Showing posts with label covid 19. Show all posts
Showing posts with label covid 19. Show all posts

‘जिन्होंने मोदी को वोट दिया, उन्हें अस्पताल में जगह मत दो’: डेनियल फर्नांडिस, कॉमेडियन ने कोविड पीड़ितों के लिए उगला जहर

                                                        स्टैंड अप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस
कॉमेडी के नाम पर ओछापन दिखाने की रिवायत अब पुरानी हो गई है। 3 फरवरी को डेनियल फर्नांडिस ने ‘Alive and Vaccinated’ टाइटल से वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर डाली। इस 1 घंटे 39 मिनट की वीडियो में डेनियल अपनी कट्टरता दिखाते दिखे और इसमें उन्होंने लोगों के मरने की कामना की। साथ ही हिंदू विरोधी विचारों को भी व्यक्त किया।

डेनियल वीडियो में उन कोविड मरीजों का मजाक उड़ा रहे थे जिन्होंने नरेंद्र मोदी को वोट किया। अपनी वीडियो में उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अस्पताल में जगह ही नहीं मिलनी चाहिए जिन्होंने नरेंद्र मोदी को वोट दिया। उन्होंने कहा कि उनका दोस्त भी यही सोचता है। अपने बेनाम दोस्त का जिक्र करते हुए वह बोले कि ये आइडिया उनके दोस्त ने उन्हें दिया है कि जिन लोगों ने भी कभी पीएम को वोट दिया उन्हें अस्पतालों में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

वीडियो वायरल होने के बाद हर जगह से डेनियल को उनकी घटिया सोट के लिए लताड़ मिली। हालाँकि तब उन्होंने ग्लानि महसूस करने की बजाय या माफी माँगने की बजाय अपना गुस्सा व्यक्त किया और लोगों का मजाक उड़ाने लगे।

मामला इंस्टा पर लाते हुए उन्होंने उन लोगों को ट्रोल करवाया जिन्होंने उनकी वीडियो पर सवाल खड़े किए। एक मोनिका वर्मा नाम की लड़की ने कहा था कि स्टैंड कॉमेरी के नाम पर मोदी के प्रति नफरत दिखाना आम हो गया है।

डेनियल ने इसी कमेंट को पोस्ट करके कुछ इमोजी लगाई जिसके बाद उनके फॉलोवर्स उस लड़की का मजाक उड़ाने लगे।

‘prinaik24’ आईडी से पूछा गया कि आखिर ऐसी बुद्धि वाले लोग कैसे बुद्धिजीवी या उदारवादी घोषित हो सकते हैं वो भी तब जब वो महामारी में लोगों की मौत की कामना करते है। उन्होंने उन दर्शकों को भी शर्म करने को कहा जो ऐसे मजाकों पर हँसते और तालियाँ बजाते हैं।

यहाँ भी डेनियल ने गलती मानने की बजाय पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा- “दर्शकों तुम्हें शर्म आना चाहिए।”

एक इंस्टा यूजर ने डेनियल की वीडियो देख कहा कि ये सब सिर्फ व्यूज और पब्लिसिटी के लिए किया जाता है ताकि बिल भरे जा सकें। इस कमेंट का भी डेनियल मजाक उड़ाते दिखे। और रोने वाले इमोजी लगाते हुए कहा- “मेरे बहुत सारे बिल हैं।”

कोविड-19 के पीड़ितों का मजाक उड़ाने वाले डेनियल अक्सर मौका पाते ही हिंदू धर्म का मखौल उड़ाते हैं। लेकिन जब बात दूसरे मजहब के उल्लेख की आती है तो वहाँ बीप का इस्तेमाल करते हैं शायद उन्हें पता है कि उनका हश्र क्या हो सकता है।

उनके एक मजाक में दूसरे मजहब के शख्स की बात थी। लेकिन उन्होंने उस हर शब्द पर बीप लगाया जिसपर विवाद हो सकता था। जोक सुनाते हुए उन्होंने कहा, “जीसस, बुद्धा और….. बार में गए।  बार वाले ने उन्हें देखा और पूछा कि मैं आप दोनों के लिए क्या ला सकता हूँ?” इस पूरी लाइन में डेनियल ने कोई ऐसा शब्द इस्तेमाल नहीं किया कि मजहबी लोग आहत हों। जहाँ उन्हें इस्लाम से जुड़े शब्द प्रयोग करने थे वहाँ-वहाँ उन्होंने बीप का यूज किया और अपने मुँह पर इमोजी भी लगाया ताकि किसी को पता न चले कि उन्होंने क्या बोला है। लेकिन ये सतर्कता डेनियल ने कभी हिंदू धर्म के लिए नहीं बरती और खुलेआम हिंदू धर्म का मखौल उड़ाया।

इंडोनेशिया : कोरोना संक्रमित मरीज के साथ हॉस्पिटल के बाथरूम में पुरुष नर्स ने किया सेक्स

कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगो से लगातार सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है। ऐसे में इंडोनेशिया (Indonesia) से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक इंडोनेशियाई पुरुष नर्स को कोविड-19 मरीज के साथ अस्पताल के टॉयलेट में सेक्स (Sex) करने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

अस्पताल के टॉयलेट में कोरोना संक्रमित मरीज से सेक्स करने के बाद आरोपित नर्स को पुलिस की जाँच का सामना करना पड़ रहा है। इंडोनेशिया एक्सपैट के मुताबिक, यह घटना जकार्ता के विस्मा एटलेट इमरजेंसी अस्पताल की है। नर्स को कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

नेशनल नर्स एसोसिएशन के एसेप गुनवान ने कहा, “यह सच है कि विस्मा एटलेट इमरजेंसी अस्पताल में एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता और एक COVID-19 मरीज के बीच समान सेक्स रिलेसनशिप (same-sex relationship) की एक संदिग्ध घटना हुई है।”

यह घटना तब सामने आई, जब मरीज ने 25 दिसंबर को ट्विटर पर पुरुष नर्स के साथ बनाए गए संबंध की घटना को शेयर किया। इस विवरण में नर्स के साथ एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया था, जिसमें उन्होंने प्राइवेट पार्ट के साइज के बारे में बात की थी। इसके अलावा बाथरूम के फर्श पर नर्स के पीपीई किट की एक तस्वीर भी शामिल थी। 

पोस्ट के वायरल होने के बाद मरीज और नर्स से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे जकार्ता के विस्मा एटलेट आइसोलेशन फैसिलिटी में एक टॉयलेट में सेक्स के लिए मिले थे। क्षेत्रीय सैन्य कमान में सूचना के प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल अरह हरविन बीएस ने खुलासा किया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हरविन ने स्थानीय मीडिया को बताया, “यह मामला केंद्रीय जकार्ता पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। हमने स्वास्थ्य कार्यकर्ता को गवाह बनने और आगे की जानकारी माँगने के लिए सुरक्षित कर लिया है।”

सेंट्रल जकार्ता पुलिस को सौंपे जाने से पहले कोविड-19 के लिए पुरुषों का परीक्षण किया गया था। नर्स का कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया, जबकि मरीज का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया उसे आइसोलेशन के लिए फिर से अस्पताल में भेजा गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वे आपराधिक मुकदमे का सामना कर सकते हैं। अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता है तो 10 साल तक की सजा हो सकती है।