Showing posts with label #defense training public. Show all posts
Showing posts with label #defense training public. Show all posts

ईरान की मस्जिदों में महिलाओं समेत सबको दी जा रही एके-47 चलाने की ट्रेनिंग, मीडिया के जरिए किया जा रहा प्रचार: स्टूडियो में एंकर भी राइफल लिए नजर आए

                                 ईरान में हथियारों की ट्रेनिंग (फोटो साभार-iran news)
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने कई शहरों की मस्जिदों में पुरुषों और महिलाओं को हथियारों का प्रशिक्षण देते हुए दिखाया गया। इसे देश की रक्षा के लिए जनता की तैयारी का हिस्सा बताया गया।

शनिवार (16 मई 2026) को प्रसारित रिपोर्ट के मुताबिक, अहवाज, केरमान, बीजार, शिराज और जहेदान की मस्जिदों में लोगों की भीड़ दिखाई दी। इस दौरान कुछ लोगों को हथियार चलाते और एक साथ अभ्यास करते हुए दिखाया गया। न्यूज रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और टीन एज को आत्मरक्षा के लिए इस तरह का प्रशिक्षण दिया गया।

सरकारी टेलीविजन के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान लोगों को अलग अलग हल्के हथियारों से परिचित कराया गया, उन्हें यह सिखाया गया कि वे कैसे काम करते हैं, और उन्हें कैसे जोड़ा और अलग किया जाता है।

इससे पहले ईरान के सरकारी टेलीविजन ने शुक्रवार रात कई कार्यक्रम दिखाए, जिनमें एंकर स्टूडियो में राइफलें लिए नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि वे हथियारों को इस्तेमाल करने की बुनियादी ट्रेनिंग ले रहे हैं और जरूरत पड़ने पर जंग में शामिल होंगे।

शुक्रवार को ऐसे तीन कार्यक्रम प्रसारित किए गए। इन्हें ईरानी मीडिया आउटलेट्स ने भी दिखाया, जिसके बाद ऑनलाइन इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएँ आने लगीं।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इन हिस्सों को जंग की तैयारी के तौर पर देखा।

ईरान के जबरदस्त समर्थक और इजरायल विरोधी माने जाते वाले अमेरिकी राजनीतिक टिप्पणीकार और इन्फ़्लुएंसर जैकसन हिंकल ने X पर लिखा कि ईरानी सरकारी टीवी यह दिखा रहा है कि AK-47 का इस्तेमाल और उसे कैसे चलाया जाए। उन्होंने इसे ‘अमेरिका के जमीनी हमले की तैयारी’ का जवाब बताया।

हथियारों और जंग से जुड़े वीडियो पर फ़ोकस करने वाले एक अन्य अकाउंट ने कहा कि ईरानी टीवी चैनल हथियारों को इस्तेमाल करने के बुनियादी निर्देश दे रहे हैं। उसने यह भी बताया कि जो राइफ़ल दिखाई गई थी, वह शुरुआती दौर की ईस्ट जर्मन MPi-KMS असॉल्ट राइफल लग रही थी।

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जंग फिर से शुरू होने की आशंका के बीच ऐसे वीडियो ईरान की तैयारी को बताता है।