Showing posts with label #Shraddha Walker. Show all posts
Showing posts with label #Shraddha Walker. Show all posts

श्रद्धा के कातिल आफताब के समर्थन कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद

आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है कि कैसे आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा नाम की हिन्दू लड़की की हत्या कर के शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें अपने फ्रिज में डाल रखा था। अब इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी व भाजपा में वाक् युद्ध छिड़ गया है। दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आगाह किया था कि अगर देश में एक मजबूत नेता नहीं होगा तो हर शहर में आफताब जैसे हत्यारे पैदा होंगे और हम अपने समाज की रक्षा करने में समर्थ नहीं हो पाएँगे।

उन्होंने गुजरात के कच्छ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि आफ़ताब जैसे हत्यारे हर शहर में पैदा न हों, इसके लिए देश में एक मजबूत नेता का होना आवश्यक हैं। उन्होंने आगे कहा था कि इन्हीं कारणों से 2024 में नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना अति आवश्यक है। अब इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी एक तरह से आफताब के बचाव में उतर आई है। पार्टी नेता सलमान ख़ुर्शीद के बयान से विवाद पैदा हो गया है।

‘रिपब्लिक’ की खबर के अनुसार, पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पूछा है कि क्या सीएम सरमा ‘आफ़ताब’ शब्द का अर्थ जानते हैं? फिर उन्होंने समझाया कि ‘आफताब’ का मतलब सूर्य होता है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए ये कहा। आखिर सलमान को आफताब का मतलब बताने की जरुरत पड़ी, जबकि हर कोई जानता है कि आफताब का मतलब क्या होता है। बता दें कि श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में पुलिस को अब आफताब के परिवार की तलाश है, जो लापता है। यह भी शंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं उनके(परिवार) किसी बयान से आफताब की मुसीबतें बढ़ सकती है। आखिर किस बिल में छिपा है परिवार? कौन दे रहा है उन्हें संरक्षण और क्यों? क्या यह सुनोयोचित हत्या है? क्या परिवार भी इस हत्या खेल में शामिल है? मुंबई के मीरा रोड स्थित उसका फ़्लैट खाली है। दीवाली के आसपास परिवार यहाँ रहने आया था।

श्रद्धा जिस कंपनी में काम करती थी, उसके मैनेजर करण बारी का बयान भी पुलिस दर्ज करेगी। उन्होंने जानकारी दी है कि नवंबर 2020 में श्रद्धा ने उन्हें आफताब द्वारा पीटे जाने की बात बताई थी। करण ने अपने एक परिचित को श्रद्धा की मदद के लिए भी भेजा था। आफताब का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें वो अपने घर से कुछ लेकर जाता दिख रहा है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद होने की बात कही जा रही है।

इस्लामी कट्टरपंथी ले रहे दलित लड़की की हत्या के मजे : ‘श्रद्धा बर्गर’ से लेकर ‘आफताब फ्रिज फैक्ट्री’ तक

आफताब ने श्रद्धा को मार डाला, कट्टरपंथी मुस्लिम बना रहे मजाक
आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी दलित प्रेमिका श्रद्धा वाकर की हत्या कर के उसके शव को 35 टुकड़ों में काट डाला। दिल्ली के मेहरौली स्थित फ़्लैट में उसने फ्रिज में शव के टुकड़े रखे हुए थे और रोज एक टुकड़े को रात के समय जंगल में फेंक देता था। इतना ही नहीं, जहाँ उसने लाश के टुकड़े रखे थे, वहीं अन्य लड़की को बुलाना, खाना पीना साबित करता है कि यह कोई भोला भाला, मासूम या भटका हुआ नहीं है बल्कि ऐसे घिनौने खेल का शातिर है। और जिस तरह सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी श्रद्धा की हत्या का मजाक बना रहे हैं, यह इस बात की ओर भी संकेत करता है कि इस हिन्दू लड़कियों की हत्याएं किसी गहरी साज़िश के तहत हो रही हैं, जिसकी बहुत ही गंभीरता से जाँच कर सूत्रों को बेनकाब कर सभी के बैंक खातें सील किए जाएं। उस पैसे को सरकार अपने कब्जे ले।  

अब सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी मुस्लिम, खासकर पाकिस्तान के लोग श्रद्धा की मौत का मजाक बना रहे हैं। वो कह रहे हैं कि जो अपने माँ-बाप की नहीं हुई, वो मेरी क्या होगी।

सोशल मीडिया पर कुछ लोकप्रिय हैंडलों ने उन पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिनमें श्रद्धा की हत्या का मजाक बनाया जा रहा है। एक तरह से श्रद्धा की मौत का मजाक बनाने वाले इस हत्याकांड में आनंद ले रहे हैं। आमाद बट्ट नामक यूजर ने एक जोड़े की तस्वीर शेयर की, जिसमें लड़का मुस्लिम है और लड़की हिन्दू। साथ ही उसने कैप्शन में लिखा, “ये मोटी दिख रही है। बाद में इसे खा सकता हूँ।” फैज़ान चौधरी ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें आफताब को कुछ खाते हुए दिखाया गया है।

उसने श्रद्धा वाकर के चेहरे की तस्वीर एक तरफ लगा दी और उसका नाम ‘श्रद्धा बीफ बर्गर’ रख दिया। सैयदा फातिमा ने तो ‘आफताब पूनावाला फ्रिज पोस्टिंग’ नाम से एक फेसबुक ग्रुप ही बना डाला। उस ग्रुप में 400 से अधिक सदस्य भी हैं। ये लोग आफताब को ‘हीरो’ बताते हुए ‘लव जिहाद’ का हैशटैग भी लगा रहे हैं। एक तस्वीर में तो श्रद्धा को ‘कुतिया’ कह कर संबोधित किया। अब्दुल्ला सईद ने आफताब के हवाले “तुम उसके मैसेज में हो, वो मेरी फ्रिज में है। हम एक नहीं हैं भाई।”

एक मीम में आफताब को फ्रिज बेचते हुए दिखाया गया है और वो कह रहा है, “ये वाला ले लो सर। सर आप इसमें कुछ भी रख सकते हैं। कुछ भी, विश्वास कीजिए।” शयन खान द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में आफताब एक हिन्दू लड़की से कह रहा है, “आ जा तुझे फ्रिज की ठण्ड में ले चलूँ। रेफ़्रिजेरेटर को उसकी औकात दिखानी है।” कहीं दहेज़ में फ्रिज माँगने की बात की जा रही है तो कहीं आफताब कहता दिख रहा है कि ‘मेरी गर्लफ्रेंड हमेशा चिल रहती है’।

कहीं कोई मुस्लिम लड़की सस्ते में फ्रिज बेचने का ऑफर दे रही है तो कहीं लड़की का सिर पड़ा हुआ दिखाया गया है और लिखा है कि अपने ‘बुल्ला’ बॉयफ्रेंड से शादी के लिए कहने पर यही होता है। एक मीम में लड़की सोच रही है कि लड़का किसी और लड़की के बारे में सोच रहा होगा, लेकिन वो सोच रहा होता है कि किस फ्रिज में बॉडी फिट हो जाएगी। हाज़िक अंसारी ने तो ‘आफताब पूनावाला फ्रिज फैक्ट्री’ का विज्ञापन तक दे डाला।

श्रद्धा वाकर हत्या : महरौली थाना, कौन है आफताफ के चेहरे को छुपाता इस्लामी टोपी वाला ? रेट कार्ड बना हुआ है

                    आफताब के चेहरे को ढकने की कोशिश करने वाला कौन (चित्र साभारर: ABP न्यूज)
जिस तरह एक टोपी पहने कातिल आफताफ का चेहरा छुपाने की कोशिश कर रहा है, साबित करता है कि इस्लामिक कट्टरपंथी आफताफ के पीछे आने शुरू हो चुके हैं। जितने भी 
हिन्दू स्वयंसेवी संगठन है उन्हें इस टोपी वाले की भी गिरफ़्तारी की मांग कर, सख्ती से पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को मजबूर करना चाहिए। शंका है कि गजवा-ए-हिन्द षड़यंत्र के तहत हिन्दू लड़कियों की हत्याएं हो रही है। महाराष्ट्र और केंद्र सरकार लव जिहाद के विरुद्ध है तो तुरंत आफताफ के परिवार को मिल रही हर सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए। बैंक खाते सील किये जाएँ। इतना ही नहीं, इस कार्यवाही के विरोधियों के साथ -नेता से लेकर अभिनेता तक कोई हो-भी सख्ती के साथ पेश आने का समय आ गया है। क्या मुग़ल युग की वापसी हो रही है? 

महाराष्ट्र और केंद्र सरकारों को विधायक नितेश राणा द्वारा अगस्त 24, 2022 को महाराष्ट्र विधान सभा में प्रस्तुत धर्मांतरण के मुद्दे को उठाया था, पर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने बाकायदा इस काम के लिए रेट कार्ड का भी उल्लेख किया था। 

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक नितेश राणे ने हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के लिए मुस्लिम युवाओं को आर्थिक मदद दिये जाने का दावा किया है। उन्होंने विधान सभा में इसके लिए रेट कार्ड जारी किये जाने का आरोप लगाया।

अहमदनार में एक नाबालिग लड़की को प्रताड़ित कर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। इसी पृष्ठभूमि में नितेश राणे ने धर्म परिवर्तन का मुद्दा विधानसभा में उठाया। इसका जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मामले से जुड़े अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

 क्या कहा नितेश राणे ने-

नितेश राणे ने कहा,“यह महाराष्ट्र के लिए एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। अहमदनगर के श्रीरामपुर में धर्म परिवर्तन के नाम पर एक नाबालिग लड़की को बरगलाया गया है। एक लड़की के साथ अन्याय और अत्याचार किया गया। अपराध दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। संबंधित पुलिस अधिकारी ने आरोपी को स्थानीय जेल में बंद कर दिया है। उस सेंट्रल जेल नहीं भेजा गया। ”

यह है रेट कार्ड

उन्होंने आगे कहा, ‘हिंदू लड़कियों को धर्मांतरण के लिए पैसे दिए जाते हैं, बाइक दी जाती है। धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। रेट कार्ड बन चुका है। सिख लड़की को धर्मांतरण कराने के लिए 7 लाख, पंजाबी हिंदू लड़की के लिए 6 लाख, गुजराती ब्राह्मण लड़की के लिए 6 लाख, ब्राह्मण लड़की के लिए 5 लाख, क्षत्रिय लड़की के लिए 4 लाख का रेट कार्ड है। धर्म परिवर्तन के नाम पर लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की जा रही है।”

नितेश राणे ने मांग की कि जिस अधिकारी के आरोपी से संबंध थे, उसे बर्खास्त किया जाए। महाराष्ट्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। राणे ने कहा कि महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात जैसे धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया जाना चाहिए।

कौन है टोपी वाला?

श्रद्धा वाकर (Shraddha walker) की हत्या से पूरा देश सन्न है। आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) ने हत्या के बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें पत्रकार एक व्यक्ति से पूछ रहा है कि वह आफताब का चेहरा ढकने की कोशिश क्यों कर रहे थे। इस पर वह व्यक्ति भड़क गया और नमाज, मस्जिद और लोगों को परेशानी होने की बात करने लगा। इस वीडियो में एक व्यक्ति कॉन्ग्रेस का झंडा लिए हुए भी नजर आ रहा है।

यह वीडियो ABP न्यूज़ ने मंगलवार (15 नवम्बर 2022) को शेयर किया है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस आफताब को लेकर महरौली के जंगल में गई थी, जहाँ उसने श्रद्धा की लाश के टुकड़े फेंके थे। वीडियो में एबीपी न्यूज के पत्रकार महरौली थाने के बाहर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। जंगल से आफताब को लेकर जब पुलिस की टीम थाने लौटती है तो वाहन के पास इस्लामी पहनावे में दिख रहा एक व्यक्ति गमछे से शीशे को ढकने की कोशिश करता है। वह पुलिस वाहन के साथ तब तक दौड़ता रहा, जब तक वह थाने के गेट के भीतर नहीं घुस जाती।

आप वीडियो की शुरुआत में इस्लामी पहनावे वाले इस व्यक्ति की हरकत देख सकते हैं। वीडियो के 1:50वें मिनट पर जब ABP न्यूज का रिपोर्टर उस व्यक्ति से उसका नाम पूछता है तो वह जवाब में कहता है, “बोलिए क्या करना है।” जब उससे आफताब के चेहरे को ढकने की कोशिश करने की वजह पूछी तो वह कहता है कि आप लोग महरौली की पब्लिक को परेशान कर रहे हैं। फिर वह व्यक्ति कहता है कि वह नमाज पढ़ने जा रहा है। यह रास्ता मस्जिद को जाता है। साथ ही पत्रकारों पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाने लगता है।

चेहरे ढकने के आरोपों को खारिज करते हुए वह व्यक्ति कहता है कि वह आरोपित को नहीं जानता। इसके बाद मस्जिद जाने की बात कह कर वह वहाँ से निकल जाता है। इस दौरान दाढ़ी वाला एक बुजुर्ग भी उसके पीछे खड़े दिख रहे हैं। बार बार पूछे जाने पर भी उसने अपनी पहचान नहीं बताई। वीडियो में पत्रकार के पीछे से एक व्यक्ति कॉन्ग्रेस का झंडा लेकर गुजरता हुआ भी दिख रहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की हत्या और लाश के 35 टुकड़े काटने के आरोप में आफ़ताब को गिरफ्तार किया है। इस हत्या के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आफ़ताब के मुस्लिम के बजाए पारसी होने की भी अफवाह उड़ाई थी, जो बाद में आधारहीन साबित हुई थी।