बिहार के वैशाली में एक Male टीचर को Maternity leave दे दी गई। और यह जानकारी शिक्षा विभाग के सरकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। जिसके बाद से शिक्षा विभाग की फजीहत हो रही है।
इस घटना के बारे में जब शिक्षा विभाग को खबर मिली तो उन्होंने मामले की जांच शुरू की. स्थानीय प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि यह तकनीकी गड़बड़ के चलते हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकारी पोर्टल पर छुट्टी का आवेदन अपलोड करते समय मैटरनिटी लीव की इंट्री हो गई। जो कि पुरुष शिक्षक के लिए गलत थी।
अर्चना कुमारी ने आगे बताया कि यह डाटा इंट्री की गलती थी। और इसे सुधार लिया जाएगा. शिक्षा अधिकारी ने इस गड़बड़ी के लिए खेद भी व्यक्त किया है। शिक्षा अधिकारी अब सफाई दे रही हैं। लेकिन इस मामले ने शिक्षा विभाग की किरकिरी करवा दी है। और अब विभाग डैमेज कंट्रोल में जुटा हुआ है।

