Showing posts with label drug smuggling. Show all posts
Showing posts with label drug smuggling. Show all posts

16 करोड़ रूपए के 60 ड्रग्स कैप्सूल प्राइवेट पार्ट में छिपा कर तस्करी कर रही अफ्रीकन महिला

                                                       साभार: अमर उजाला
राजस्थान में एक अफ़्रीकी महिला धराई गयी जो अपने प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स वाले 60 कैप्सूल्स छिपा कर तस्करी कर रही थी। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उक्त महिला को पकड़ा गया है। आरोपित महिला अफ्रीका की रहने वाली है। शनिवार (19 फरवरी, 2022) की देर रात वो महिला वहाँ पहुँची थी। जाँच के दौरान ‘डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI)’ की टीम ने महिला को पकड़ने में सफलता पाई। वहाँ से उसे सवाई मानसिंह अस्पताल लेकर जाया गया।

वहीं पर डॉक्टरों की टीम ने महिला के प्राइवेट पार्ट में छिपा कर रखे गए 60 कैप्सूल्स निकालने में सफलता पाई। ये महिला युगांडा की रहने वाली है। उसका नाम अमानी हैवेंस लोपेज है, जो UAE के शारजाह से फ्लाइट लेकर तड़के सुबह 3 बजे जयपुर पहुँची थी। इन कैप्सूल्स में दो किलो ड्रग्स बरामद किए गए है। इसकी कीमत 16 करोड़ बताई जा रही है। महिला फ़िलहाल सवाई मानसिंह अस्पताल में ही भर्ती है और उसके स्वास्थ्य पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

DRI की टीम लगातार इस मामले पर नजर बनाई हुई है। महिला के प्राइवेट पार्ट से कैप्सूल्स को निकालने में 2 दिन लग गए। फ़िलहाल वो अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती है। उसकी उम्र 31 वर्ष है। दिसंबर 2021 में भी कस्टम की टीम ने जयपुर एयरपोर्ट से 90 करोड़ रुपए के ड्रग्स बरामद किए थे। केन्या की एक महिला पैसेंजर 12.9 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी करते हुए धराई थी। लुकआउट नोटिस के बाद ये कार्रवाई हुई थी। इस एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी भी बड़ी मात्रा में आता है।

पाकिस्तान से अमृतसर आए नमक के ट्रक से 100 किलो हेरोइन बरामद


पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। आतंकवाद पर लगे लगाम के बावजूद भारत में ड्रग्स स्मगल पर रोक नहीं लगाई है। जबकि आतंकवाद के गंभीर मुद्दे पर विश्व से लगभग अलग हो चुका है। 
पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान से आए नमक के ट्रक में 100 किलो के करीब हेरोइन बरामद हुई है ! इंटरनेशनल चेक पॉइंट पर कस्टम और सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हेरोइन की कीमत करीब 500 करोड़ है ! जून 28 को पाकिस्तान से ट्रक आया था। फिलहाल ट्रक वापस पाकिस्तान जा चुका है !
इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी देहली से सटे ग्रेटर नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की गिरफ्त में आए, इन तीन तस्करों में से एक एलएलबी का छात्र था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन पर आरोप है कि, ये देहली समेत एनसीआर में युवाओं को नशीले पदार्थ की सप्लाई करते थे और उनको नशे में धकेल रहे थे !
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों में से एक एलएलबी का छात्र था, जबकि दूसरा आरओ प्लांट चलाता था। इसके अलावा तीसरा आरोपी मकानों में पुताई का काम करता था। इनके कब्जे से पुलिस ने 745 ग्राम हेरोइन बरामद की थी, जिसकी बाजार में कीमत 70 से 80 लाख रुपये बताई जा रही है ! हालांकि अभी तक इनका सरगना वशिष्ठ कुमार पुलिस की गिरफ्तार से बाहर था, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। वशिष्ठ कुमार बिहार के मुंगेर का रहनेवाला है !
स्त्रोत : आज तक

श्रीलंका हमलों में पाकिस्तान का हाथ, ड्रग तस्करी के जरिए पहुंचाई गई फंडिंग

Sri lanka attack
भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने संदेह जताया है कि श्रीलंका में हुए आंतकी हमलों में पाकिस्तान का हाथ है। हमलों की फंडिंग के लिए पाकिस्तान के ड्रग कैडर का इस्तेमाल किया गया। पाकिस्तान ड्रग तस्कर पिछले 7 साल सालों से श्रीलंका के समुद्री रास्तों से यूरोप ड्रग भेजते रहे हैं। इस रुट का इस्तेमाल सेंट्रल एशिया और रशियन ड्रग रुट बंद होने के बाद से किया जा रहा है।

समुद्री रास्तों का किया गया इस्तेमाल 


ईटी में छपी खबर के मुताबिक भारतीय गुप्तचरों के मुताबिक ड्रग को कराची से नाव के रास्ते श्रीलंका भेजा जाता था। इस ड्रग की बिक्री से जो फंडिंग होती थी, उस राशि का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जाता रहा है साथ ही जिहादी समूहों को बढ़ावा देने के लिए भी ड्रग फंडिंग का इस्तेमाल होता था। श्रीलंका में जिहादी समूह पूर्वी हिस्से में ज्यादा तेजी से सक्रिय हो रहे हैं, यहीं से आईएसआई को भी बढ़ावा मिल रहा है। 

कोलंबो स्थित पाक हाईकमीशन की गतिविधियां संदिग्ध 

साल 2014 में चेन्नई में आईएसआईएस के दो आंतकी मोहम्मद सलीम, और श्रीलंका निवासी मोहम्मद शाकिर हुसैन को पकड़ा गया, जिन्होंने बताया कि उन्हें श्रीलंका के पाकिस्तान डिप्लोमैट कंट्रोल कर रहे थे, जो कि आईएसआई से ताल्लुक रखते हैं। दोनों आतंकियों के खिलाफ एनआईए की कोर्ट में साल 2018 में केस दर्ज किया गया। 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
डॉ. जाकिर नाइक पर कनाडा और ब्रिटेन में पहले ही प्रतिबंधित हैं. उसे 1 जुलाई 2016 को ढाका के एक रेस्तरां में 22 लोगों की हत्.....

मोरक्कों ने श्रीलंका के साथ साझा की सूचना 

श्रीलंका हमलों के मामले में मोरक्को ने इंडिया के अलावा श्रीलंका के साथ खुफिया जानकारी साझा की। मोरक्को ने हमलों के 48 घंटों के बाद नई दिल्ली और कोलंबों को 9 हमलावरों को बार में गुप्त सूचना दी। बता दें कि मोरक्को उन सफल देशों में से है, जिनका जिहात और आतंकवाद रोकने सबसे कामयाब रहे हैं।