Showing posts with label #woman molestation. Show all posts
Showing posts with label #woman molestation. Show all posts

Anti Aurat Party=AAP : पंजाब के मंत्री बलकार सिंह का अश्लील वीडियो आया सामने; मालीवाल के बाद एक और महिला उत्पीड़न

दिल्ली के विवादित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोगों में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। ताजा मामला पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक सीनियर नेता का है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक मंत्री का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंजाब सरकार के मंत्री बलकार सिंह अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि AAP नेता बलकार सिंह ने नौकरी मांगने आई एक 21 साल की लड़की को वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा। इतना ही नहीं आप सरकार का यह मंत्री वीडियो कॉल के दौरान ही उसके सामने हस्तमैथुन भी करने लगा। बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने बलकार सिंह को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

आम आदमी पार्टी सिर्फ महिलाओं का सम्मान करने का दिखावा करती है, असल में महिलाओं से दुव्यवहार करना इस पार्टी के नेताओं की रग-रग में बसा है। इससे पहले भी खुद अरविंद केजरीवाल समेत उनकी पार्टी के कई विधायकों और नेताओं पर महिलाओं से बदसलूकी के संगीन आरोप लग चुके हैं। कई तो जेल की हवा भी खा चुके हैं।

 

आप भी देखिए केजरीवाल के नेताओं की करतूत-

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट 

केजरीवाल और उनकी पार्टी में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान का मामला सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट से भी समझ सकते हैं। दिल्ली में सीएम हाउस में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की गई। स्वाति ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया। स्वाति मालीवाल पुलिस में शिकायत लिखवाने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करा चुकी है। लेकिन AAP का कहना है कि स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना के पीछे बीजेपी है। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर भी केजरीवाल की पार्टी को फटकार लगा रहे हैं।

जबकि इसके पहले केजरीवाल के करीबी सांसद संजय सिंह ने स्वाति सिंह के साथ बदसलूकी की बात कबूल की थी। और उन्होंने कहा था कि सीएम केजरीवाल ने विभव के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

लेकिन कार्रवाई की बात तो दूर केजरीवाल लखनऊ में विभव कुमार के साथ घूमते दिखे। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब केजरवाल से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साधते हुए माइक समाजपार्टी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर बढ़ा दिया।

केजरीवाल बोले समझौता कर लो
केजरीवाल के पहले कार्यकाल में नरेला से आप कार्यकर्ता सोनी ने मौत से पहले पार्टी के ही एक कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि रमेश भारद्वाज की शिकायत लेकर वह मुख्यमंत्री से भी मिली थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारद्वाज से समझौता करने को कहा। 

शरद चौहान को जाना पड़ा जेल
सोनी मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान को जेल भी जाना पड़ा क्योंकि सोनी ने उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। सोनी ने विधायक शरद चौहान पर रमेश भारद्वाज को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।

दिल्ली के कानून मंत्री ने दिखाया कानून को ठेंगा

दिल्ली सरकार में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती अपने ही घर में कानून की धज्जियां उड़ाते रहे। खुद उनकी पत्नी लिपिका मित्रा उनसे खौफ खाती रही। पत्नी ने प्रेग्नेन्सी के दौरान अपने ऊपर कुत्ता छोड़ने और प्राइवेट पार्ट पर कुत्ते से कटवाने का आरोप भी अपने पति पर लगाया। सोमनाथ भारती ने 2014 में मालवीयनगर के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में अफ्रीकी मूल की महिलाओं के घर भीड़ के साथ पहुंचकर छापा मारा, इस दौरान माहिलाओं के साथ भीड़ ने छेड़छाड़ किया। 

महिला कल्याण मंत्री संदीप कुमार का कारनामा

पहले कार्यकाल में दिल्ली सरकार में महिला कल्याण मंत्री संदीप कुमार की ऐसी सीडी सामने आयी जिसमें संदीप कुमार महिलाओं के साथ अंतरंग अवस्था में थे। जब हंगामा बरपा और सीडी के पीछे का सच परत दर परत सामने आने लगा तो लोग चकित रह गये।

कानून मंत्री दिनेश मोहनिया भी पहुंचे जेल
सोमनाथ भारती के बाद दिल्ली सरकार के कानून मंत्री दिनेश मोहनिया पर भी महिला से बदसलूकी का आरोप लगा। दिनेश मोहनियां पर न सिर्फ एक महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया था, बल्कि एक बुजुर्ग ने भी उनके खिलाफ थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाया था। गैरजमानती धाराओं की वजह से दिनेश को तिहाड़ जाना पड़ा।

आप विधायक ने दी रेप और हत्या की धमकी

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्लाह खान पर उनके ही इलाके में रहने वाली एक महिला ने बलात्कार और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। जामिया नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार विधायक शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे थे। 

AAP नेता अब्दुल रहमान पर मुकदमा दर्ज
दिल्ली के जाफराबाद थाने में आम आदमी पार्टी के विधायक अब्दुल रहमान के खिलाफ 28 फरवरी 2021 को एफआईआर दर्ज की गई। सीलमपुर से आप विधायक रहमान के ऊपर एक महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक अब्दुल रहमान ने उनके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की। आजतक की खबर के अनुसार अब्दुल रहमान रविवार को जाफराबाद इलाके में नगर निगम के उपचुनाव के दौरान मौजूद थे। तभी उनकी एक महिला के साथ कोई बहस हुई थी।

नौकरी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप
आप नेता रमन स्वामी पर संगीन इल्जाम लगा कि उन्होंने शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने नेताजी पर दोस्ती के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देने और बलात्कार करने का आरोप लगाया जो मेडिकल परीक्षण में साबित भी हुआ। रमन स्वामी पर 2014 में बलात्कार का केस दर्ज हुआ।

कांग्रेस प्रत्याशी के घर घुसकर छेड़छाड़
दिल्ली के सीमापुरी से केजरीवाल के पहले कार्यकाल में आम आदमी पार्टी विधायक धर्मेन्द्र कोली पर पूर्व कांग्रेस विधायक के घर में घुसकर छेड़छाड़ और दंगा करने के आरोप लगे। कोली के खिलाफ ये आरोप कांग्रेस नेता वीर सिंह धींघन ने लगाए थे। उनका कहना था कि विजय जुलूस के दौरान विधायक ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ किया। 

मनोज कुमार पर घरेलू हिंसा के आरोप
केजरीवाल से कोंडली से विधायक मनोज कुमार के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। महिला का कहना था कि ससुरालवालों के अत्याचार से तंग आकर उसने घर छोड़ दिया था। दो साल से वह अपने मायके में रह रही है। 

राखी बिड़लान के पिता पर बलात्कार के आरोप
पहले कार्यकाल में मंगोलपुरी की विधायक राखी बिड़लान और उनके पिता एवं आप के सदस्य राम प्रताप गोयल पर 24 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा। उनपर आरोप लगा कि उन्होंने महिला को एमसीडी चुनाव में टिकट दिलवाने का लालच दिखाकर अपने झांसे में फंसा एक दिन उस महिला को अपने रोहिणी स्थित सुनसान मकान में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने नबबंर 2016 में उन्हें गिरफ्तार किया था।

राजेश ऋषि पर परेशान करने का आरोप
पहले कार्यकाय में ही आम आदमी पार्टी के जनकपुरी पश्चिम के विधायक राजेश ऋषि का नाम सुसाइड नोट में लिखकर एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना 15 जुलाई 2016 की है। महिला ने पुलिस के पास दर्ज शिकायत में भी विधायक का नाम लिया। उसने विधायक राजेश ऋषि और उनके एक साथी पर परेशान करने का आरोप लगाया।

अब देखते हैं कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी महिलाओं का कितना सम्मान करती है…

महिलाओं के सोने के स्थान पर लगावाए सीसीटीवी कैमरे

साल 2020 में दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर आरोप लगा कि उन्होंने महिलाओं के सोने के स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगावाए है। उपर आरोप लगा कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही महिला पार्षदों के बैठने और सोने के स्थान पर कैमरे लगवा दिए हैं। इस पर दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से मुलाकात कर केजरीवाल के खिलाफ निजता के अधिकार का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई करने का आग्रह किया। योगिता सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने निगम की महिला नेताओं पर नजर बनाए रखने लिए जिस हथकंडे का इस्तेमाल किया, वह सरासर अशोभनीय और अनैतिक है। अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी-सी भी नैतिकता बाकी है, तो उन्हें निगम की महिला नेताओं से माफी मांगनी चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए मंगलवार, 15 दिसंबर,2020 को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से जवाब मांगा।

महिला कार्यकर्ता से बदसलूकी और मारपीट
दिल्ली के मटियाला वार्ड से ‘आप’ के पार्षद रमेश मटियाला के खिलाफ 31 मई, 2021 को पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। सोशल मीडिया पर पीड़ित महिला कार्यकर्ता का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें म​हिला ने खुद फेसबुक पर अपनी आपबीती सुनाई थी। वायरल वीडियो में पीड़िता का कहना है कि रमेश मटियाला ने अपनी उपस्थिति में दो महिला कार्यकार्ताओं को बुलवाया और मुझ पर हमला करवाया। रमेश ने उन्हें थप्पड़ मारने को भी कहा। इसके अलावा मेरे पोस्टर और बैनर जो मैंने टेस्ट कैंप के लिए लगवाया था, महिलाओं से उसे फाड़ने को कहा।


लो भाई अब केजरीवाल ने अपनी लुगाई को बना दिया “झांसी की रानी लक्ष्मीबाई”; दिमाग से पैदल “आप” कह रही है, मोदी केजरीवाल की हत्या की साजिश कर रहे हैं ; लेकिन नहीं बता रहे CCTV footage क्यों बर्बाद की?

सुभाष चन्द्र 

देश के दुश्मनों से निपटने के हमारी सेना है, लेकिन समाजसेवा का चोला ओढ़े दुश्मनों से जनता को ही निपटना होगा। सेवानिर्वित RAW अधिकारी RPN Singh के अनुसार अरविन्द केजरीवाल देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। 

लेकिन फ्री की रेवड़ियों से नेता बने भारत विरोधियों के हाथ की कठपुतली बना केजरीवाल कभी अपने को भगत सिंह कहता है, कभी सिसोदिया को भगत सिंह बना देता है और अब नई खोज की है कि अपनी बीवी सुनीता केजरीवाल को “झांसी की रानी लक्ष्मीबाई” कह दिया। क्या युद्ध लड़ा इस “लक्ष्मीबाई” ने? केजरीवाल ने बताया कि मेरी गैरमौजूदगी में उन्होंने सारी जिम्मेदारियां ली, जब मैं जेल में था तब वो मुझसे मिलने आती थी”।

आज की झांसी की रानी की ऐसी खूबी सुनकर स्वर्ग में बैठी महारानी लक्ष्मीबाई ने सिर पीट लिया होगा और ऐसा ही हाल शहीद भगत सिंह का हुआ होगा सिसोदिया और केजरीवाल में अपना थोपा हुआ चेहरा देख कर। 

आज़ादी का संग्राम लड़ने वाले कभी केजरीवाल गिरोह की तरह भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं रहे, उनका एक लक्ष्य रहा भारत माता को आज़ाद कराना और केजरीवाल का कांग्रेस की तरह  बड़ा लक्ष्य रहा देश को लूटकर खाना। सिसोदिया का हो, सत्येंद्र जैन का हो, संजय सिंह का हो या अपना ही केस हो, सबको झूठे बताता नहीं थकता केजरीवाल लेकिन हर कोर्ट इन सबको आरोपी मान कर चल रहा है।

लेखक 
चर्चित youtuber 
कल(मई 21) सिसोदिया के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि सिसोदिया का आचरण लोकतांत्रिक सिद्धांतों के साथ बड़ा विश्वासघात है। उसने सबूत नष्ट किये और कुछ सबूत कोर्ट में पेश करने में विफल हुए। और दोष देते हैं CBI और ED को ट्रायल शुरू होने की देरी के लिए जबकि उन्हें इस देरी के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

इतना बड़ा नौटंकी है केजरीवाल की आप कल्पना नहीं कर सकते। केजरीवाल ने अपने को सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए कभी स्याही अपने पर फिकवाई, कभी थप्पड़ लगवाए अपने ही कार्यकर्ताओं से और कभी जूता फेकने का काम किया इसके लोगों ने। अब दिल्ली मेट्रो में इसके लिए कुछ संदेश लिखे गए है जिन्हें देख कर पता चलता है कि वो शरारत इसी के लोगों की हो सकती है।

उन संदेशो में लिखा था - 

“केजरीवाल दिल्ली छोड़ दीजिए कृपया! अन्यथा आप उन तीन थप्पड़ को याद कर लीजिए जो आपको पूर्व के चुनाव में लगे थे। अब असली मुक्का/थप्पड़ जल्द लगेगा, झंडेवालान में आज की बैठक है”। एक अन्य संदेश में लिखा गया -

“दिल्ली के मुख्यमंत्री हमें छोड़कर चले जाएं, हमें अब मुफ्त चीज़ों की जरूरत नहीं है, मुख्यमंत्री आवास पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए हैं” आगे यह भी लिखा है -

“आपको सुझाव दिया जाता है कि निम्नलिखित बिंदुओं का पालन करें …. जल बोर्ड का पारदर्शी ऑडिट कराए और संबंधित व्यक्ति/नेताओं की जिम्मेदारी तय की जाए, शराब नीति पर अंतिम रूप से आपका क्या कहना है और आपकी पार्टी या आपके नेताओं को इसमें कुल कितनी रिश्वत मिली और राघव चड्ढा का  नेत्र उपचार एम्स या आपकी पसंद के किसी भारतीय अस्पताल में कराएं, आपसे यह उम्मीद की जाती है”।

अब इन संदेशों को लेकर “आप” पार्टी के नेताओं ने तुरंत शिगूफा छेड़ दिया कि PMO में केजरीवाल की हत्या की साजिश की जा रही है। जबकि इन संदेशों में कोई हत्या की साजिश से जुड़ी कोई बात नज़र नहीं आ रही। बल्कि इनको देख कर लग रहा है जैसे स्याही, थप्पड़, जूते अपने ही लोगों से चलवाता था केजरीवाल, ये भी उसके लोगों ने ही लिखा है।  इसे रोज मीडिया में रहने की गंदी आदत है लेकिन जेल में कुछ दिन ब्लैकआउट हो गया था।

ये केजरीवाल का पुराना ड्रामा है। 2016 में भी कहा था, मोदी मेरी हत्या कराना चाहते हैं और फिर 2019 में यही शब्द बोले - अब फिर 2024 में कह रहा है - बकने दो - ये चुनाव शायद केजरीवाल का आखिरी चुनाव न हो।

जेल गया केजरीवाल तो “शुगर” का ड्रामा चलता रहा, जेल से बाहर आया तो स्वाति मालीवाल का लफड़ा कर दिया; इस आदमी को किसी तरह चैन नहीं है ; आतिशी का मुख्यमंत्री बनने की .000000001 प्रतिशत भी सम्भावना नहीं।

सुभाष चन्द्र

मुख्यमंत्री आवास में सांसद स्वाति मालीवाल के जो वीभत्स घटना हुई है मीलॉर्ड ने संज्ञान क्यों नहीं लिया अब तक। मीलॉर्ड ने ही कहा था कि वह habutal offender नहीं है। केजरीवाल के आवास में रहते किसी महिला के साथ मारपिटाई क्यों हुई? वह तो सांसद थी, इतना शोर मच भी गया, पता नहीं कितनों का शोषण हो चुका है। मीलॉर्ड इस तानाशाह प्रवत्ति के केजरीवाल को उसी वक़्त पहचान जाना चाहिए था, बल्कि सवाल करना था कि "गिरफ़्तारी उचित है या अनुचित" जेल जाने से पहले इस्तीफा क्यों नहीं दिया, जैसे लालू प्रसाद, हेमंत सोरेन आदि ने दिया था?

केजरीवाल ने जेल जाते ही रामायण और महाभारत मांगी थी। 

क्या कुछ पढ़ा होगा दोनों ग्रंथो में, वो ही जानता है रामायण में कहीं नहीं  लिखा कि दूसरे के घर में फूट डाल दो लेकिन केजरीवाल ने जमानत पर आते ही अगले ही दिन मोदी, योगी और शाह के बीच झगड़ा कराने की कोशिश की

लेखक 
चर्चित यूटूबर 
केजरीवाल ने कहा - “मोदी चुनाव के बाद योगी को हटा देंगे और अगले साल रिटायर होकर अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देंगे।"

जाहिर है जवाब तो भाजपा को देना ही था और दिया अमित शाह ने कि मोदी जी PM रहेंगे 2029 तक और उसके बाद भी वही नेता रहेंगे

ये अमित शाह का जवाब पसंद नहीं आया “आप” को और संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल की बात का जवाब देने के लिए मोदी जी को आगे आना चाहिए 

यानी हर बात का जवाब मोदी देंगे, केजरीवाल क्या तानाशाह है? मोदी के आगे क्या है उसकी हैसियत? लेकिन केजरीवाल के घर पर उसके पूर्व PA बिभव कुमार ने महिला आयोग की 9 साल तक रही पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की बुरी तरह पिटाई की रामायण क्या पढ़ी फिर रावण ने सीता जी को हाथ नहीं लगाया लेकिन केजरीवाल ने घर बुला कर अपनी ही एक महिला नेता को पिटवा दिया। क्या यह सफेदपोशी गुंडागर्दी नहीं? 

30 घंटे बाद संजय सिंह का मुंह खुला और उसने कहा कि स्वाति के साथ CM के घर पर बहुत बुरा हुआ और इसके लिए विभव कुमार पर पार्टी कार्रवाई करेगी लेकिन मार्केट में खबरे चलीं कि केजरीवाल से बिना पूछे संजय बोला था जिसके लिए केजरीवाल बहुत खफा था और उसकी CLASS ली

13 तारीख की स्वाति की पिटाई के बाद आतिशी मार्लेना 4 दिन सन्नाटे में थी, कहीं कोई बयान नहीं था लेकिन परसों  प्रकट होकर स्वाति episode को भाजपा की साजिश बता दिया, आतिशी ने तो यहां तक कह दिया कि स्वाति पूरी तरह झूठ बोल रही है, उसकी कोई पिटाई नहीं हुई, उसको कोई चोट नहीं लगी वो भाजपा की साजिश के तहत CM हाउस गई और विभव कुमार पर झूठे आरोप लगा दिए आतिशी की बातों से साबित होता है कि केजरीवाल ने संजय की class ली थी

हर बात का जवाब मोदी से मांगने वाला केजरीवाल इस घटना पर खामोश है, वो नहीं बोला 5 दिन से बस आज(मई 18) धमकी देते हुए बोला है कि वो कल 12 बजे अपने और विपक्षी नेताओं के साथ भाजपा HO जाएगा, जिसको चाहें गिरफ्तार कर लें। पंजाब तो क्या दिल्ली से ही  उसके सारे विधायक और निगम पार्षद तक नहीं पहुंचे। इस अति गंभीर मुद्दे पर अंदरखाने पार्टी में ही द्वन्द चल रहा है। जो मई 19 को प्रदर्शन में सामने आ गया है। अगर मीडिया और पुलिस का जमावड़ा हटा दिया जाए, असलियत सामने आ जाएगी। लेकिन इतना तय है आतिशी का मुख्यमंत्री बनने की .000000001 प्रतिशत भी सम्भावना नहीं। 

आतिशी एक महिला होते हुए अपनी ही पार्टी की महिला नेता पर लांछन लगा कर ठीक नहीं कर रही मैं किसी के संबंधों पर comment नही करता लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि स्वाति के 9 साल महिला आयोग की अध्यक्ष रहना बताता है कि वह आतिशी के मुकाबले केजरीवाल के ज्यादा निकट थी। बेशर्मी से आधे-अधूरे वीडियो मत दिखाओ। CCTV फुटेज क्यों ख़त्म किये? किसने किये और क्यों? मालीवाल की चीखें सुन अरविन्द और सुनीता क्यों नहीं आए उसको बचाने? क्या यह कांड दोनों की मौजूदगी में हुआ? तुम भी एक महिला हो, पूछना चाहिए। याद करो, अब तक कितनी महिलाओं को अपमानित किया जा चुका है। 

जब केजरीवाल ने स्वाति की परवाह नहीं की और उसके घर में विभव कुमार के हाथों स्वाति की पिटाई हो गई तो आतिशी की तो कोई औकात है ही नहीं कल आतिशी का भी नंबर लग सकता है जो केजरीवाल के खिलाफ जाएगा उसे वो नहीं छोड़ेगा केजरीवाल को पता है उसके बाद कौन कौन शीश महल में घुसना चाहता है और ऐसे लोगों में आतिशी का नाम सबसे ऊपर है स्वाति के लिए तो बहुत विरोध हुआ आतिशी के लिए कौन बोलेगा?

विभव कुमार कल(मई 18) केजरीवाल के घर से गिरफ्तार हुआ है यह सबसे बड़ी मूर्खता की केजरीवाल ने, भला एक आरोपी को कोई CM लेवल का नेता अपने घर में कैसे protection दे सकता है? यह तो अपराधी को संरक्षण देने वाली बात हो गई जो अपने आप में एक अपराध है 

केजरीवाल अब भी मोदी जी को धमकी देते हुए कह रहा है - “जेल का खेल न खेलें PM मोदी, मेरे PA को भी गिरफ्तार कर लिया, ये PM है या थानेदार”? केजरीवाल जी अब तो थोड़ी होश की पी लो, चारों खाने चित हो मगर अकड़ संभाल कर रखी, जो पेड़ झुकते नहीं, वो कट जाते हैं

अब देखना है कि 2 जून को यदि यह वापस जेल गया तो क्या नया ड्रामा करेगा या फिर शुगर शुगर खेलेगा! 

केजरीवाल आरोपी बिभव की गिरफ़्तारी का असफल विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो उधर दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास से electronic devices जब्त


आज(मई 19) को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल अपने PA बिभव कुमार द्वारा एक महिला के साथ की गयी मारपीट के आरोप में  गिरफ्तार किये जाने पर उसके बचाव में बीजेपी मुख्य कार्यालय पर किया प्रदर्शन पूरी तरह से असफल हो गया। प्रदर्शनकारियों से अधिक मीडिया और पुलिस का जमावड़ा दिखाई दिया। केजरीवाल के कहने पर इतने भी कार्यकर्ता या समर्थक नहीं जुटे, जैसे अक्सर जमावड़ा देखा जाता था। अपने भाषण में अपने PA की गिरफ़्तारी किये जाने का विरोध तो किया लेकिन यह नहीं बताया कि उसकी गिरफ़्तारी किस संगीन आरोप में की गयी है?

पार्टी में भी स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट को लेकर बहुत मतभेद हैं। अब तो जनता में भी सुप्रीम कोर्ट की उस पीठ पर गुस्सा है जिन्होंने ने महिला विरोधी केजरीवाल को जमानत दी। केजरीवाल उस दरिंदे के बचाव में प्रदर्शन कर रहा है जिसने उस महिला की माहवारी की बात को भी नज़रअंदाज़ कर पेट के नीचे पैरों से वार किया। ये आदमी या इसकी पार्टी महिलाओं को क्या सुरक्षा देगी? मालीवाल पार्टी की पहली महिला नहीं, जिस पर जानवरों की तरह पैरों से मारा गया। इस हादसे ने कोली जैसे कई मुद्दे ताजा कर दिए। जिसका केजरीवाल पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है। 

मई 18 को बिभव द्वारा पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले मुख्यमंत्री आवास में लगे CCTV से सारे सबूत नष्ट करने का भी आरोप लग गया है। सम्भव है अगर CCTV से सबूत नष्ट नहीं किये होते, अरविन्द और पत्नी सुनीता भी इस षड़यंत्र में कानून की लपेट में होते। इसने तो तय है कि बिना बॉस की आज्ञा के कोई PA अथवा कर्मचारी ऐसा नहीं कर सकता। उधर केजरीवाल प्रदर्शन कर रहे थे दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास से electronic devices अपने कब्जे के कर रही थी। 

प्रदर्शन के दौरान स्वाति मालीवाल ने कहा कि कुछ साल पहले 'दामिनी' के आरोपियों को सजा दिलवाने प्रदर्शन किया और आज आरोपी के बचाव में।

 

स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ सड़क पर मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी पहले ही इस मामले को बीजेपी द्वारा सीएम को फंसाने के लिए रची गई साजिश और स्वाति को इस साजिश का मोहरा करार दे चुकी है। अब सीएम ने भी इसके खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। शनिवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह रविवार दोपहर 12 बजे अपने सभी सांसदों, विधायकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ डीडीयू मार्ग स्थित बीजेपी हेडक्वॉर्टर पहुंचेंगे। उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती दी है कि आपको जितने लोगों को गिरफ्तार करना है, कर लेना। सीएम खुद भी गिरफ्तारी दे सकते हैं। तय समय पर केजरीवाल आप दफ्तर से बीजेपी दफ्तर गए लेकिन उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली और प्रदर्शन को वहीं रोकना पड़ा।

अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय से बीजेपी दफ्तर की ओर मार्च कर रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी भारी सुरक्षा का इंतजाम किया है।

केजरीवाल ने कहा, बीजेपी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। आप को कुचलने का इरादा बनाया जा रहा है। इन लोगों ने इसके लिए ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। चुनाव के बाद हमारी पार्टी के बैंक अकाउंट खाली किए जाएंगे और हमारे दफ्तर को खाली कराया जाएगा। उनको लगता है कि वो इस तरह पार्टी को खत्म कर देंगे। लेकिन ये 140 करोड़ लोगों के सपने की पार्टी है।

 शराब नीति घोटाले को फर्जी बताया। उन्होंने कहा आज तक शराब घोटाले में एक रुपया भी निकला है। ये लोग कहते हैं 100 करोड़ का घोटाला हुआ, तो घोटाले का रुपया कहां उड़ गया। एक दम फर्जी मामले में इन लोगों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डाल रखा है।

इन्होंने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और मुझे गिरफ्तार कर लिया। कल इन्होंने मेरे पीए को भी गिरफ्तार कर लिया। आज हम सभी बीजेपी ऑफिस जा रहे हैं, हमें एक साथ ही गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि हम लोग यहां से बीजेपी दफ्तर तक जाएंगे। मैं आगे रहूंगा आप सब साथ रहना। जहां तक जाने देंगे हम जाएंगे, अगर रास्ते में रोकेंगे, तो वहीं सड़क पर बैठ जाएंगे। हम आधे घंटे बैठेंगे, अगर ये लोग हमें गिरफ्तार नहीं करते तो ये उनकी हार होगी।