पंजाब में ‘Zee News’ के सभी चैनलों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। चैनल ने खुद इसकी जानकारी दी है। चैनल ने कहा कि Zee मीडिया के सभी चैनलों को पंजाब में बंद कर दिया गया है, वहाँ लोग अपने घर में Zee के चैनल नहीं देख पा रहे हैं। मीडिया संस्थान ने इसे प्रेस की आज़ादी पर हमला करार देते हुए कहा है कि उसे पंजाब में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पंजाब में AAP (आम आदमी पार्टी) की सरकार है और भगवंत मान राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
अरविन्द केजरीवाल की पार्टी द्वारा पंजाब में Zee News को बैन करने से 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा प्रेस पर censorship लगा दी थी कि बिना सरकार की मर्जी से कोई समाचार प्रकाशित नहीं किया जायेगा। और इस censorship का शिकार बना आरएसएस का अंग्रेजी दैनिक The Motherland, क्योकि इमरजेंसी लगाते ही मुख्य संपादक केवल रतन मलकानी को आधी रात को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरा असर पड़ा Indian Express पर। संपादक अरुण शोरी ने न्यूज़ रोके जाने पर, उस न्यूज़ के स्थान पर censored प्रकाशित कर दिया जाता था।
मीडिया संस्थान का कहना है कि कई लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि वो अपने घर में Zee मीडिया के चैनल नहीं देख पा रहे हैं। Zee के रिपोर्टर मनोज जोशी ने कहा कि सरकार में कोई भी इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे रहा है और कहा जा रहा है कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बताते हुए कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकार को रोका गया है। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी AAP सरकार के इस रवैए पर सवाल उठाया था।
वहीं एक अन्य रिपोर्टर रवि त्रिपाठी ने दावा किया कि इसी पंजाब में जब इससे पहले अकाली दल की सरकार थी तब भी Zee मीडिया को बैन किया गया था, पार्टी का बुरा हश्र हुआ। उन्होंने इस दौरान आपातकाल को भी याद किया, जब कई अख़बार बंद किए गए और संपादकों को जेल में डाला गया। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई सच दिखाता है तो वो उसे दबाते हैं।
वहीं जदयू के प्रवक्ता KC त्यागी ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि AAP का जन्म मीडिया की फेवरिट संस्था के रूप में हुआ था, रामलीला मैदान में संघर्ष के दौरान मीडिया उन्हें खूब कवर करता था। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर खतरा बताते हुए याद किया कि वो खुद आपातकाल के भुक्तभोगी रहे हैं। वहीं भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये AAP की असलियत को दिखाता है। वहीं भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि AAP में इंदिरा गाँधी की आत्मा घुस गई है।
