Showing posts with label 6 arrested. Show all posts
Showing posts with label 6 arrested. Show all posts

पंजाब : AAP नेता अनोख मित्तल ने अवैध संबंधों का राज खुलने पर बीवी को मरवा दिया

                                   आप नेता अनोख मित्तल (फोटो साभार: इंडियन एक्सप्रेस)
लुधियाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता अनोख मित्तल को अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मित्तल ने अपनी प्रेमिका प्रतिक्षा के साथ मिलकर सुपारी किलर्स को 2.50 लाख रुपये में हत्या के लिए हायर किया था। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपित फरार है।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक, शनिवार (15 फरवरी 2025) की रात अनोख मित्तल अपनी पत्नी मानवी उर्फ लिप्सी के साथ डिनर कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसने कार रोकी और तभी पाँच हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्होंने तेज धारदार हथियारों से मानवी पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को लूटपाट जैसा दिखाने के लिए हमलावर मित्तल की कार और पत्नी की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने जब मामले की गहराई से जाँच की तो पता चला कि अनोख मित्तल ने खुद ही इस हत्या की साजिश रची थी। उसकी पत्नी को उसके प्रेम संबंध के बारे में जानकारी हो गई थी, जिस वजह से दोनों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। आए दिन झगड़े बढ़ रहे थे, जिसके चलते मित्तल ने अपनी प्रेमिका प्रतिक्षा के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के लिए 2.50 लाख रुपये की डील हुई थी, जिसमें से 50,000 रुपये एडवांस दिए गए थे। बाकी पैसे हत्या के बाद देने की योजना थी।

पुलिस ने इस मामले में अनोख मित्तल, उसकी प्रेमिका प्रतिक्षा और चार सुपारी किलर्स-अमृतपाल सिंह उर्फ बली (26), गुरदीप सिंह (25), सोनू (24) और सागरदीप उर्फ तेजी (30) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य आरोपित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी अब भी फरार है।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट, आई-20 और रिट्ज कार को जब्त कर लिया है। साथ ही एक तलवार भी बरामद की गई है, जिससे वारदात को अंजाम दिया गया था। 

संसद की नींव हिलाने वालों को देंगे 10 लाख रुपए : खालिस्तानी पन्नू का ऐलान

                          संसद में हंगामा मचाने वालों को पन्नू की ओर से 10 लाख रुपए दी जाएगी मदद
संसद की बरसी के मौके पर संसद भवन में घुसकर हंगामा करने वाले लोगों को ‘सिख फॉर जस्टिस’ के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 10 लाख रुपए की कानूनी सहायता देने का ऐलान किया है। उसने संदेश में कहा है 13 दिसंबर को संसद की नींव हिल गई और खालिस्तान जनमत संग्रह के लिए मतदाता रजिस्ट्रेशन शुरुआत के साथ हिलती रहेगी। इससे पहले पन्नू ने कहा था कि भारतीय एजेंसियों की साजिश उसे मार देने की विफल हो गई और इसका जवाब वह संसद पर हमला करेगा देगा।

बुधवार (13 दिसंबर 2023) को संसद में जीरो ऑवर के दौरान हुए हड़कंप में शामिल 7 लोगों में से पुलिस ने 6 लोगों (विशाल-वृंदा, नीलम देवी, अमोल शिंदे, सागर शर्मा, डी मनोरंजन) को गिरफ्तार कर लिया है। ये छह के छह आरोपित एक दूसरे को 4 सालों से जानते थे और पिछले कुछ समय से इस घटना को अंजाम देने का प्लान बना रहे थे। कहा ये भी जा रहा है कि इन्होंने संसद में ये कारनामा करने से पहले रेकी की हुई थी।

इन सबके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रीवेंशन) एक्ट (UAPA) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छानबीन में पता लगाया है कि ये सारे के सारे भगत सिंग फैन क्लब के जरिए एक दूसरे से जुड़े थे। सागर शर्मा नाम के आरोपित संसद की सिक्योरिटी चेक के बारे में जाना था। वहीं अमोल शिंदे वो आरोपित है जो महाराष्ट्र से जाकर स्मोक कनस्तर लेकर आया था, जिसे उसने अपने साथियों को इंडिया गेट पर बाँटा।

कथिततौर पर इन सबकी प्लानिंग थी कि ये सारे संसद में घुसते। लेकिन सिर्फ सागर शर्मा और मनोरंजन को ही पास मिल पाए थे इसलिए अमोल और नीलम बाहर ही थे। इनकी एंट्री के बाद ही लोकसभा के जीरो ऑवर में अफरा-तफरी देखी गई। विजिटर गैलरी से सांसदों के बीच कूदने वाला सागर शर्मा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही सागर वहाँ कूदा तो मनोरंजन ने पीछे से वो स्मोग पैकेट खोल दिए। इतनी देर में नीलम और अमोल ने लोकसभा के बाहर ये काम कर दिया और तानाशाही बंद करो के नारे लगाए जाने लगे।

अवलोकन करें:- 

किसान आंदोलन में शामिल थी संसद में घुसपैठ करने वाली नीलम, कांग्रेस के लिए माँगा था समर्थन: रिहाई

इस पूरे हड़कंप के बाद 6 आरोपितों को दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर सेल ने पकड़ा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जाँच कराई जाएगी। वहीं गृह मंत्रालय ने भी संसद की सुरक्षा में हुई चूक के खिलाफ जाँच करने के आदेश दिए हैं। सीआरपीएफ के डीजी अनीष दयाल सिंह के नेतृत्व में एंक्वायरी कमेटी बिठाई गई है। ये कमेटी पता लगाएगी कि आखिर किस स्तर पर इतनी बड़ी चूक हुई है और कैसे संसद की सुरक्षा को और बेहतर किया जा सकता है।