Showing posts with label 60 drugs capsules. Show all posts
Showing posts with label 60 drugs capsules. Show all posts

16 करोड़ रूपए के 60 ड्रग्स कैप्सूल प्राइवेट पार्ट में छिपा कर तस्करी कर रही अफ्रीकन महिला

                                                       साभार: अमर उजाला
राजस्थान में एक अफ़्रीकी महिला धराई गयी जो अपने प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स वाले 60 कैप्सूल्स छिपा कर तस्करी कर रही थी। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उक्त महिला को पकड़ा गया है। आरोपित महिला अफ्रीका की रहने वाली है। शनिवार (19 फरवरी, 2022) की देर रात वो महिला वहाँ पहुँची थी। जाँच के दौरान ‘डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI)’ की टीम ने महिला को पकड़ने में सफलता पाई। वहाँ से उसे सवाई मानसिंह अस्पताल लेकर जाया गया।

वहीं पर डॉक्टरों की टीम ने महिला के प्राइवेट पार्ट में छिपा कर रखे गए 60 कैप्सूल्स निकालने में सफलता पाई। ये महिला युगांडा की रहने वाली है। उसका नाम अमानी हैवेंस लोपेज है, जो UAE के शारजाह से फ्लाइट लेकर तड़के सुबह 3 बजे जयपुर पहुँची थी। इन कैप्सूल्स में दो किलो ड्रग्स बरामद किए गए है। इसकी कीमत 16 करोड़ बताई जा रही है। महिला फ़िलहाल सवाई मानसिंह अस्पताल में ही भर्ती है और उसके स्वास्थ्य पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

DRI की टीम लगातार इस मामले पर नजर बनाई हुई है। महिला के प्राइवेट पार्ट से कैप्सूल्स को निकालने में 2 दिन लग गए। फ़िलहाल वो अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती है। उसकी उम्र 31 वर्ष है। दिसंबर 2021 में भी कस्टम की टीम ने जयपुर एयरपोर्ट से 90 करोड़ रुपए के ड्रग्स बरामद किए थे। केन्या की एक महिला पैसेंजर 12.9 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी करते हुए धराई थी। लुकआउट नोटिस के बाद ये कार्रवाई हुई थी। इस एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी भी बड़ी मात्रा में आता है।