Showing posts with label #wife Hasin Jahan. Show all posts
Showing posts with label #wife Hasin Jahan. Show all posts

वेश्याओं के साथ सेक्स करते हैं मोहम्मद शमी: विरोध करने पर मेरी पिटाई करते थे : बीवी हसीन जहाँ

क्रिकेट जगत में शायद मोहम्मद शमी ही ऐसे खिलाडी हैं, जिनका पति-पत्नी विवाद काफी समय से चर्चा में चल रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट में बीबी द्वारा वैश्याओं के साथ सेक्स करने की बात ने शमी के चरित्र पर ही कीचड़ फेंक सनसनी मचा दी है। 
भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी वेश्याओं के साथ संबंध बनाते हैं। विदेशी दौरों पर होटल रूम में वेश्याओं को लेकर आते हैं। यह बात उनकी बीवी हसीन जहाँ ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कही है। उन्होंने शमी की गिरफ्तारी के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

याचिका में कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें शमी के खिलाफ वारंट पर रोक के सत्र न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा गया था। कोलकाता हाईकोर्ट ने इस संबंध में 28 मार्च 2023 को हसीन जहाँ की याचिका खारिज कर दी थी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की एक स्थानीय अदालत द्वारा शमी के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाने की चुनौती दी थी।

क्रिकेटर की बीवी ने अपने वकील दीपक प्रकाश, नचिकेता वाजपेयी और दिव्यांगना मलिक वाजपेयी के जरिए मंगलवार (2 मई 2023) सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इसमें उन्होंने (हसीन जहाँ) शमी पर दहेज की माँग करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि शमी बीसीसीआई से जुड़े विदेशी दौरों पर बोर्ड की तरफ से मुहैया कराए गए होटल के कमरों में वेश्याओं को लाते थे। विरोध करने पर हसीन जहाँ की पिटाई करते थे। उन्हें टॉर्चर करते थे।

हसीन जहाँ के अनुसार, शमी ने वेश्याओं के संपर्क में रहने और उनसे अवैध संबंध बनाने के लिए अपने दूसरे मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। उस फोन को कोलकाता की लाल बाजार पुलिस ने जब्त कर लिया है। याचिका में यह भी कहा गया है, “शमी अभी भी वेश्याओं के साथ यौन गतिविधियों में शामिल हैं। पिछले 4 साल से इस मामले में सुनवाई आगे नहीं बढ़ी है। शमी निचली अदालत में पेश नहीं हुए और जमानत के लिए आवेदन भी नहीं किया।”

29 अगस्त 2019 को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अलीपुर द्वारा शमी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। क्रिकेटर ने उस आदेश को सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी, जिसके बाद 9 सिंतबर 2019 को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और आपराधिक मुकदमे की पूरी कार्रवाई पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद शमी की बीवी ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था, जहाँ उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।

साल 2018 में मोहम्मद शमी के खिलाफ उनकी बीवी हसीन जहाँ खुलकर मीडिया के सामने आई थीं। तब उन्होंने शमी पर न सिर्फ अपनी प्रताड़ना, बल्कि मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया था। उस समय शमी ने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बीवी को कौन भड़का रहा है। मैच फिक्सिंग के आरोपों पर शमी ने कहा था कि वे देश से गद्दारी के बजाए मरना पसंद करेंगे। बाद में शमी और हसीन जहाँ अलग-अलग हो गए थे। कोलकाता की अलीपुर जिला अदालत ने 23 जनवरी 2023 को अपने निर्णय में मोहम्मद शमी को आदेश दिया था कि वो हर महीने हसीन जहाँ को 50 हजार रुपए गुजारा भत्ता के तौर पर दें।

‘औरतबाजों से नहीं बचता देश का रुतबा’: हार्दिक पांड्या की फोटो शेयर कर मोहम्मद शमी की बीवी ने किया पोस्ट

              एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ की टिप्पणी चर्चा में
भारत ने एशिया कप के मैच में 28 अगस्त, 2022 को पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। पूरे देश ने इस जीत का जश्न मनाया और पटाखे भी छूटे। लेकिन, जीत की बधाई देते हुए भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ ने जो कहा, वो चर्चा में है। बता दें कि मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी विवाद के बाद अलग-अलग रह रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय 386 विकेट ले चुके मोहम्मद शमी फ़िलहाल एशिया कप की भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद हसीन जहाँ ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बधाई हो। ये एक बड़ी जीत है। हमारे देश को जीत दिलाने के लिए हमारे देशों को बहुत-बहुत धन्यवाद। ये तो होना ही था। देश का रुतबा और देश की गरिमा ईमानदारों एवं देशभक्तों से ही बचती है, न कि अपराधियों व औरतबाजों से।” उनका इशारा किस तरफ था, कई लोगों को ये समझते हुए देर न लगी। कमेंट्स के जरिए लोगों ने उन्हें जम कर खरी-खोटी सुनाई।  

मोहम्मद शमी ने भी इंस्टाग्राम पर हार्दिक पंड्या की तस्वीर लगाते हुए जीत की बधाई दी। बता दें कि हार्दिक पंड्या का इस जीत में अहम योगदान था, जिन्होंने विजयी छक्का लगाया। उन्होंने गेंद और बल्ले, दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया। जहाँ उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 अहम विकेट झटके, वहीं बल्लेबाजी करते हुए 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 17 गेंदों पर नाबाद 33 रन जड़े। उनकी स्ट्राइक रेट 200 के करीब रही।

2018 में मोहम्मद शमी की पत्नी ने उनके खिलाफ अन्य महिलाओं से सम्बन्ध बनाने, घरेलू हिंसा और बलात्कार के अलावा मैच फिक्सिंग जैसे आरोप भी लगाए थे। उस साल BCCI ने भी मोहम्मद शमी का कॉन्ट्रैक्ट रोक दिया था और उन पर FIR भी दर्ज हो गई थी। बाद में मैच फिक्सिंग के आरोपों से BCCI ने उन्हें मुक्त कर दिया। मोहम्मद शमी के परिजनों पर भी पत्नी ने मुकदमा ठोका था। मोहम्मद शमी ने उसके बाद भारतीय टीम में कमबैक भी किया।