Showing posts with label CISF. Show all posts
Showing posts with label CISF. Show all posts

कर्नाटक : महिला संगीतकार से एयरपोर्ट पर शर्ट उतरवाकर अंडरगारमेंट में खड़ा रखा: डिलीट किया ट्विटर हैंडल

इंडिगो और बंगलुरु एयरपोर्ट (साभार: न्यूज मिनट और ADB)
मोदी-योगी विरोधियों की बुद्धि कितनी कूड़ा हो रही है, जो 2014 से निरंतर देखने को मिल रहा है, लेकिन इनकी हर चाल इन्ही पर भारी पड़ रही है। कभी CAA, कभी कथित किसान आंदोलन, हिजाब पर विरोध कर देश का वातावरण ख़राब करने का प्रयास किया जाने के अलावा नूपुर शर्मा को लेकर कितना विवाद किया गया, देश ही नहीं दुनिया ने देखा। इन मूर्खों को इतना भी मालूम की इन विरोधों से विदेशों में इन्ही की छवि ख़राब हुई है और भारत विरोधी शक्तियों का भी इनके ऊपर से विश्वास डगमगाने लगा है। फिर भी शैतानी आत्माएं अशांति फ़ैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही।  

कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु स्थित कैंपागौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला म्यूजिशियन ने सुरक्षा जाँच के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर शर्ट उतरवाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर महिला ने एक ट्वीट किया था। हालाँकि, जब मामला झूठा साबित हुआ तो उपद्रवी महिला संगीतकार ने ट्वीट को डिलीट कर दिया। 

इस उपद्रवी महिला संगीतकार को ज्ञान होना चाहिए कि सुरक्षा जाँच से पहले कोट, वास्कट, पेन, मोबाइल, रेजगारी, चाबी और बेल्ट आदि तक को स्कैनर में चेक करने के लिए निकलवा दी जाती हैं। इस महिला संगीतकार के विरुद्ध एयरपोर्ट सिक्योरिटी ही नहीं बल्कि गृह मंत्रालय को भी सख्त कार्यवाही करने के आदेश देने चाहिए। जब तक ऐसे लोगों से साथ सख्ती से पेश नहीं आया जाएगा, उपद्रव का प्रयास करते रहेंगे।  

इतना ही नहीं, महिला ने इस अनुभव को बेहद अपमानजनक बताया और ट्विटर पर पूरी कहानी शेयर की। अब, महिला ने ना सिर्फ ट्वीट को डिलीट कर दिया है, बल्कि अपने ट्विटर हैंडल को भी डिएक्टिवेट कर दिया है। वहीं, महिला के आरोप के बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मामले की जाँच के आदेश दिए थे।

आरोप लगाने वाली महिला ने अपने ट्वीट में कहा था, “बंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा जाँच के दौरान मुझसे अपना शर्ट उतारने को कहा गया। वहाँ सिक्योरिटी चेक प्वॉइंट पर सिर्फ कैमिसोल (अंगिया) पहन कर खड़े होना वाकई अपमानजनक था और इस एक महिला के रूप में इस तरह का ध्यानाकर्षण आप कभी नहीं चाहेंगे। बंगलुरु एयपोर्ट, एक महिला को ऐसा करने के लिए आपको जरूरत क्यों है?”

न्यूज 18 ने CISF के सोर्स के हवाले से कहा है कि महिला द्वारा लगाया आरोप झूठ है। महिला बैज और बीडिंग के साथ डेनिम का जैकेट पहनी हुई थी। महिला की तलाशी पर्दे के पीछे महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा ली गई थी। उसे सुरक्षाकर्मी ने तब तक पर्दे में रहने के लिए कहा था, जब तक कि उसके कपड़े स्कैनर से बाहर नहीं आ जाते। इस महिला ने कहा कि इस कपड़े में भी उसे बाहर जाने में कोई परेशानी नहीं है।

महिला ने 3 जनवरी 2023 की देर शाम को ट्विटर पर यह आरोप लगाया था। उसके ट्वीट का जवाब देते हुए बंगलुरु एयरपोर्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस परेशानी के लिए क्षमा माँगी और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। इस हैंडल से महिला से उसका कॉन्टैक्ट नंबर भी माँगा था।

बंगलुरु एयरपोर्ट ने अपने ट्वीट ने आगे कहा कि यह मामला हवाईअड्डे के ऑपरेशन टीम के सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के साथ भी साझा किया जाएगा। CISF का कहना है कि महिला का आरोप झूठा पाया गया है।

वहीं, ToI के एक रिपोर्टर के मुताबिक, बंगलुरु CISF इस महिला के खिलाफ यह कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। उस पर केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए यह कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि महिला इंडिगो की फ्लाइट से बंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी।