Showing posts with label Ayodhya Shodh Sansthan Museum. Show all posts
Showing posts with label Ayodhya Shodh Sansthan Museum. Show all posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम की 7 फुट ऊंची मूर्ति का किया अनावरण

Ram Statue
भगवान राम की मूर्ति का अनावरण करते हुए योगी आदित्यनाथ 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने आज(जून 7) अयोध्या में राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के 81वें जन्मोत्सव समारोह के दौरान भगवान राम की 7 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया। यह समारोह 14 जून तक चलेगा और 15 जून को एक धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राम मंदिर को लेकर रणनीति तय की जाएगी।
7 फुट ऊंची यह आदमकद प्रतिमा खास तरह की लकड़ी से बनी है और यह दुर्लभ काष्‍ठकला की श्रेणी में आता है। इस मूर्ति को अयोध्या शोध संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। यह प्रतिमा कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम से करीब 35 लाख रुपये में खरीदी गई है। इस मूर्ति को बनाने में लगभग 3 साल का समय लगा। योगी सरकार पहले ही अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटरी ऊंटी कांस्य प्रतिमा स्थापित करने का ऐलान कर चुकी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, योगी 'कैरेबियन देशों की रामलीला यात्रा', 'अयोध्या की पुरातात्विक रिपोर्ट', 'थारुओं की कला एवं संस्कृति' तथा 'अवध की लोक चित्रकला' पुस्तक का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह मूर्तिकारों, चित्रकारों एवं साहित्यकारों का सम्मान करेंगे। इराक एवं होंडुरास के राजदूत द्वारा प्रेषित 'राम की विश्व यात्रा' सम्बन्धी अभिलेखों के फोल्डर इस अवसर पर उन्हें भेंट किए जाएंगे।
भ्रमण के अवसर पर मुख्यमंत्री अयोध्या के विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे। वह राम की पैड़ी, वहां निर्माणाधीन भजन स्थल, अयोध्या बस स्टेशन के निर्माण कार्य तथा गुप्तार घाट के सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करेंगे।