Showing posts with label #nude video. Show all posts
Showing posts with label #nude video. Show all posts

हिजाब के विरोध में ईरानी एक्ट्रेस ने उतारे शरीर से सारे कपड़े

                   हिजाब के विरोध में एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने उतारे कपड़े (फोटो साभार: @iamelnaaz)
भारत में हिजाब विवाद अदालतों के चक्कर काट रहा है, तो ईरान में इन दिनों हिजाब विरोधी प्रदर्शन तेज हो गया है। इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हिजाब नहीं पहनने के कारण महसा अमीनी नाम की लड़की की पुलिस की पिटाई से मौत के बाद हुई थी। इस विरोध प्रदर्शन में अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं। इसके बावजूद यह प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

ईरान में हिजाब को लेकर भड़की आग सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में फैल चुकी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और मंदाना करीमी के बाद अब हिजाब (Hijab) को लेकर एक और अभिनेत्री का रिएक्शन सामने आया है। नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज सेक्रेड गेम्स में काम कर चुकी एलनाज नोरौजी (Elnaaz Norouzi) ने हिजाब का विरोध करते हुए मंगलवार (11 अक्टूबर 2022) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो को उन्होंने ‘मॉय बॉडी-मॉय चॉइस’ का नाम दिया है। इसमें वह कैमरे के सामने एक-एक करके अपने सारे कपड़े उतारती हुई नजर आ रही हैं। उनकी वीडियो का काफी लोग सपोर्ट कर रहे हैं। उन्ही में से एक एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी हैं। उन्होंने उनकी पोस्ट पर कमेंट भी किया है। 

उर्वशी रौतेला ने लिखा, “हमें आप पर गर्व है क्वीन। हम महिलाओं का समर्थन करते हैं।” वहीं टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने भी कमेंट में सलाम करने वाला इमोजी बनाया है। इनके अलावा अन्य यूजर्स ने भी नोरौजी के इस वीडियो की सराहना की है।

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी मूल रूप से ईरान की रहने वाली हैं। उनका पूरा परिवार भी ईरान में ही रहता है। सितंबर 2022 में भी उन्होंने हिजाब विरोधी प्रदर्शन को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि कैसे ईरान में छोटी-छोटी बातों को लेकर लोगों के साथ बुरी तरह व्यवहार किया जाता है। यदि वजह थोड़ी सी भी बड़ी हुई तो उन्हें बेरहमी से पीटा भी जाता है। वह बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ टीवी एड में भी काम कर चुकी हैं।