Showing posts with label #Tollywood. Show all posts
Showing posts with label #Tollywood. Show all posts

‘डायरेक्टर के साथ रहना होगा वरना…’ : कास्टिंग काउच पर दिव्यांका त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी

टेलीविजन दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कास्टिंग काउच पर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वो इंडस्ट्री में नई थीं तब वो एक ब्रेक की तलाश में थीं। इसी दौरान उन्हें एक डायरेक्टर के साथ समय बिताने का ऑफर आया था। दिव्यांका ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनसे कहा गया था कि या तो वो डायरेक्टर के साथ समय बिताएँ वरना उनका करियर बर्बाद कर दिया जाएगा।

दिव्यांका ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि ऐसे लोग इस तरह के प्रस्ताव देते हैं और आपको यकीन दिलाते हैं कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच सामान्य चीज है। हर कोई इसे कर रहा है। बॉलीवुड बबल से बातचीत में वह बताती हैं, “एक शो खत्म करने के बाद दोबारा से संघर्ष शुरू हो जाता है। एक समय था जब मुझपर पैसे नहीं थे। मुझे अपने बिल देने होते थे। ईएमआई भरनी होती थी। बहुत प्रेशर होता था और उस समय आपको ऑफर आए कि आपको इस डायरेक्टर के साथ रहना होगा तो आपको ब्रेक मिल जाएगा। वो जिस तरह इस चीज को बेचते थे। ऐसा लगे कि यही रास्ता है अपनी जिंदगी बनाने का।”

भावी एक्टर्स को सलाह देते हुए दिव्यांका ने कहा, “जो लोग इस तरह के ऑफर देते हैं। वो लालच देते हैं कि ये काम तो सभी कर रहे हैं। ये सब मी टू मूवमेंट से पहले का है। कई बार ये लोग आपको करियर को खत्म करने की भी धमकी देते।” दिव्यांका बातचीत में बताती हैं कि उनके पास भले ही ऐसे ऑफर आए लेकिन उन्होंने जीवन में जो हासिल किया वो अकेले दम पर किया।

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का एक बहुत जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘बनूँ मैं तेरी दुल्हन से’ की थी और इसके बाद वो स्टार प्लस के फेमस शो ये हैं मोहब्बतें की भी लीड एक्ट्रेस थीं। उन्हें हास में खतरों के ख़िलाड़ी शो में देखा गया था। मालूम हो कि दिव्यांका के अलावा कई एक्ट्रेस पिछले दिनों मनोरंजन की दुनिया में चल रहे कास्टिंग काउच के घिनौने खेल को उजागर कर चुकी हैं।

मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे’: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (TV Actress Sweta Tiwari) हिंदू भावनाओं को आहत करने के मामले में विवादों में घिर गई हैं। इस मामले में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार एक्शन मोड में आ गई है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने भोपाल के पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में मामले की पूरी जाँच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मिश्रा ने कहा कि हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला श्वेता तिवारी का हालिया बयान उन्होंने देखा और सुना है और वे इसकी कड़ी निंदा करते हैं। दरअसल, मनीष हरिशंकर की वेब सीरीज ‘शो-स्टॉपर्स’ के प्रमोशन के लिए सीरीज प्रोडक्शन की पूरी यूनिट भोपाल आई हुई थी। इसको लेकर प्रोडक्शन टीम द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया था।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक शो स्टॉपर फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज है जिसमें सौरभ राज जैन एक ‘ब्रा फिटर’ की भूमिका निभा रहे हैं। कथित तौर पर, उन्होंने सौरभ के संदर्भ में मजाक में बयान दिया, जो टीवी शो महाभारत में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिये जाने जाते हैं।
श्वेता के बयान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और अब भगवान का मजाक उड़ाने और उसी वाक्य में उनके इनरवियर का जिक्र करने के लिए उनकी आलोचना हो रही है।

26 जनवरी 2022 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बेव सीरीज और स्टार कास्ट को लेकर पत्रकारों को जानकारी दी जा रही थी। इसी दौरान श्वेता तिवारी ने कहा, “मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं।” इतना कहने के बाद वो अपने बगल में बैठी दूसरी एक्ट्रेस के साथ हँसने लगती हैं। उल्लेखनीय है कि इस वेब सीरीज में श्वेता तिवारी के साथ रोहित रॉय नजर आने वाले हैं।

बहरहाल एक्ट्रेस के इस बयान को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताते हुए भोपाल में शूटिंग नहीं करने देने की चेतावनी दी है। वहीं, संस्कृति बचाओ मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने अभिनेत्री से सार्वजनिक तौर पर माफी माँगने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने गृहमंत्री मिश्रा से श्वेता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की भी माँग की। उनका कहना है कि फिल्म निर्देशक, अभिनेता और अभिनेत्रियों ने भगवान के अपमान का ठेका ले रखा है।

श्वेता तिवारी इससे पहले भी विवादों में रही हैं। अपने पारिवारिक मसले को लेकर चर्चा में रहने वाली श्वेता तिवारी अपने पहले पति राजा चौधरी और दूसरे पति अभिनव कोहली से विवादों को लेकर सुर्खियों में रही थीं। 

उनकी बेटी पलक तिवारी ने भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है। हार्डी संधू के हिट गाने बिजली बिजली में दिखाई देने के बाद वह फेमस हो गई है। इसके अलावा, वह विवेक ओबेरॉय के साथ रोज़ी द केसर चैप्टर के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, वह सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ डेट पर जाने के बाद सुर्खियों में आई थीं।