Showing posts with label #stone pelters. Show all posts
Showing posts with label #stone pelters. Show all posts

हापुड़ : महाराणा प्रताप जयंती की शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने वाले कट्टरपंथियों को भीड़ ने छत पर चढ़ कर पीटा: Video

  हापुड़ में महाराणा प्रताप जयंती शोभा यात्रा के दौरान पथराव, हिंदुओं ने कट्टरपंथियों को पीटा (साभार: एक्स @ocjain4)
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा के दौरान शनिवार (9 मई 2026) को अचानक हिंसा भड़क उठी। यहाँ हजारों लोगों की मौजूदगी में निकाली जा रही यात्रा जब मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रही थी, तभी मामूली कहासुनी को लेकर कट्टरपंथियों ने जमकर पथराव शुरू कर दिया।

हालाँकि, शोभायात्रा में शामिल भीड़ ने छतों पर चढ़कर पत्थर फेंक रहे जिहादियों को पीट दिया। पलटवार कर हिन्दुओं ने कट्टरपंथियों को सख्त सन्देश दे दिया है कि अब हिन्दू यात्रा पर पत्थरबाज़ी करने वाले कट्टरपंथियों को बक्शा नहीं जाएगा। इस पलटवार ने एक सन्देश कट्टरपंथियों का समर्थन करने वालों को भी दे दिया गया है। 

पथराव से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई युवक घायल हुए हैं, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया और देर तक क्षेत्र में गहमागहमी बनी रही।

कट्टरपंथियों ने घरों और वाहनों में की तोड़फोड़, कई लोग घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर देहरा गाँव में बड़ी शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें हजारों लोग शामिल थे। यात्रा जब गाँव के मुस्लिम बाहुल्य इलाके से गुजर रही थी, उसी दौरान कुछ युवक रास्ते में एक दुकान पर गुटखा खरीदने पहुँचे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामूली विवाद लग रहा मामला कुछ ही मिनटों में उग्र हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद इलाके में अचानक पथराव शुरू हो गया, जिससे शोभायात्रा में शामिल लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

उपद्रव के बीच कुछ लोगों द्वारा घरों में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है। कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए और इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के मुताबिक, 2 से 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, वहीं एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस बल ने सँभाला मोर्चा, दो आरोपित गिरफ्तार

बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँचा और काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। एसपी हापुड़ कुँवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, रैली बाद में सकुशल संपन्न करा दी गई और वर्तमान में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।