Showing posts with label #twenty killed. Show all posts
Showing posts with label #twenty killed. Show all posts

सीरिया : चर्च में घुसकर ISIS आतंकी द्वारा दमिश्क में आत्मघाती हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 20 की मौत

                                          दमिश्क के चर्च में धमाके के बाद बिखड़े पड़े सामान(साभार NDTV) 
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सीरिया के दमिश्क से 20 जून को एक बड़े बम धमाके की खबर सामने आई है
। मिली जानकारी के अनुसार दमिश्क के एक चर्च में आत्मघाती हमला किया गया है। इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दमिश्क के सेंट एलियास ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में एक सशस्त्र आत्मघाती हमलावर ने श्रद्धालुओं पर गोलीबारी की, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और फिर उसने विस्फोट कर दिया।

दमिश्क के पास सेंट एलियास चर्च में धमाका

एसएएनए की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई सुरक्षा बलों ने इलाके की सुरक्षा के लिए सेंट एलियास चर्च के आसपास तैनाती की है। गोलीबारी और धमाके की सूचना पर स्थानीय प्रशासन और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंच गई है।

सीरिया के गृह मंत्रालय के अनुसार इस्लामिक स्टेट(ISIS) के एक आतंकी ने इस घटना को अंजाम दिया। उसने मार एलियास ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में घुसकर लोगों पर फायरिंग की और फिर खुद को उड़ा लिया। वहीं सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि हमले में दो व्यक्ति शामिल थे, जिनमें से एक ने खुद को उड़ा लिया था।

दिसंबर में कट्टरपंथी इस्लामिक विद्रोहियों द्वारा बशर अल-असद को सत्ता से हटा दिया गया था। उनकी सत्ता समाप्त होने के बाद दमिश्क में पहली बार इस तरह का बड़ा आतंकी हमला हुआ है।

सीरिया के नागरिक सुरक्षा बलों द्वारा घटनास्थल से लाइवस्ट्रीम में चर्च के अंदर के दृश्य को दिखाए गया, जिसमें चर्च के अंदर खून फैला हुआ दिख रहा है। इस हमले पर ग्रीक के विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम सीरिया के दमिश्क में मार एलियास ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए घृणित आतंकवादी आत्मघाती बम विस्फोट की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं”।

जारी बयान में कहा गया है “हम माँग करते हैं कि सीरियाई अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें, ताकि इसमें शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके और ईसाई समुदायों और सभी धार्मिक समूहों की सुरक्षा की गारंटी दी जाए , ताकि वे बिना किसी भय के रह सकें।”

सीरिया की राजधानी में धमाके के जरिए प्रशासन को बड़ी चुनौती

SANA की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सेंट एलियास चर्च के आसपास तैनाती कर दी है। राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मालूम हो कि दमिश्क सीरिया की राजधानी है। ऐसे में राजधानी में बड़े हमले के लिए सीरिया प्रशासन को एक बड़ी चुनौती दी गई है।
सीरिया के चर्च में हुए धमाके की जानकारी मिलते ही वहां राहत-बचाव कार्य के लिए गैर सरकारी संगठन के कई कार्यकर्ता भी पहुंच चुके हैं. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।