Showing posts with label Ashok Chavan. Show all posts
Showing posts with label Ashok Chavan. Show all posts

एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड की CAA को लेकर बिगड़े बोल

जितेंद्र आव्हाड
NCP नेता जितेंद्र आव्हाड
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर दिल्ली समेत देश के कई शहरों में लगातार विरोध हो रहा है। CAA और NRC को लेकर कई नेताओं के समर्थन और विरोध में बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता (NCP) और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने CAA और NRC को लेकर विवादित बयान दिया है।
एनसीपी नेता ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, “मैं दिल्ली के तख्त से पूछता हूँ, अब तू माँगेगा मुझसे सबूत मेरे देशवासी होने का, तो सुन, जब तेरा बाप सर झुकाकर अंग्रेजों के तलवे चाट रहा था, तब मेरा बाप फाँसी के तख्त को चूमके इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहा था।”
जितेंद्र के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एनसीपी नेता के इस बयान की जमकर आलोचना की जा रही है। उल्लेखनीय है कि विपक्षी पार्टियाँ इस कानून को वापस लेने की माँग कर रही है। साथ ही जहाँ-जहाँ कांग्रेस की सरकार है, उन राज्यों में इसे लागू नहीं करने का ऐलान किया है। हालाँकि, यह असंवैधानिक है और इस बात को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी माना है।


इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने संशोधित नागरिकता कानून को राज्य में लागू नहीं करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, “महाराष्ट्र में हमारी सरकार है। कई मुस्लिम भाइयों ने कहा था कि बीजेपी उनके लिए सबसे बड़ी दुश्मन है और इसलिए बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस को सत्ता में आना होगा। इसी कारण से हमने महाराष्ट्र में सरकार बनाई। जब तक महाराष्ट्र में हमारी सरकार है, हम महाराष्ट्र में सीएए लागू नहीं करेंगे।”
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
CAA का विरोध कर रही मुस्लिम महिलाओं को सम्बोधित करते एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की सांसद ब....
वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि केंद्र सरकार कानून जरूर बना सकती है, लेकिन उसे लागू करने का जिम्मा पूरी तरह राज्य सरकार के पास होता है। देशमुख ने कहा था, “महाराष्ट्र में हमारी सरकार है और केंद्र सरकार कानून जरूर बना सकती है लेकिन इसे लागू करना या नहीं करना राज्य सरकार के हाथ में होता है।”

अजित पवार के दावे पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने बीजेपी पर साधा निशाना

अजित पवार के दावे पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- अगर आप भरोसा नहीं...
कांग्रेस के सीनियर नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने नवम्बर 24 की रात को आरोप लगाया कि बीजेपी, एनसीपी नेता और नवनियुक्त उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का इस्तेमाल लोगों को 'भ्रमित' करने के लिए कर रही है। चव्हाण की यह प्रतिक्रिया अजित पवार की ओर से किए गए ट्वीट के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा कि वह अब भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में हैं और शरद पवार उनके नेता हैं। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘अंग्रेजी में कहावत है अगर आप भरोसा नहीं दिला सकते तो उन्हें भ्रमित कर दीजिए। भाजपा ने किसी और के कंधे पर बंदूक रखकर ठीक वहीं काम कर रही है।'' 
उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें विधायक पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने के बाद होटल में चहलकदमी करते हुए दिख रहे हैं। चव्हाण ने कहा, ‘‘सभी विधायक एकजुट और मजबूत हैं।''


उल्लेखनीय है कि अजित पवार ने कई ट्वीट कर भाजपा नेताओं के बधाई संदेश पर धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि भाजपा-एनसीपी गठबंधन पूरे पांच साल महाराष्ट्र में स्थिर सरकार देगा। हालांकि, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अजित पवार के दावे के खारिज करते हुए साफ कर दिया कि महाराष्ट्र में भाजपा से गठबंधन का सवाल नहीं है।