Showing posts with label #drug. Show all posts
Showing posts with label #drug. Show all posts

पाकिस्तान की इस्लामिया यूनिवर्सिटी में सैकड़ों लड़कियों के 5500 पॉर्न वीडियो, ड्रग्स-सेक्स पार्टियाँ…

                                                                                                                       प्रतीकात्मक चित्र
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर स्थित इस्लामिया यूनिवर्सिटी की सैकड़ों छात्राओं के 5500 पॉर्न वीडियो सामने आए हैं, जिसके बाद इलाके में बवाल खड़ा हो गया है। पंजाब प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सैयद मोहसिन रज़ा नकवी ने इसका संज्ञान लिया है और पुलिस इस पॉर्न वीडियो स्कैंडल को दबाने में जुट गई है। यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस डॉ अबुज़र, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर सैयद एजाज शाह और ट्रांसपोर्ट ऑफिसर अल्ताफ को गिरफ्तार किया गया है।

हालाँकि, संस्थान के प्रशासन का कहना है कि ये सब यूनिवर्सिटी के खिलाफ साजिश के तहत किया जा रहा है। एजाज शाह के पास से न सिर्फ सैकड़ों लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं, बल्कि 8 गम ‘आइस ड्रग’ भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में 113 ऐसे छात्र-छात्राएँ हैं, जो ड्रग की आदी हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि उनका निशाना यूनिवर्सिटी नहीं है, बल्कि ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एजाज शाह पिछले 7 वर्षों से इस पद पर है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद वो कार में एक लड़की को लेकर जा रहा था, लेकिन पुलिस को देखते ही उसने रॉन्ग साइड में गाड़ी लेकर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने जाँच की तो पाया कि उसकी कार से कई ड्रग्स बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि वो यूनिवर्सिटी की लड़की को उसके घर छोड़ने जा रहा था। पुलिस ने लड़की के अभिभावकों को बुला कर उसे सौंप दिया।

एजाज शाह के 2 फोन से 5500 पॉर्न वीडियो मिले हैं, जो यूनिवर्सिटी की लड़कियों के ही हैं। मोबाइल फोनों को जब्त कर लिया गया है। खुलासा हुआ है कि लड़कियों को मार्क्स देने के बदले उनसे नंगी होकर वीडियो बनाने और उसे भेजने के लिए कहा जाता है। यूनिवर्सिटी में किसी पद पर भर्ती के लिए भी ऐसा किया जाता था। पुलिस का कहना है कि शिक्षकों का एक पूरा समूह ड्रग्स की खरीद-बिक्री और लड़कियों के यौन उत्पीड़न में शामिल था।

इतना ही नहीं, यूनिवर्सिटी की छात्राओं को डांस और सेक्स पार्टी का हिस्सा बनने के लिए भी मजबूर किया जाता था। बड़ी मात्रा में चरस भी बरामद हुआ है। कैम्पस के भीतर ही छात्राओं और कॉलेज की महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील पार्टियाँ होती थीं। इस मामले की जाँच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति बनाई गई है। साउथ पंजाब का शिक्षा विभाग इसकी जाँच करेगा। 3 दिन में जाँच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

पंजाब : AAP का नहीं बंदूक का राज! बढ़ रहीं Khalistan समर्थकों की गतिविधियां और नशे का कारोबार

पंजाब में नशे का कारोबार खत्म करने के वादे के साथ आई भगवंत मान सरकार के राज में नशा खत्म होने के बजाए और बढ़ रहा है। हालात इतने ज्यादा बदतर बन रहे हैं कि गुरुद्वारे में ही बेखौफ नशा किया जा रहा है। सरकार की शह के चलते खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। कानून-व्यवस्था का राज खत्म होने का दुष्परिणाम यह हो रहा है आम आदमी पार्टी के पंजाब में बंदूक का राज लौट रहा है। कथित रूप से नशा करने वाली महिला को ही पुलिस को सौंपने के बजाए गुरुद्वारे में ही गोलियों के छलनी कर दिया गया। गोली मारने वाला गुरुद्वारे का ही सेवादार बताया जा रहा है। यह मामला पटियाला के ऐतिहासिक श्री गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब का है। अभी कुछ दिन पहले ही अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी एक लड़की को सिर्फ इसलिए जाने नहीं दिया गया, क्योंकि उसके चेहरे पर तिरंगे का टैटू बना हुआ था। सेवादार ने यह कहते हुए रोक दिया कि ये पंजाब है, भारत नहीं। सेवादार न सिर्फ लड़की से चेहरे से तिरंगा हटाने के लिए कहता है, बल्कि उसके साथ बदसलूकी भी करता है।

खालिस्तान समर्थकों को शह के कारण लगातार बिगड़ रहे हैं पंजाब में हालात
पंजाब में मान सरकार के आने के बाद से हालात दिनों-दिन बिगड़ रहे हैं और आए दिन सूबे का माहौल अशांत हो रहा है। पिछले सप्ताह ही अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पास करीब पांच दिन में तीन बार ब्लास्ट हो गया। तीसरा ब्लास्ट 11 मई की रात लंगर हॉल के करीब हुआ। कुछ दिन पहले ही दो ब्लास्ट से घबराए स्वर्ण मंदिर मैनेजमेंट ने इसकी पुलिस को सूचना दी और उसने धमाके वाली जगह को सील करने की औपचारिकता पूरी कर दी। पुलिस प्रशासन ने यह तो माना कि धमाके का उद्देश्य शांति भंग करना था !! लेकिन उसके पास इसका कोई जवाब नहीं था कि वो कौन लोग हैं जो ऐसा चाहते हैं। वो कौन लोग हैं जो धमाके पर धमाके करके लोगों की जान-माल को संकट में डाल रहे हैं और उन्हें डरा रहे हैं? दरअसल, आप सरकार में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इसी साल फरवरी में पहले खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए पुलिस थाने पर हजारों समर्थकों के साथ हमला कर दिया था। काफी नौटंकी के बाद वह पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ पाया।

खालिस्तान समर्थित शक्तियों के दबाव में सारा सरकारी सिस्टम नकारा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के आने के बाद से हालात दिनों-दिन बिगड़ रहे हैं। खालिस्तान समर्थित शक्तियों के दबाव में सारा सरकारी सिस्टम नकारा बना हुआ है, जिसके चलते आए दिन सूबे का माहौल अशांत हो रहा है। यही वजह है कि पिछले सप्ताह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के नजदीक ही एक के बाद एक धमाके कर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। सिर्फ पांच दिन में ही यहां तीन धमाके हो गए।  दरअसल, आप सरकार में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले इसी साल फरवरी में पहले खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए पुलिस थाने पर हजारों समर्थकों के साथ हमला कर दिया था। काफी नौटंकी के बाद वह पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ पाया।

नशे का कारोबार खत्म करने के वादे के साथ आई आप के राज में गुरुद्वारे में ही नशा
अप पंजाब के पटियाला में गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के सेवादार ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में सेवादार भी जख्मी हुआ है। उसे गोली के छर्रे लगे हैं। सेवादार और श्रद्धालुओं का आरोप है कि पटियाला के ऐतिहासिक श्री गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के सरोवर के पास बैठकर परमिंदर कौर नाम की महिला शराब पी रही थी। हालांकि यह आरोप अपनेआप में चौंकाने वाला है कि जिस पंजाब में नशे का कारोबार खत्म करने के वादे के साथ आप सरकार आई है, उसके राज में लोग इतने बेखौफ हो गए हैं कि पवित्र गुरुद्वारा साहिब में ही नशा करने लगे हैं। बताते हैं कि जब इस बात की जानकारी सेवादार को लगी तो वह महिला के पास पहुंचा। और महिला को मैनेजर रूम में ले गया। वहां काफी देर तक महिला से पूछताछ के साथ ही समझाइश दी गई।

गुरुद्वारा प्रबंधक के कक्ष में ही सेवादार ने महिला पर चार गोलियां दागी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान गुरुद्वारे के प्रबंधक के कक्ष में काफी भीड़ एकत्रित हो गई। तभी वहां साथ ही खड़े व्यक्ति ने पिस्टल निकाली और चार गोलियां युवती पर चला दीं। गोली चलाने वाला भी सेवादार बताया जा रहा है। पुलिस ने पटियाला के अर्बन एस्टेट में रहने वाले आरोपी निर्मलजीत सिंह सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा के मुताबिक आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने किस कारण महिला को गोली मारी, यह अभी जांच का विषय है। हालांकि प्रथम दृष्टया इसे गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा तोड़ने से जोड़कर देखा जा रहा है। यह बहुत संवेदनशील मामला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

स्वर्ण मंदिर का सेवादार का वायरल वीडियो- ये पंजाब है, भारत नहीं !!
दरअसल, पंजाब में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी राज में खालिस्तान समर्थको की दबंगई निरंतर बढ़ती जा रही है। पिछले ही दिनों अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से ही एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो आया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि स्वर्ण मंदिर में एक लड़की को सिर्फ इसलिए जाने नहीं दिया गया, क्योंकि उसके चेहरे पर तिरंगे का टैटू बना हुआ था। वीडियो में स्वर्ण मंदिर का सेवादार यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि ये पंजाब है, भारत नहीं। सेवादार लड़की से बहस करने लगता है और चेहरे से तिरंगा हटाने के लिए कहता है। इतना ही नहीं सेवादार इस दौरान लड़की के साथ बदसलूकी करते हुए भी दिखाई देता है। लोगों का कहना है कि बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए अटारी-वाघा सीमा पर जाने वाले बहुत से लोग अपने चेहरे तिरंगे में रंगवाते हैं। इसके बाद वह स्वर्ण मंदिर भी जाते हैं। ऐसे में लड़की को मंदिर जाने से रोकने पर सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

खालिस्तान समर्थित शक्तियों के दबाव में सारा सरकारी सिस्टम नकारा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के आने के बाद से हालात दिनों-दिन बिगड़ रहे हैं। खालिस्तान समर्थित शक्तियों के दबाव में सारा सरकारी सिस्टम नकारा बना हुआ है, जिसके चलते आए दिन सूबे का माहौल अशांत हो रहा है। यही वजह है कि पिछले सप्ताह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के नजदीक ही एक के बाद एक धमाके कर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। सिर्फ पांच दिन में ही यहां तीन धमाके हो गए।  दरअसल, आप सरकार में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले इसी साल फरवरी में पहले खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए पुलिस थाने पर हजारों समर्थकों के साथ हमला कर दिया था। काफी नौटंकी के बाद वह पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ पाया।

‘विदेशी फंडिंग से देश की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश कर रहे जो NGO, उनके प्रति कोई नरमी नहीं’: संसद में गरजे अमित शाह – ये कांग्रेस नहीं, मोदी सरकार है

                                                                                                                               साभार एएनआई
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार वैसे गैर-सरकारी संगठनों के प्रति कोई दया नहीं दिखाएगी जो विदेशी फंडिंग की मदद से देश की जनसांख्यिकी को बदलने और सामाजिक गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा यह कांग्रेस नहीं, मोदी सरकार है।

खाड़ी देशों से आता है ड्रग्स- अमित शाह

लोकसभा के शीतकालीन सत्र में 21 दिसंबर, 2022 को गृह मंत्री अमित शाह ने देश में ड्रग्स की समस्या और इससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से बात की। गृह मंत्री अमित शाह ने ड्रग्स के मुद्दे पर संसद में कहा कि इसे लेकर कोई सियासत नहीं होनी चाहिए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ड्रग के कारोबार और उसके मुनाफे से होने वाले आतंकवाद को मोदी सरकार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ड्रग्स बच्चों को अपना शिकार बनाता है और नस्लें बर्बाद होती हैं।

अपने संबोधन में अमित शाह ने जानकारी दी कि देश में खाड़ी देशों से बड़े स्तर पर ड्रग्स की खेप भेजी जाती है। इस सिलसिले में 12 राज्यों में छापेमारी हुई और ड्रग्स तस्करी में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि हमने राज्यों में ड्रग नेटवर्क की मैपिंग की है। उन्होंने भरोसा दिया कि अगले 2 सालों में बड़ा से बड़ा अपराधी सलाखों के पीछे होगा।

संबोधन के दौरान नाराज़ हो गए अमित शाह

जब अमित शाह अपनी बात रख रहे थे उस बीच टीएमसी सांसद सौगत राय ने टोका-टाकी शुरू कर दी। बीच भाषण में इस टोका-टाकी से अमित शाह नाराज़ हो गए। अमित शाह ने कहा कि बीच में टोका–टाकी ठीक नहीं है। यह न आपकी उम्र के लिए ठीक है न ही आपकी सीनियरिटी के लिए। अमित शाह ने कहा यदि आप बोलना चाहते हैं तो मैं बैठ जाता हूँ। अमित शाह ने इस दौरान विषय की गंभीरता समझने का भी आग्रह किया और आगे अपनी बात रखी।

कई बार बड़ों को भी समझाना पड़ता है

टोका-टाकी पर अमित शाह के नाराज़ होने के बाद विपक्ष के एक सांसद ने पूछा कि आप इतने नाराज क्यों होते हैं। इस पर अमित शाह ने कहा, “मैं नाराज़ नहीं हो रहा हूँ, समझा रहा हूँ कई बार बड़ों को भी समझाना पड़ता है।” इसके बाद सदन में टोका-टाकी बंद हो गई और अमित शाह ने ड्रग्स के मुद्दे पर अपनी बात पूरी की।

डेमोग्राफी चेंज पर अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कुछ एनजीओ विदेशी चंदा लेकर देश में जनसांख्यिकी बदलने (डेमोग्राफी चेंज) करने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा कि कुछ एनजीओ ऐसे हैं जो भारतीय समाज को नुकसान पहुँचाना चाहते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने ऐलान किया कि सरकार देश की जनसांख्यिकी को बदलने की कोशिश कर रहे गैर सरकारी संगठनों के प्रति कोई दया नहीं दिखाएगी। विदेशी फंडिंग के माध्यम से सामाजिक गड़बड़ी फैलाने वाले संगठनों पर कार्रवाई होगी।
अमित शाह ने कहा कि संगठनों को विदेशी योगदान अधिनियम (FCRA) का पालन करना ही होगा जो FCRA का पालन नहीं करेंगे उनके साथ सख्‍ती की जाएगी। विदेशी फंडिंग पर अब सरकार की निगरानी होगी। अमित शाह ने कहा, “यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, देश को खत्म करने के लिए देश में एक पाई भी हम नहीं आने देंगे।”