Showing posts with label Ludhiana. Show all posts
Showing posts with label Ludhiana. Show all posts

पंजाब : इंस्टाग्राम रील से फँसाकर न्यूड फोटो भेज ब्लैकमेल करती: पैसे नहीं देने पर गैंगस्टरों से धमकियाँ, कांग्रेस नेता मददगार

पुलिस गिरफ्त में जसनीत कौर और उसका मददगार कांग्रेस लकी संधू (फोटो साभारः दैनिक भास्कर)
पंजाब की लुधियाना पुलिस ने जसनीत कौर उर्फ राजवीर नाम की एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर को गिरफ्तार किया है। वह अर्धनग्न हो इंस्टाग्राम रील बनाती थी। इसके जरिए लोगों को फँसाकर उनसे बातचीत शुरू करती। फिर उनको न्यूड फोटो भेज ब्लैकमेल करने लगती थी। पैसे नहीं देने पर गैंगस्टरों से धमकियाँ भिजवाती थी। रिपोर्टों के अनुसार कांग्रेस नेता लकी संधू इस ‘ब्लैकमेलर हसीना’ का मददगार था। उसकी भी तलाश की जा रही है।

जसनीत मूल तौर रूप से संगरूर की रहने वाली है। गुरबीर नामक एक कारोबारी ने उसके खिलाफ शिकायत की थी। गुरबीर के अनुसार वह सोशल मीडिया के जरिए जसनीत के संपर्क में आया था। वह उससे 1 करोड़ रुपए माँग रही थी। पैसों की उगाही के लिए किसी गैंगस्टर से भी उसे कॉल करवाया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला थाना क्षेत्र मॉडल टाउन का है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जसनीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कांग्रेस नेता लकी संधू उसका सहयोगी निकला। साहनेवाल निवासी लकी ने ही गुरबीर को गैंगस्टरों से धमकी दिलवाई थी। पुलिस अब लकी के भी आपराधिक नेटवर्क की तलाश कर रही है। वहीं जसनीत पर साल 2022 में मोहाली में इसी प्रकार की उगाही के प्रयास का एक और केस दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस की जाँच में जसनीत की पूरी कुंडली सामने आ रही है। अपने पिता की मौत के बाद जसनीत ने पैसे कमाने के लिए इंस्टाग्राम पर एडल्ट रील डालनी शुरू की थी। इससे लोगों को फँसाकर उगाही का काम शुरू कर दिया। उसके टारगेट पर खासतौर से व्यापारी हुआ करते थे। वह उन्हें बातों में फँसा कर अपनी न्यूड फोटो भेजती थी और फिर बदनाम करने की धमकी देकर उनसे वसूली करती थी।

इंस्टाग्राम पर जसनीत के लाखो फॉलोवर्स हैं। उसने अश्लील वीडियो डालने के लिए 3 अलग-अलग एकाउंट भी बना रखे हैं। जसनीत कौर के पास पुलिस को 75 लाख रुपए कीमत की BMW गाड़ी भी मिली है। इस रैकेट में कांग्रेस नेता लकी संधू भी शामिल था। जब कोई व्यक्ति जसनीत से नहीं डरता तो लकी उसे गैंगस्टरों से धमकी दिलावाया करता था। पुलिस रैकेट से जुड़े बाकी लोगों की भी तलाश कर रही है।

पंजाब : राजीव गाँधी की प्रतिमा पर पेट्रोल डालकर निहंग सिख ने लगाई आग

                                               राजीव गाँधी की मूर्ति को सिख निहंग ने जलाया
लुधियाना में पीरू बांदा मोहल्ला के पास एक पब्लिक पार्क में जुलाई 7, 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की प्रतिमा में आग लगाने के मामले में एक निहंग सिख समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया। इसमें निहंग सिख रमनदीप सिंह अपने साथी सतपाल नवी के साथ प्रतिमा पर पेट्रोल डालते और आग लगाते नजर आ रहा है। अपनी वीडियो में रमनदीप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शहर में कहीं भी उन्हें राजीव गाँधी की प्रतिमा दिखी तो वो इसी तरह उसमें आग लगा देंगे।

निहंग सिख ने यह हरकत कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड की एक घोषणा के बाद की, जिसमें उन्होंने राजीव गाँधी की और मूर्तियाँ शहर भर में लगवाने का ऐलान किया था। रमनदीप अपनी वीडियो में कहते सुनाई पड़ रहे हैं, “हम राजीव गाँधी की मौजूदा प्रतिमाओं को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं और वह (मंड) ऐसी और मूर्तियाँ और लगाने की बात कर रहा है… यह उसको जवाब है… राजीव गाँधी की हर प्रतिमा का यही हश्र होगा।”

सलेम तबरी थाना पुलिस ने इस मामले को आईपीसी की धारा आईपीसी की धारा 435 व 153ए, आईटी अधिनियम, संपत्ति अधिनियम के तहत दर्ज किया है। वहीं, कांग्रेस नेता मंड ने इस घटना के बाद भावुक होकर प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है। वीडियो में दिख रहा है कि मंड अपनी सिर पर बंधे पग से राजीव गाँधी के बुत को साफ कर रहे हैं और राजीव गाँधी अमर रहें के नारे लगा रहे हैं।

साल 2018 में भी एक ऐसी घटना सामने आई है। उस समय यूथ अकाली नेता अध्यक्ष गुरदीप गोशा और मीतपाल दुगरी ने राजीव गाँधी की इसी प्रतिमा पर कालिख पोत दी थी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर उन्हें गिरफ्तार करवाया था। उस समय गुरदीप गोशा का कहना था कि 1984 में हुए कत्लेआम के कारण उनकी ओर से यह कदम उठाया गया है।