Showing posts with label #Yummo ice cream. Show all posts
Showing posts with label #Yummo ice cream. Show all posts

महाराष्ट्र : Yummo आइसक्रीम में निकली इंसान की उंगली, देखते चीखने लगी महिला: मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

                                                   यम्मो आइसक्रीम में इंसान की कटी उंगली
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक महिला को आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली मिली है। महिला ने आइसक्रीम को ऑनलाइन ऑर्डर करके मँगवाया था। उंगली का यह टुकड़ा आइसक्रीम के कोन में तब मिला जब महिला आधी आइसक्रीम खा चुकी थी। फ़ौरन ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने यम्मो ब्रांड आइसक्रीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उंगली को फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजा गया है। मामले का खुलासा गुरुवार (13 जून 2024) को हुआ है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला मुंबई के मलाड इलाके का है। यहाँ की रहने वाली एक महिला को मीठा खाने की इच्छा हुई। उसने इंटरनेट पर सर्च कर के यम्मो आइसक्रीम का विकल्प चुना। डिलीवरी होने के बाद महिला ने लगभग आधी आइसक्रीम खा ली, तभी उसे अंदर कुछ गड़बड़ महसूस हुई। उसने कोन को चेक किया तो उसमें इंसानी अंग निकला। वह किसी इंसान की उंगली का कटा हुआ हिस्सा था। इसकी लम्बाई लगभग 2 सेंटीमीटर थी।

कटी उंगली देख कर महिला की तबियत खराब होने लगी। वह चीखने-चिल्लाने लगी। थोड़ी देर बाद खुद को कंट्रोल करते हुए महिला ने पुलिस को पूरी बात बताई। मलाड पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कटी हुई उंगली को अपने कब्ज़े में लिया। इसे फॉरेंसिक जाँच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। उंगली किस व्यक्ति की है ये अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर यम्मो आइसक्रीम के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामले की जाँच की जा रही है।