यूबर स्टेफनी मट्टो नाम की अमेरिका की एक महिला एक डब्बे में बंद कर के अपना ‘पाद (Fart)’ डब्बे में बंद कर 1000 डॉलर (74310.85 रुपए) में बेच रही हैं। स्टेफनी मट्टो (Stephanie Matto) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया कि वो ‘पॉपुलर डिमांड’ पर ऐसा कर रही हैं। उन्होंने ‘Unfiltrd’ नामक सोशल प्लेटफॉर्म पर अपने पेज के जरिए जार में बंद कर के अपना ‘पाद (Fart)’ बेचने की घोषणा की। साथ ही लिखा कि उनके ‘मसालेदार कंटेंट्स’ के साथ-साथ अब उनका ‘पाद’ भी खरीददारी के लिए उपलब्ध है।

‘Unfiltrd’ पर पैसे देकर पोस्ट अनलॉक होंगे

साथ ही उन्होंने इसके साथ एक जोड़ी पैंटी मुफ्त में देने की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि एक जोड़ी पैंटी के साथ-साथ उनके द्वारा हस्तलिखित एक नोट भी ग्राहकों को दिया जाएगा।

न्यूयॉर्क में रहने वाले स्टेफनी मट्टो ने ही ‘Unfiltrd’ की स्थापना की है। उन्होंने लिखा, “मैं आप सब के साथ ये साझा करते हुए काफी रोमांचित हूँ। चूँकि काफी लोगों ने इसके लिए माँग की थी, इसीलिए मैंने लोगों को वो देने का फैसला लिया है जो वो चाहते हैं। ये सेल अभी (शनिवार – 20 नवंबर, 2021) शुरू हो रहा है और अगले 10 दिनों तक चलेगा। जो पहले 100 ऑर्डर्स आएँगे, उन्हें 50% डिस्काउंट पर, अर्थात 500 डॉलर (37155.43 रुपए) में ही ये मिलेगा।”

स्टेफनी मट्टो ने सोशल मीडिया के जरिए जारी किया अजीबोगरीब विज्ञापन

इस पोस्ट में स्टेफनी मट्टो ने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो हाथ में जार लिए दिख रही हैं। सोशल मीडिया में लोगों ने इस विज्ञापन का जम कर मजाक बनाया। एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि क्या आप इस महिला का ‘पाद’ 100 डॉलर में खरीदना चाहेंगे? वहीं कुछ अन्य ने पूछा कि क्या इससे होने वाली आमदनी पर कुछ टैक्स लगता है? एक व्यक्ति ने पूछा कि ‘सही पाद’ मिल रहा है या नहीं, इसकी गारंटी क्या है? क्या पुष्टि करने के लिए किसी प्रकार का सर्टिफिकेट है?

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि जब ये सब कर के भी रुपए मिल रहे हैं तो ऐसा लग रहा है जैसे मैं कोई गलत व्यापार में हूँ। एक यूजर ने सीधे स्रोत से इसे एकत्रित करने की इच्छा जाहिर की। कुछ ने लिखा कि लगभग इसी दाम में टेस्ला का एक शेयर आ जाएगा।

इस्लामी देश में टॉपलेस फोटो खिंचवाने पर प्लेबॉय मॉडल को धमकी

प्‍                                                                                                                                    लेबॉय मॉडल ल्युआना सैंडियन (साभार: इंस्टाग्राम)
मुस्लिम देश दुबई में एक प्लेबॉय मॉडल को टॉपलेस तस्‍वीर खिंचवाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूज़र्स आलोचनाओं के साथ उन्हें धमकी भरे मैसेज भेज रहे है। हालाँकि, इस मामले को लेकर मॉडल का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। शूट के दौरान उन्होंने हाथों से अपने ब्रेस्ट को ढक लिया था।

दरअसल, ब्राजील की चर्चित प्‍लेबॉय मॉडल ल्युआना सैंडियन (27) ने दुबई के रेगिस्‍तान के अंदर टॉपलेस फोटोशूट करवाकर, तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जिसको देखते ही उनके फॉलोवर्स भड़क गए। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स एक मुस्लिम देश में इस तरह की तस्‍वीर खिंचवाने को अश्‍लील बता रहे हैं।

इस्‍लामिक नियमों का पालन करने वाले दुबई में बिना कपड़ों के रहना या टॉपलेस होकर सार्वजानिक जगहों पर सूरज की धूप लेना अश्‍लीलता माना जाता है। यहीं नहीं इन कानूनों को नहीं मानने वाले लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

हालाँकि, लोगों की आलोचनाओं से घिरी ल्युआना सैंडियन ने उनके ऊपर लगे सारे आरोपों को खंडन किया है। डेली स्‍टार की रिपोर्ट के मुताबिक ल्युआना का कहना है कि उनका उद्देश्‍य किसी को आहत करना नहीं था। उन्‍होंने अपने ब्रेस्‍ट को हाथों से कवर कर रखा था ताकि किसी कानून का उल्‍लंघन न हो। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर फ़ोटो पोस्ट करने के बाद से ही उन्हें ऑनलाइन धमकियाँ दी जा रही हैं।

ब्राजीलियाई मॉडल ने अपनी तस्वीरों को लेकर कहा, “ये तस्‍वीरें मेरे जीवन की सबसे अच्‍छी तस्‍वीरें हैं और मैं किसी को भी शर्मिंदा नहीं करना चाहती थी। मैं अपने ब्रेस्‍ट को लेकर सतर्क थी और उसे हाथों से कवर कर रखा था। मैंने कुछ गलत नहीं किया। मैं यह जानती थी कि सऊदी अरब में न्‍यूड होने पर बैन है लेकिन इसके बाद भी मुझसे घृणा करने वाले लोग मुझे धमकी दे रहे हैं।”

वहीं जब प्लेबॉय मॉडल की टॉपलेस तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनसे पूछा कि, क्‍या टॉपलेस होकर तस्‍वीर खिंचवाने पर उन्‍हें अरेस्‍ट नहीं किया गया तो इस पर यूजर को ट्रोल करते हुए उन्होंने कहा कि दुबई में मेरे चार्म के चलते मैं जो चाहती थी उन्होंने मुझे करने दिया।

हिन्दू भावनाओं को ठेस : ‘ऊँ’ के सोफिया हयात ने दिया न्यूड पोज, जाहिर की कामेच्छा

सोफिया हयात, इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया, विवादित पोस्ट
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
इस समय देश कोरोना संक्रामक बीमारी के कारण लॉक डाउन में है, लेकिन साम्प्रदायिक तत्व देश का माहौल ख़राब करने का प्रयास कर रहे हैं। क्योकि लगता है कुछ लोगों का जन्म ही विवादित रहने और विवाद करना है, और उसके लिए उन्हें हिन्दू धर्म और हिन्दू देवी-देवताओं को ही अपना हथियार बनाना पड़ता है। ऐसे गिरे हुए लोग ही अभिव्यक्ति की आज़ादी का मजाक बनाते हैं। अगर इसी का नाम अभिव्यक्ति की आज़ादी है, फिर इतना साहस अन्य धर्मों के दिखाएं। अगर किसी अन्य धर्म का सहारा लें, शायद घर से बाहर निकलना ही कठिन होने के साथ-साथ अपने जीवन के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाएं। यह कैसी विडंबना है कि हिन्दू अपने ऊपर होते अत्याचारों को इतना सहजता से बर्दाश्त कैसे कर लेता है? क्यों नहीं हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाता? 
जब हिन्दू समाज की तरफ से इसका विरोध किया जाएगा, कोपभवन में छुपे #not in my name, #award vapsi, #intolerance आदि गैंगस्टर बाहर आकर Victim Card खेल हिन्दू-मुसलमान का रोना रोते हुए जनता को भ्रमित करने में एकजुट हो जाएंगे।     
कमलेश तिवारी के साथ क्या हुआ, हिन्दू भूल गया? माना हिन्दू धर्म में कट्टरपंथी नहीं, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं जो चाहे, जब चाहे हिन्दू धर्म और उसके देवी-देवताओं का अनादर करता रहे। बकवास बकता रहे। आमिर खान कहता है कि 'शिव पर दूध चढ़ाने की बजाए किसी गरीब को दो', करिश्मा कहती है कि 'करवाचौथ पर मैं क्यों भूखी रहूं', राहुल गाँधी मन्दिर जाने वालों को हीन भावना से देखते हैं, लेकिन चुनावों में कोट के ऊपर जनेऊ पहन मन्दिरों में जाकर हिन्दू होने का ड्रामा करते हैं, आदि आदि। इतना ही नहीं, मन्दिरों के चढ़ावे पर सब की नज़र रहती है, लेकिन मस्जिदों और दरगाहों पर आने वाले चढ़ावे को चुपचाप हजम कर, सरकार से वेतन और रख-रखाव के लिए मदद मांगते शर्म नहीं आती।  
इंस्टाग्राम पर धार्मिक रीति-रिवाजों और हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने वाली पूर्व बिग बॉस की प्रतिभागी सोफिया हयात अपनी एक विवादित फोटो के कारण दोबारा चर्चा में आ गई है। इस बार उनपर हिन्दुओं के धार्मिक चिह्न ‘ऊँ’ के आगे अश्लीलता से फोटो खिंचाने का आरोप लगा। सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वे शरीर पर मात्र एक दुपट्टा लिए हुए हैं और ऊँ की पेंटिग के सामने पोज दे रही हैं।
इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनसे इस इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए माफी माँगने के लिए कह रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ही कुछ पोस्ट ऐसे भी देखने को मिल रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सोफिया के खिलाफ शिकायत कर दी गई है।
इससे पहली भी वे अपनी ऐसी हरकतों के कारण सोशल मीडिया पर कई आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं। लेकिन इस बार यूजर्स उन्हें इस तरह देखकर बहुत भड़क गए। दरअसल, सोफिया ने इस फोटो के कैप्शन में पहले अल्बर्ट आइंस्टाइन की कही बात को मेंशन किया था और फिर आध्यात्म के नाम पर ‘ऊँ’ व भगवान शिव के बारे में भी लिखा। जोकि सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया।
उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है- “ओम ब्रह्माण्ड से आने वाली पहली कामुक ध्वनि है। यह परम आनंद और प्यार की अभिव्यक्ति है!!! यह शिव की शक्ति है! मैंने अपनी पवित्र कामेच्छा वापस ओम को सौंप दी है, क्योंकि इसे ओम ने ही दिया है।”
इसके अलावा एक दूसरे पोस्ट में सोफिया ने काली माँ की आपत्तिजनक तस्वीर साझा की है। जिसे देखकर भी सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं। एक यूजर तो ये सब देखकर इतना भड़का है कि उसने सोफिया के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवा दी है। साथ ही शिकायत करने वाले यूज़र ने ट्विटर पर कम्प्लेंट की एक कॉपी के साथ ये जानकारी दी है।

अपने ट्वीट में सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “अपने इंस्टाग्राम पर हिंन्दू भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए और हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए, सोफिया हयात के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। मैं उम्मीद करता हूँ कि सरकार ऐसे लोगों और एकाउंट्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।”
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 101 पूर्व ब्यूरोक्रेट्स ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर ‘मुस्लिमों के ...
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
AMU के छात्र चला रहे खाड़ी देश में रहने वाले हिंदुओं के ख़िलाफ़ प्रोपेगेंडा खाड़ी देशों में हिंदुओं को निशाना बनाने ...
हयात अपने इंस्टाग्राम पर कई तरह की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इनमें से अधिकतर धर्म व मजहब के नाम पर होतीं हैं। मगर इस बार विशेषत: उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर टिप्पणी और उसके साथ टॉपलेस तस्वीर शेयर की। जिसके बाद लोगों ने उन्हें पहले सलाह दी और हिन्दू भावनाओं को आहत करने पर एक्शन लेने की चेतावनी दी।