Showing posts with label #anti-national activities. Show all posts
Showing posts with label #anti-national activities. Show all posts

Kashmir Times Office Raid: जम्मू में कश्मीर टाइम्स के दफ्तर पर छापा, AK-47 और पिस्टल की गोलियां बरामद


जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जाँच एजेंसी स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने गुरुवार (20 नवंबर 2025) की सुबह अंग्रेजी अखबार ‘कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू ऑफिस पर छापा मारा। यह कार्रवाई अखबार पर देश-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोपों से जुड़ी जाँच का हिस्सा है।

सूत्रों के अनुसार, एसआईए की छापेमारी के दौरान कश्मीर टाइम्स न्यूज पेपर कार्यालय जम्मू में तलाशी अभियान के दौरान एके-47 और पिस्तौल के कुछ राउंड और ग्रेनेड का एक लीवर बरामद किया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि अखबार के खिलाफ "देश के हितों के खिलाफ एक्टिविटीज़ का महिमामंडन" करने का केस दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि SIA के अधिकारियों ने अखबार की जगह और कंप्यूटर की पूरी तलाशी ली। पब्लिकेशन और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, और उनसे पूछताछ हो सकती है।

दफ्तर में लंबी तलाशी और FIR

अधिकारियों के मुताबिक, SIA की टीम सुबह ही दफ्तर पहुँची और अलग-अलग हिस्सों में लंबी तलाशी ली। टीम ने कई दस्तावेज़ों, कंप्यूटरों और डिजिटल डिवाइसों को खंगाला और कुछ सामग्री जब्त कर ली। SIA का कहना है कि यह कार्रवाई बड़े एंटी-टेरर ऑपरेशन्स का हिस्सा है।

अखबार और इसके प्रमोटर्स में इसकी एडिटर अनुराधा भसीन भी शामिल हैं, उनके खिलाफ UAPA (गैरकानूनी गतिविधियाँ रोकथाम अधिनियम) की धारा 13 के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि अखबार देश के खिलाफ असंतोष फैलाने और देश-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल रहा है।

जल्द होगी पूछताछ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, SIA जल्द ही एडिटर अनुराधा भसीन से पूछताछ करेगी। उनसे उनकी गतिविधियों, संपर्कों और कथित ‘प्रोपेगेंडा नेटवर्क’ में उनकी भूमिका के बारे में सवाल किए जाएँगे। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अखबार से जुड़े अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

यह पहली बार नहीं है जब कश्मीर टाइम्स पर ऐसी कार्रवाई हुई है। साल 2020 में इसके श्रीनगर ऑफिस को भी कुछ समय के लिए सील कर दिया गया था। अखबार ने अपना प्रिंट संस्करण बंद कर दिया है और फिलहाल यह सिर्फ डिजिटल चलता है। इस मामले पर अभी तक SIA या कश्मीर टाइम्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

धमाके की गूंज मदरसों तक पहुंची ; ‘मदरसे में होती है देश विरोधी बातें, फैलाते हैं कट्टरपंथी विचारधारा’: कौशांबी में ग्रामीणों का हंगामा, DM से की मौलाना की शिकायत


दिल्ली में हुए ब्लास्ट की गूंज कितनी दूर और कितनों को लपेटेगी कोई कुछ नहीं कह सकता। घर में छिपे गद्दारों का जाल कहाँ-कहाँ तक फैले हैं सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से ऐसे जाँच से मुस्लिम तुष्टिकरण करने वाली पार्टियों और कट्टरपंथियों की रोटी-पानी हराम हो गयी है।
इनकी अभी नींद भी हराम होने वाली है। चर्चा है कि मुस्लिमों द्वारा चलाए जा रहे NGOs और RWA भी रडार पर आने वाले हैं। कहां-कहां से इन्हे फंडिंग हो रही है। क्या है इनके खर्चे का हिसाब? धमाके की गूंज अभी बहुत दूर तक जाने वाली है। सुरक्षा एजेंसियां अब किसी भी कोने में छिपे गद्दारों को निकालने की योजना पर कार्यरत है। डॉक्टर आतंकवादियों की वजह से कई लोग निशाने पर आ सकते हैं। 

     
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के एक मदरसे पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। दारुल उलूम गौसिया हबीबिया नाम का ये मदरसा शेरगढ़ काशिया पूरब गाँव में स्थित है।

स्थानीय लोगों ने इसके मौलवी और संचालक पर कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। लोगों का कहना है कि मदरसे का संचालक हाफिज शरीफ और मोहम्मद मुदसिर माइक बंद कर जुम्मे की नमाज के बाद देश विरोधी बातें करते हैं।

ग्रामीणों ने मदरसे की गतिविधियों की जाँच की माँग की है। इनका कहना है कि वक्त रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात बिगड़ सकते हैं।

 शिकायत के बाद जिला प्रशासन और खुफिया विभाग की टीमें मामले की छानबीन में जुट गई हैं।