Showing posts with label Adnan Sami. Show all posts
Showing posts with label Adnan Sami. Show all posts

अदनान सामी के बेटे का छलका पाकिस्तान प्रेम, बोला - 'पाकिस्तान मेरा घर है'

खुद को भारतीय कहने वाले अदनान सामी के बेटे ने दिया अटपटा बयान, बोले- 'पाकिस्तान मेरा घर है'
अजान सामी अदनान की पहली पत्नी के बेटे हैं, फोटो साभार: Twittre@Azaan sami
भारतीय नागरिक और गायक अदनान सामी ने जहां स्वतंत्र दिवस पर भारत देश के लिए लोगों से भिंड गए वहीं अब उनके बेटे अजान सामी का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। अदनान के बेटे और सिंगर अजान सामी ने कहा है कि वह अपने पिता से प्यार करते हैं लेकिन वह पाकिस्तान में रहना और काम करना पसंद करेंगे। समझ नहीं आता कि अब तक भारत में क्यों रुके हुए हैं, जाएं पाकिस्तान। 
जितनी जल्दी हो, अदनान के बेटे को पाकिस्तान भेजो 
अदनान भारत में रुके केवल अपनी जीविका के लिए, क्योकि उनको मालूम था कि पाकिस्तान में उनका भविष्य अंधकारमय होगा। जैसाकि अन्य गायको एवं गायिकाओं के साथ हुआ है। शायद इसीलिए पाकिस्तान के विरुद्ध टिप्पणियाँ कर यहाँ के तत्कालीन नेताओं का दिल जीत भारत की नागरिकता ग्रहण करने में सफल हो गए, लेकिन दिल में देश का प्यार कभी न कभी जुबान पर आ ही जाता है, वही उनके पुत्र अजान ने किया। संभव है, अनुच्छेद 370 हटने उपरांत भारत-पाक के बीच नितरोज बढ़ते तनाव में निश्चित रूप से पाकिस्तान के प्रति प्रेम उभरना कोई हैरानी की बात नहीं। राज्य और केन्द्र सरकार को भी चाहिए कि इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर जितनी जल्दी हो, अदनान के बेटे को पाकिस्तान जाने को कहे, भविष्य में ये धर्म-संकट पैदा कर सकता है। 
पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के अनुसार, बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में अजान सामी ने कहा, "मेरे पिता ने रहने के लिए एक देश को चुना है, यह उनका निर्णय है, मैं इसका सम्मान करता हूं। जहां तक ​​मेरा संबंध है, मैं जो चुनता हूं। घर बुलाने के लिए, अब मेरी पसंद है, और मैंने पाकिस्तान में काम करना चुना।”
अजान अदनान और उनकी पूर्व पत्नी और पाकिस्तानी अभिनेता ज़ेबा बख्तियार के बेटे हैं। अदनान सामी अक्सर अपने ट्वीट्स और पाकिस्तान के बारे में सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए विवादों के घेरे में रहते हैं।
अपने पिता के बारे में बात करते हुए, अजान ने कहा, "मेरे पिता एक संरक्षक की तरह हैं, कोई ऐसा व्यक्ति जिसके साथ मैं अपने काम के बारे में सलाह लेती हूं। हमारा बहुत ही परीक्षण किया हुआ रिश्ता है।मैं अपनी माँ के साथ रहती थी।"
अजान ने कहा कि उनके कई भारतीय दोस्त हैं क्योंकि उन्होंने भारत में बहुत समय बिताया है। उन्होंने कहा, "लेकिन पाकिस्तान मेरा घर है। मैं पाकिस्तान के मनोरंजन उद्योग को अपना परिवार मानता हूं।" (इनपुट आइएएनएस से भी)

अदनान सामी के ट्वीट पर हंगामा : शराब इस्‍लामिक देश पाकिस्‍तान में खुले तौर पर मिलती है जैसे भारत में बीफ...

अदनान सामी के ट्वीट पर हंगामा, लिखा- शराब इस्‍लामिक देश पाकिस्‍तान में खुले तौर पर मिलती है जैसे भारत में बीफ...
सिंगर अदनान सामी के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा मचा रखा है. अदनान सामी ने इस ट्वीट में भारत और पाकिस्तान को लेकर बातें कही हैं, और इस वजह से सोशल मीडिया पर उनको काफी तीखे रिएक्शंस का भी सामना करना पड़ रहा है. मशहूर सिंगर अदनान सामी ने इस ट्वीट में भारत में बीफ और पाकिस्तान में शराब खुले तौर पर मिलने की बात कही है. हालांकि अदनान सामी ने पाकिस्तान को लेकर तंज कसा है, और उन्हें इसके लिए कई फॉलोअर्स के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है.




अदनान सामी ने अपने ट्विटर (Twitter) एकाउंट पर लिखा हैः 'एक चीज तो मुझे पूरी तरह साफ हैः भारत में बीफ  खुले तौर पर मिलता है...बिल्कुल उसी तरह जैसे इस्लामिक देश पाकिस्तान में शराब मिलती है.' अदनान सामी के इस ट्वीट को लेकर उन्हें तरह-तरह के रिएक्शंस का सामना करना पड़ रहा है.
मशहूर सिंगर अदनान सामी ने 2016 में भारतीय नागरिकता ली थी, और तभी से वे भारत में रह रहे हैं. अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त को हुआ था. अदनान इससे पहले पाकिस्तान के नागरिक थे. अदनान सामी का जन्म ब्रिटेन में हुआ था. अदनान सामी अपनी बेहतरीन गायकी की वजह से खास पहचान रखते हैं, वे प्राइवेट एल्बम के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज दे चुके हैं.