Showing posts with label #cash found. Show all posts
Showing posts with label #cash found. Show all posts

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से मिली नोटों की गड्डी, खड़गे ने सदन में डाला सिंघवी का नाम छिपाने का दबाव


राज्यसभा में शुक्रवार (06 दिसंबर 2024) को उस वक्त जोरदार हंगामा हुआ जब सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को बताया कि कांग्रेस सांसद की सीट से नोटों की गड्डी मिली है। सभापति ने जानकारी दी कि गुरुवार (05 दिसंबर 2024) को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने सीट नंबर 222 से कैश बरामद किया। यह सीट तेलंगाना से कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई है।

इस खुलासे के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक जाँच पूरी न हो जाए, किसी का नाम सार्वजनिक करना गलत है। उन्होंने इसे एक “चिल्लर हरकत” बताते हुए देश को बदनाम करने की साजिश करार दिया।

दूसरी ओर, अभिषेक मनु सिंघवी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, “मैंने इस बारे में पहली बार सुना है। मैं तो राज्यसभा में सिर्फ 500 रुपये का नोट लेकर जाता हूँ। घटना के वक्त मैं सदन में नहीं था।”

सभापति ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जाँच जारी रहने की बात कही है।