Showing posts with label #abortion. Show all posts
Showing posts with label #abortion. Show all posts

मदरसा की आलिमा संग ‘नेपाली’ मौलाना ने किया दुष्कर्म, बार-बार कराया गर्भपात: कर्नाटक क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश में आकर धरा

टीचर का रेप करने वाला मौलाना गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा में कर्नाटक पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वो 24 साल की टीचर को नशे की गोलियाँ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था और 2 बार उसका गर्भपात भी करवा चुका था। हाल में पीड़िता ने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई तो कर्नाटक पुलिस मौलाना को ढूँढते हुए खंडवा आ पहुँची। गुरुवार (28 दिसंबर 2023) को ये मौलाना पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक से मौलाना ने दो आलिमाओं को अहमदपुर खैगाँव रोड स्थित मदरसे में बच्चों को पढ़ाने के लिए खंडवा बुलाया था। बाद में वह साल 2020-21 में कर्नाटक के हुबली तहरीर देने गया, जहाँ उसे आलिमा मिली। इसके बाद उसने आलिमा के साथ दुष्कर्म किया और उसका दो-दो बार अबॉर्शन करवाया। फिर वापस खंडवा आ गया।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मौलाना नेपाली है। उसका नाम गुलाम जिलानी है। उसकी तालीम खंडवा में हुई थी और वो यहीं मदरसे में तालीम देता था। इस पूरे मामले में मौलाना के पक्ष वालों का कहना है कि आलिमा से मौलाना ने निकाह किया हुआ था। दोनों साथ रहते थे। जब झगड़ा हुआ तो वो कर्नाटक से खंडवा आया।

हालाँकि पुलिस ने जब इस संबंध में उससे निकाह के सबूत माँगे तो वो दिखाने में फेल हो गया और आलिमा की शिकायत के मद्देनजर कर्नाटक क्राइम ब्रांच ने आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।

< /span>

पुलिस की 7 सदस्यीय टीम ने उसे ढूँढने के लिए खंडवा में दबिश दी थी, जिसके बाद मौलाना देर शाम पकड़ा गया। उसे पकड़कर मोघट रोड थाना पर पूछताछ की जा रही है। फिर इसे खंडवा कोर्ट में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे कर्नाटक लेकर जाया जाएगा। इस केस में उसे छोड़कर कुछ आठ आरोपित बनाए गए हैं। वो डॉक्टर भी आरोपित बनाए गए हैं जिन्होंने पीड़िता का अबॉर्शन किया।


अमेरिका : गर्भपात पर बैन के बाद महिला प्रदर्शनकारियों ने किया ‘सेक्स स्ट्राइक’ का ऐलान

                         अमेरिकी महिलाओं ने सेक्स स्ट्राइक पर जाने की धमकी दी (फोटो साभार: LAD Bible) 
अमेरिकी महिलाओं ने वहाँ की सुप्रीम कोर्ट द्वारा गर्भपात को प्रतिबंधित किए जाने के बाद ‘सेक्स स्ट्राइक’ पर जाने की चेतावनी दी है। महिलाओं का कहना है कि ‘Roe v Wade’ फैसले के बाद वो पुरुषों की इसकी सज़ा देंगी और उन्हें सेक्स के लिए तरसाएँगी। कुछ महिलाओं ने कहा कि वो उन पुरुषों के साथ बिलकुल भी सेक्स नहीं केंगी, जिन्होंने अपनी शुक्रवहानली काट कर नहीं हटवाई हो। उन्होंने कहा कि उनके अधिकार के लिए पुरुष सड़कों पर नहीं आ रहे हैं, ऐसे में उनका सेक्स का कोई अधिकार नहीं बनता।

एक अन्य महिला ने सोशल मीडिया पर ‘My Legs Are Closed’ नाम से एक पोस्ट भी डाला, जिसमें उसने कहा कि चूँकि अब इस फैसले के बाद हमलोग गर्भवती होने का खतरा नहीं उठा सकतीं, इसीलिए किसी भी पुरुष के साथ सेक्स मत करो – अपने पति के साथ भी नहीं। महिलाओं का कहना है कि इस फैसले से साबित होता है कि एक पुरुष का सेक्स लाइफ महिलाओं से ज्यादा महत्वपूर्ण है। कुछ महिलाओं ने कहा कि उन्हें अब इसका डर है कि पुरुष सेक्स के समय कॉन्डोम का प्रयोग करेंगे या नहीं, या फिर कहीं इसे बीच में ही न निकाल लें।

एक अन्य महिला ने कहा कि पहले आराम से बाहर जाकर सेक्स किया जा सकता था, क्योंकि उन्हें पता था कि इसके बाद भी उनके पास चॉइस बची है। एक अन्य महिला ने कहा कि अगर वो सोचते हैं कि महिलाओं को हमेशा दबा कर रखेंगे, तो हम भी अपने लेग्स को हमेशा के लिए बंद कर लेंगी। सोशल मीडिया पर भी ‘सेक्स स्ट्राइक’ हैशटैग शेयर किया जा रहा है। एक महिला ने कहा कि अगर मेरे शरीर पर मेरा ही अधिकार नहीं है, तो किसी पुरुष का भी नहीं है।

एक महिला ने तो यहाँ तक सलाह दे डाली कि पूरी दुनिया की महिलाओं को सेक्स करना बंद कर देना चाहिए। साथ ही पूछा कि पुरुषों को बलात्कार से रोकने के लिए अब तक कोई रास्ता या तकनीक क्यों नहीं निकाली गई है? अमेरिकी अभिनेत्री एलिसा मिलानो ने भी इस हैशटैग का समर्थन किया है। कुछ लोग इस पर तंज कस रहे हैं कि इसके बाद अमेरिका में वाइब्रेटर बेचने वाली कंपनियों की चाँदी हो जाएगी। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में अधिकतर पुरुष हैं, इसीलिए ये पुरुष प्रधान फैसला आया है।