Showing posts with label Bhanu Pratap. Show all posts
Showing posts with label Bhanu Pratap. Show all posts

‘शुरू से दलाल है राकेश टिकैत, ‘आंदोलन में चल रही दारू’, कांग्रेस की फंडिंग से चला रहा आंदोलन’: भानु प्रताप सिंह, किसान नेता

                                किसान नेता भानु प्रताप सिंह और राकेश टिकैत की फाइल फोटो (बाएँ से)
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के अगुआ राकेश टिकैत के बारे में किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने राकेश टिकैत को सबसे बड़ा ठग बताया और कहा कि राकेश टिकैत प्रदर्शन कांग्रेस की फंडिंग के जरिए करवा रहे हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि लोगों को बिना ठगे तो राकेश टिकैत कोई भी काम नहीं करते हैं।

अंकुर सिंह नाम के यूजर के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने राकेश टिकैत को जमकर लताड़ लगाई। वीडियो में भानु प्रताप कहते हैं, “जब महेंद्र टिकैत ने अपने संगठन का विस्तार किया और हमें भी उसमें शामिल कराया। तभी से इसने (राकेश टिकैत) दलाली करनी और अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश करनी शुरू कर दी थी। ये ऐसा व्यक्ति है, जिसने कोई भी काम आज तक बिना ठगे किया ही नहीं। उदाहरण के तौर पर आप नोएडा के जेपी ग्रुप को देख लीजिए, जिसे इसने ठगा था। अभी ये कांग्रेस की फंडिंग से चल रहा है।”

भानु प्रताप ने आगे कहा, “पक्के मकान सड़कों पर बनाकर वहाँ के कमरों में काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और शराब की बोतलें बोरे में भरकर आती हैं और लोग उनके मजे लेते हैं। असली किसान इसकी हकीकत जान गया है। वहाँ (किसान धरना स्थल) केवल शराब पीने और नोट लेने वाले हैं। 100, 200 रुपए रोज ले लिए और शराब पी ली। राकेश टिकैत इस आंदोलन को इसलिए लंबा खींचना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें इससे फंडिंग मिल रही है। अगर उन्होंने इस विरोध को बंद कर दिया तो उनकी फंडिंग बंद हो जाएगी।”

किसान नेता भानुप्रताप सिंह का गुट 26 जनवरी की घटना से पहले तक इस आंदोलन में शामिल था। हालाँकि, गणतंत्र दिवस किसान आंदोलन के नाम पर दिल्ली के लालकिले पर जिस तरीके की घटना हुई, उसके बाद भानु प्रताप सिंह इस आंदोलन से अलग हो गए थे।