Showing posts with label Women safety. Show all posts
Showing posts with label Women safety. Show all posts

कर्नाटक : महिला संगीतकार से एयरपोर्ट पर शर्ट उतरवाकर अंडरगारमेंट में खड़ा रखा: डिलीट किया ट्विटर हैंडल

इंडिगो और बंगलुरु एयरपोर्ट (साभार: न्यूज मिनट और ADB)
मोदी-योगी विरोधियों की बुद्धि कितनी कूड़ा हो रही है, जो 2014 से निरंतर देखने को मिल रहा है, लेकिन इनकी हर चाल इन्ही पर भारी पड़ रही है। कभी CAA, कभी कथित किसान आंदोलन, हिजाब पर विरोध कर देश का वातावरण ख़राब करने का प्रयास किया जाने के अलावा नूपुर शर्मा को लेकर कितना विवाद किया गया, देश ही नहीं दुनिया ने देखा। इन मूर्खों को इतना भी मालूम की इन विरोधों से विदेशों में इन्ही की छवि ख़राब हुई है और भारत विरोधी शक्तियों का भी इनके ऊपर से विश्वास डगमगाने लगा है। फिर भी शैतानी आत्माएं अशांति फ़ैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही।  

कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु स्थित कैंपागौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला म्यूजिशियन ने सुरक्षा जाँच के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर शर्ट उतरवाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर महिला ने एक ट्वीट किया था। हालाँकि, जब मामला झूठा साबित हुआ तो उपद्रवी महिला संगीतकार ने ट्वीट को डिलीट कर दिया। 

इस उपद्रवी महिला संगीतकार को ज्ञान होना चाहिए कि सुरक्षा जाँच से पहले कोट, वास्कट, पेन, मोबाइल, रेजगारी, चाबी और बेल्ट आदि तक को स्कैनर में चेक करने के लिए निकलवा दी जाती हैं। इस महिला संगीतकार के विरुद्ध एयरपोर्ट सिक्योरिटी ही नहीं बल्कि गृह मंत्रालय को भी सख्त कार्यवाही करने के आदेश देने चाहिए। जब तक ऐसे लोगों से साथ सख्ती से पेश नहीं आया जाएगा, उपद्रव का प्रयास करते रहेंगे।  

इतना ही नहीं, महिला ने इस अनुभव को बेहद अपमानजनक बताया और ट्विटर पर पूरी कहानी शेयर की। अब, महिला ने ना सिर्फ ट्वीट को डिलीट कर दिया है, बल्कि अपने ट्विटर हैंडल को भी डिएक्टिवेट कर दिया है। वहीं, महिला के आरोप के बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मामले की जाँच के आदेश दिए थे।

आरोप लगाने वाली महिला ने अपने ट्वीट में कहा था, “बंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा जाँच के दौरान मुझसे अपना शर्ट उतारने को कहा गया। वहाँ सिक्योरिटी चेक प्वॉइंट पर सिर्फ कैमिसोल (अंगिया) पहन कर खड़े होना वाकई अपमानजनक था और इस एक महिला के रूप में इस तरह का ध्यानाकर्षण आप कभी नहीं चाहेंगे। बंगलुरु एयपोर्ट, एक महिला को ऐसा करने के लिए आपको जरूरत क्यों है?”

न्यूज 18 ने CISF के सोर्स के हवाले से कहा है कि महिला द्वारा लगाया आरोप झूठ है। महिला बैज और बीडिंग के साथ डेनिम का जैकेट पहनी हुई थी। महिला की तलाशी पर्दे के पीछे महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा ली गई थी। उसे सुरक्षाकर्मी ने तब तक पर्दे में रहने के लिए कहा था, जब तक कि उसके कपड़े स्कैनर से बाहर नहीं आ जाते। इस महिला ने कहा कि इस कपड़े में भी उसे बाहर जाने में कोई परेशानी नहीं है।

महिला ने 3 जनवरी 2023 की देर शाम को ट्विटर पर यह आरोप लगाया था। उसके ट्वीट का जवाब देते हुए बंगलुरु एयरपोर्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस परेशानी के लिए क्षमा माँगी और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। इस हैंडल से महिला से उसका कॉन्टैक्ट नंबर भी माँगा था।

बंगलुरु एयरपोर्ट ने अपने ट्वीट ने आगे कहा कि यह मामला हवाईअड्डे के ऑपरेशन टीम के सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के साथ भी साझा किया जाएगा। CISF का कहना है कि महिला का आरोप झूठा पाया गया है।

वहीं, ToI के एक रिपोर्टर के मुताबिक, बंगलुरु CISF इस महिला के खिलाफ यह कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। उस पर केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए यह कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि महिला इंडिगो की फ्लाइट से बंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी।

‘बुल्ली बाई (Bulli Bai)’ ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की नीलामी: अपलोड के पीछे खालिस्तानी कनेक्शन

                                                         'सुल्ली डील्स' के बाद 'बुल्ली बाई' ऐप
मुस्लिम महिलाओं की फोटो चोरी-छुपे सेव करके अपलोड करने और इंटरनेट पर उन्हें नीलाम करने वाले विवादास्पद सुल्ली डील ऐप (Sulli Deals app) के महीनों बाद एक और ऐसा ही ऐप आया है ‘बुल्ली बाई’ (Bulli Bai App) नाम से। यह ओपन-सोर्स कोड रिपॉजिटरी गिटहब (GitHub) पर दिखाई दिया है।

नए साल (1 जनवरी 2022) पर गिटहब पर ‘बुल्ली बाई’ (Bulli Bai App) नाम से एक ऐप बनाया गया है, जिसमें अज्ञात लोगों ने सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की फोटो अपलोड की है। बुल्ली बाई ऐप के पीछे खालिस्तानी आंदोलन के स्वघोषित समर्थकों का हाथ बताया जा रहा है। ये गिरफ्तार खालिस्तानी आतंकवादियों की रिहाई की माँग कर रहे हैं। ज्ञात हो कि पिछले साल ‘सुल्ली फॉर सेल’ ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का दुरुपयोग करने वाले आरोपित अभी तक नहीं पकड़े गए हैं और ना ही उनकी पहचान कभी सामने आई।

इस ऐप को Bullibai.github.io URL से होस्ट किया गया। हालाँकि, सोशल मीडिया पर इस ऐप की आलोचना होने के बाद और कुछ अधिकारियों से संपर्क करने के बाद अब इसे हटा दिया गया है। इसके साथ ही ऐप से जुड़े एक ट्विटर अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

यह मामला तब सामने आया जब ‘द वायर’ की एक महिला पत्रकार इस्मत आरा (Ismat Ara) ‘बुल्ली बाई’ का निशाना बन गईं, जिन्होंने इसे नए साल की सबसे खराब शुरुआत बताया। उन्होंने ट्वीट किया, “यह बहुत दुखद है कि एक मुस्लिम महिला के रूप में आपको अपने नए साल की शुरुआत इस डर और घृणा की भावना के साथ करनी पड़ रही है। बेशक यह बिना कहे चला जाएगा। #sullideals के इस नए वर्जन ने अकेले मुझे ही निशाना नहीं बनाया है।”

दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।

इस्मत आरा ने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में ऐप के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई। उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर देते हुए माँग की, “सोशल मीडिया पर मुस्लिम महिलाओं की नीलामी के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करें और सख्त कार्रवाई करें।”

पत्रकार ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि ‘बुल्ली बाई’ शब्द अपने आप में अपमानजनक है और गिटहब पर यह ऐप मुस्लिम महिलाओं का अपमान करने के उद्देश्य से बनाया है, क्योंकि ‘बुल्ली’ शब्द का इस्तेमाल विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं के लिए किया जाता है। उन्होंने लिखा कि ऐसा लगता है कि पूरी वेबसाइट को मुस्लिम महिलाओं को शर्मिंदा करने और उनका अपमान करने के इरादे से डिजाइन किया गया है।

इस्मत आरा ने आगे लिखा, “आज के लिए तुम्हारी बुल्ली बाई @IsmatAraa वाला ट्वीट देखकर मैं बहुत परेशान हुई थी। इसमें मेरी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई थी। उसने पुलिस से आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 354ए, 506, 509 और आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।”

‘बुल्ली बाई’ एक ऐसा एप्लिकेशन है जो गिटहब एपीआई पर बनाया गया है और ‘सुल्ली डील’ ऐप के जैसे काम करता है। गिटहब ऐप पर बुल्ली बाई (Bulli Bai app on GitHub) नाम से बनाए गए ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को अपलोड कर उनको नीलाम किया जा रहा है।

                                                                            साभार : ट्विटर

‘बुल्ली बाई’ के ट्विटर हैंडल को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बायो में लिखा था, “बुल्ली बाई खालसा सिख फोर्स (केएसएफ) के एक समुदाय द्वारा संचालित ओपन-सोर्स ऐप है।” ध्यान दें कि बुल्ली बाई ट्विटर अकाउंट में एक हैशटैग #FreeJaggiNow का इस्तेमाल किया गया है। इसकी बैकग्राउंड इमेज में भी वही हैशटैग है।

ट्विटर लोकेशन स्टेटस से पता चलता है कि यह अकाउंट यूएसए से संचालित किया जा रहा है। इसे हाल ही में (दिसंबर 2021) भारत सरकार पर जगतार सिंह जोहल को रिहा करने के लिए दबाव डालने के इरादे से बनाया गया है, जिसे ‘जग्गी’ के नाम से जाना जाता है।

पिछले साल जुलाई में ओपन सोर्स प्लेटफ़ॉर्म पर सुल्ली डील नाम का एक मोबाइल एप्लीकेशन बनाया गया था। इस एप्लीकेशन में सोशल मीडिया से कई मुस्लिम महिलाओं की फोटोज को उठाया गया था और उन्हें मोबाइल एप्लीकेशन पर अपलोड किया गया था। इस एप्लीकेशन में इन सभी मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों, उनके नाम और उनके ट्विटर हैन्डल की जानकारी दी गई थी। एप्लीकेशन में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद इन महिलाओं की सारी जानकारी यूजर के साथ साझा की जा रही थी।

समाज जिसे बालिका कहता है, तालिबानी कबीलाई कानून में वो सिर्फ ‘योनि’

                  अफगानिस्तान की 6 साल की नज़्दाना, जो बनना चाहती है डेंटिस्ट (बाएँ), काबुलीवाला कहानी (दाएँ)
रहमत ससुर के लिए अपना मोटा सा घूँसा तानकर कहता – “हम ससुर को मारेगा।” सुनकर मिनी ‘ससुर’ नाम के किसी अनजाने जीव की दुरावस्था की कल्पना करके खूब हँसती। स्कूल के दौर में पढ़ाई जाने वाली रविन्द्रनाथ ठाकुर की कहानी “काबुलीवाला” का ये हिस्सा हमें ही नहीं, कई लोगों को याद होगा। ये कहानी अफगानिस्तान (काबुल) से आने वाले एक व्यापारी (फेरीवाले) की कहानी थी।

उस दौर में ये लोग अफगानिस्तान से आते थे और शायद काबुल इकलौती पहचानी हुई जगह होती होगी तो जैसे हर बिहार निवासी खुद को दिल्ली में पटना का बताता है, वैसे ही हर अफगानी काबुलीवाला हो जाता होगा। इनका मुख्य पेशा अखरोट-सूखे मेवे बेचने के अलावा ब्याज पर पैसे कर्ज देना भी रहा होगा। शायद इसी लिए यशपाल की कहानी “पर्दा” में भी ये ब्याज पर कर्ज देते दिखते हैं।

काबुलीवाला कहानी पर्दा से कहीं ज्यादा प्रसिद्ध रही। इसके बारे में बात करते हुए मार्केटिंग (विपणन-विज्ञापन) के क्षेत्र के लोग बताते हैं कि कहानी में बच्चों के होने से लोगों का उस कथानक से भावनात्मक जुड़ाव अधिक होता है। काबुलीवाला कहानी पर फिल्म भी बनी है और उसमें बलराज साहनी (मन्ना डे की आवाज में) “ऐ मेरे प्यारे वतन” गाते भी सुनाई दे जाते हैं। आज कई जगह शायद ये गीत भी बजेगा।

जब ये बजे तो कहानी की मिनी को भी जरूर याद कर लीजियेगा। कहानी की बच्ची मिनी जितनी ही काबुलीवाले की भी बेटी थी। उसके पास बेटी की कोई तस्वीर तो नहीं थी, लेकिन कोयला हाथ पर लगाकर उसकी एक छाप ले ली गयी थी। कागज़ पर लगा हुआ वही छाप सीने से लगाए काबुलीवाला अपने वतन से हजारों किलोमीटर दूर बेटी को याद किया करता था। अक्सर पिता को बेटियाँ कुछ अधिक ही प्यारी होती हैं तो कहानी के लेखक ने अपनी बेटी को कथा में डाला, या काबुलीवाले की बेटी के प्रेम पर कहानी लिख दी तो आश्चर्य कैसा?

आश्चर्य तब होता है जब जिस अफगानिस्तान के किसी पिता की ऐसी रूमानी कहानी पढ़कर कई पीढ़ियाँ बड़ी हुईं, उन्हें अफगानिस्तान की जमीनी हकीकत समाचारों में दिखाई-सुनाई देने लगती हैं। फातिमा (जो कभी निमिषा थी) नाम की एक लड़की की माँ बिंदु ने केरल के उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की थी जिसमें उसकी बेटी को वापस आने देने की अपील थी। ये लड़की मजहब बदल कर निकाह करने के बाद अफगानिस्तान में आईएसआईएस के इस्लामिक आतंकियों की मदद करने के लिए चली गई थी।

युद्ध में इसका इस्लामिक आतंकी पति मारा गया और ये अब अपनी बेटी के साथ अफगानिस्तान की किसी जेल में थी। हालाँकि अफगानी सरकार इन्हें वापस भेजने को तैयार थी, मगर भारत ने इन्हें वापस लेने से इनकार कर दिया था। क्या इस मामले में मानवीयता दिखाई जानी चाहिए थी? क्या एक आतंकी को भारत को वापस लेना चाहिए था? कुछ आतंकियों के पैरोकार इसके समर्थन में शायद कूदकर उतर आएँगे।

जब हम-आप जैसे समझदार लोग इस मामले को देखते हैं, तो हमें कुछ और ही नजर आता है। सबसे पहले सोचना पड़ता है कि ये लड़की क्या कर रही थी? पूरे होशो-हवास में ये पूरी शिद्दत से मदद किसकी कर रही थी? ऐसा करते ही हमें एक ऐसा संगठन दिखाई देता है जिसके लिए स्त्री एक योनि से अधिक कुछ है ही नहीं! वो इस बात की पैरोकारी करते हैं कि लड़कियों को शिक्षा भी नहीं दी जानी चाहिए।

हालाँकि, मलाला इस मामले पर चुप्पी साधे बैठी है, लेकिन ठीक इसी वजह से तो इस्लामी आतंकियों ने उसे रोका था! वो किन्हीं नौकरियों में स्त्रियों को नहीं देखना चाहते, एक बच्चे पैदा करने की खेती तक उसे सीमित कर देना चाहते हैं। क्या उसका किसी मदद पर अधिकार है? जब मानवों जैसा व्यवहार ही नहीं रहा तो मानवाधिकारों की माँग, दोमुँहों को अपने किसी मुँह से करने का अधिकार नहीं रहता।

वो समर्थन कर रहे हैं पंद्रह से पैंतालिस तक की सभी स्त्रियों को भोगदासी बना देने का। क्या ऐसी बातों का समर्थन करने वालों को हम अपने देश में वापस लाना चाहेंगे? अब सवाल है कि ऐसे मुद्दे जब सामने आते हैं तो खुलकर इनका विरोध क्यों नहीं होता? जैसे आधी रात को आतंकियों के लिए अदालतें खुलवाई जाती हैं, जैसे आजाद मैदान में इकट्ठा, एक कट्टरपंथी मजहब की भीड़ शहीद स्मारक को तोड़ देती है, वैसा आंदोलन कभी इन्हें देश के बाहर रोकने के लिए होता नहीं दिखता।

इसकी एक बड़ी वजह मीडिया का सौतेला व्यवहार है। सीरिया से भाग रहे शरणार्थियों के एक बच्चे का समुद्र के किनारे पड़ा शव तो वो वर्षों दिखाते रहेंगे, लेकिन जब राजौरी में एक तीन-चार वर्ष के बच्चे को इस्लामिक कट्टरपंथी गोलियों से भुन डालते हैं, तो उसकी तस्वीरें, सेंसर करके दिखाई जाती हैं। लोगों तक अगर खबर पहुंचे ही नहीं तो फिर आक्रोश कैसा? अफगानिस्तान में ऐसा ही फिर से हो रहा है। लड़कियों को उनके परिवारों से छीना जा रहा है।

तालिबान से पीड़ित अफगानिस्तान की एक बच्ची, जो बनना चाहती है डॉक्टर

वो बच्ची थी, इस बात से इस्लामी कट्टरपंथियों को कोई मतलब नहीं। सभ्य समाज जिसे अठारह से कम उम्र की बालिका मानता है, उसे कबीलाई कानून मानने वाले केवल एक योनि ही तो मानते हैं! मलाला की गूँजती हुई चुप्पी आज इसलिए भी सुनाई दे रही है क्योंकि उसने अपनी आवाज को चंद पुरस्कारों के बोझ तले दब जाने दिया। अगर आपने भी कभी ऐसे लोगों के अभियानों के लिए चंदा दिया हो (जो कि वो माँगते ही रहते हैं) तो एक बार सोचिएगा कि क्या आपकी दी हुई रकम सही तरीके से इस्तेमाल हुई भी?

कहीं ऐसा तो नहीं कि जैसे कथित रूप से किन्हीं दंगों के लिए इकट्ठा की गई रकम से सौन्दर्य प्रसाधन खरीदे जा रहे थे, वैसे ही आपकी दी गयी रकम का भी कोई तीश्ता शीतलवाड़ नाजायज इस्तेमाल कर रही हो! हाँ, जब अफगानियों की दशा पर सोचिए तो वहाँ की छोटी-छोटी बच्चियों की दुर्दशा के बारे में भी जरूर सोचिएगा। मुझे आज ये भूली सी, मगर जानी-पहचानी सी कहानी आज इसलिए नहीं याद आई है क्योंकि स्वतंत्रता दिवस पर हमें इसका देशभक्ति वाला गाना कहीं सुनाई दे गया है।

दरअसल कहानी में बाद में काबुलीवाले को जेल हो जाती है। जेल जाते वक्त भी रहमत काबुलीवाला अपना मोटा सा घूँसा मिनी को दिखाता हुआ कहता है, “ससुर को मारता, मगर क्या करूँ? हाथ बँधे हैं!” काबुलीवाले के हाथ बँधे थे। अफगानिस्तान के लोगों के, दुनिया के तथाकथित चौधरियों के भी हाथ बँधे होंगे। अखबार और खरीदी जा सकने वाली मीडिया के अन्य रूपों में काम करने वाले लोगों के भी हाथ बँधे ही होंगे। वरना ये लोग इस बच्ची को ऐसे तो नहीं जाने देते न? कोई न कोई तो “ससुर को मारता”?

दिल्ली : 10 हिन्दू लड़कियाँ चिल्ड्रेन होम से कैसे हुई गायब?

                               तीस हजारी स्थित डीएमआरसी चिल्ड्रेन होम (साभार: सलाम बालक ट्रस्ट)
दिल्ली के एक चिल्ड्रेन होम से 10 लड़कियों के गायब होने की खबर सामने आई है। तीस हजारी स्थित डीएमआरसी चिल्ड्रेन होम का संचालन सलाम बालक ट्रस्ट करता है। इन लड़कियों की 3 मई 2021 से कोई खबर नहीं है। इनके अगवा होने को लेकर दिल्ली के द्वाराका सेक्टर-23 पुलिस थाने में 24 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया ​जब इनकी तलाश में दिल्ली पुलिस की ओर से 2 जुलाई 2021 को टाइम्स ऑफ इंडिया में विज्ञापन प्रकाशित करवाया गया। पुलिस ने इन लड़कियों के बारे में विवरण देते हुए इनके बारे में सूचना देने की अपील आमलोगों से की है। इस बाबत हमने दिल्ली पुलिस और सलाम बालक ट्रस्ट से बात करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

टाइम्स ऑफ इंडिया में दिए गए विज्ञापन का स्क्रीनशॉट

गायब हुई लड़कियों के नाम हैं: निशा, सुष्मिता, सीता, सुषमा, सुशीला, सांचमाया, सिम्मी, संगीता, स्वीटी और अनीषा। इनकी उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच है। विज्ञापन में इनको अगवा किए जाने की आशंका जताई गई है। स्ट्रीट चिल्ड्रेंस के लिए इस बाल गृह का निर्माण डीएमआरसी ने 2010 में किया था और इसकी जिम्मेदारी सलाम बालक ट्रस्ट को सौंपी गई थी।

सलाम बालक ट्रस्ट दिल्ली स्थित एक गैर-सरकारी संस्था है। इसकी स्थापना इंडियन ट्रस्ट ऐक्ट 1908 के अंतर्गत दिसंबर 1988 में हुई थी। यह ट्रस्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कार्यशील और बेसहारा बच्चों को सहायता प्रदान करता है। यह ट्रस्ट दिल्ली के कई इलाकों में लड़के और लड़कियों के लिए शेल्टर होम और चिल्ड्रन होम चलाता है।

दिल्ली के आश्रय गृहों से इस तरह महिलाओं के लापता होने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ साल पहले दिल्ली के ही दिलशाद गार्डन स्थित एक शेल्टर होम से 9 लड़कियों के गायब होने की खबर आई थी। इनमें एक नाबालिग भी थी। शेल्टर होम के कर्मचारियों ने लड़कियों के भाग जाने के बारे में सूचना दी थी। लेकिन शेल्टर होम की दूसरी लड़कियों ने पुलिस को बताया था कि गायब हुई लड़कियों के साथ सही व्यवहार नहीं होता था। इस मामले में डीसीडब्ल्यू ने लड़कियों के अपहरण की आशंका भी जताई थी।

गौरतलब है कि 2018 में बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक शेल्टर होम से नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद इन केंद्रों की स्थिति राष्ट्रीय मुद्दा बन गई थी। उसके बाद कई जगहों से इस तरह के मामलों की शिकायत मिली थी।

महाराष्ट्र : रोज गायब होती हैं 105 महिलाएँ, 95.6% का होता है यौन शोषण- NCRB

                                      चित्र साभार: Homegrown
हाल ही में संजय राउत ने कंगना रनौत को ‘हरामखोर’ कह कर संबोधित किया था। एक महिला पर ऐसी अभद्र टिप्पणी के चलते संजय राउत की जम कर आलोचना हुई थी। लोगों का कहना था कि जब राज्य के सत्ताधीश ही महिलाओं को लेकर ये नजरिया रखते हैं तो फिर महिलाओं के साथ अपराध के मामलों में वो कैसे कार्यवाही करेंगे? वहीं हाथरस पर महाराष्ट्र की तीनों सत्ताधारी पार्टियाँ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस – सभी भाजपा पर हमलावर थीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान कितना कारगर है, यह राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो(NCRB) के आंकड़ों से उजागर होता है।  

महाराष्ट्र में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं और राज्य की तीनों सत्ताधारी पार्टियाँ दूसरे राज्यों में हो रही घटनाओं पर बयान देते नहीं तक रही। NCRB के आँकड़े कहते हैं कि महाराष्ट्र में रोज 105 महिलाएँ रोज गायब होती हैं और हर सप्ताह 17 महिलाओं की तस्करी की जाती है, उनका यौन शोषण होता है। अगर अन्य राज्यों के साथ तुलना करें तो महाराष्ट्र में महिलाओं के गायब होने और उनके तस्करी होने की घटनाएँ सबसे ज्यादा हैं।

इसके बाद मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल का नंबर आता है। महाराष्ट्र में तस्करी के जो 989 मामले दर्ज किए गए, उनमें से 88% महिलाएँ हैं और 6% बच्चे हैं। बंधुआ मजदूर बनाने के लिए, शरीर के अंगों को निकाल कर बेचने के लिए, ड्रग्स तस्करी के लिए, यौन शोषण के लिए और जबरदस्ती शादी के लिए महिलाओं की तस्करी की जाती है। अगर महाराष्ट्र की बात करें तो वहाँ गायब महिलाओं में से 95.6% महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेल कर उनका यौन शोषण करने के लिए तस्करी की जाती है।

सबसे बड़ी बात तो ये है कि साल दर साल ये आँकड़े बढ़ते ही दिख रहे हैं क्योंकि 2019 में 2018 के मुकाबले ऐसे मामलों में 13% की वृद्धि देखी गई। 2018 में तो बच्चों की तस्करी के मामले में राज्य भारत के शीर्ष 10 राज्यों में था भी नहीं। लेकिन, अब ये चौथे नंबर पर आ गया है। एक साल में कुल 4562 बच्चे गायब कर दिए गए। इनमें से आधी से ज्यादा, 55% लड़कियाँ थीं। बावजूद इसके इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मुंबई, पुणे और नागपुर में महाराष्ट्र के 3 बड़े शहर हैं और इन तीनों में कई बड़े रेड लाइट क्षेत्र हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये क्षेत्र अब लड़कियों को गायब कर के उन्हें वेश्यावृत्ति की ओर धकेलने के लिए एक माध्यम बन गए हैं। राज्य में इन मेट्रो सिटीज के अलावा कई अन्य शहरों में भी छोटे और माध्यम रेड लाइट एरियाज की भरमार है। और राज्य में ऐसे क्षेत्रों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

अवलोकन करें:-

राजस्थान: 2 नाबालिग बहनों को 4 युवकों ने गैंगरेप के बाद पहाड़ियों पर फेंका

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
राजस्थान: 2 नाबालिग बहनों को 4 युवकों ने गैंगरेप के बाद पहाड़ियों पर फेंका

‘मुंबई मिरर’ की खबर के अनुसार, अपहरण और उठाईगिरी के मामले में पूरे देश के मामलों में 0.7% की मामूली गिरावट देखी गई है, लेकिन महाराष्ट्र में ये मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। 2019 में अपहरण के मामलों में महाराष्ट्र काफी ऊपर रहा और पिछले साल के मुकाबले ये संख्या 1.3% बढ़ ही गई। जहाँ मूलभूत सुविधाएँ नहीं हैं या विकास के मौके नहीं हैं, उन क्षेत्रों में तस्कर सबसे ज्यादा निशाना बना रहे हैं।

महिलाओं की नग्न तस्वीरों के साथ Qraa Men ब्रांड ने किया पुरुष प्रॉडक्ट का प्रचार

ब्रांड
Women Bath Soap - Buy Women Bath Soap Online at Best Prices In ...पुरुषों को सजाने और सवारने वाले प्रॉडक्ट ब्रांड Qraa Men को अपने हालिया विज्ञापनों को लेकर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा। 
BANNED TV ADS IN INDIA FOREVER AND PLEASE FOLLOW ME - video ...Deepika Padukone poses for the new LUX beauty soap ads | Deepika ...ऐसा नहीं है, Qraa Men ने पहली बार महिलाओं की अर्धनग्न तस्वीरों का इस्तेमाल किया हो, कुछ वर्ष पूर्व इसी ब्लॉग पर कंडोम एवं नहाने के साबुन के विज्ञापनों में हो रहे महिलाओं के शोषण पर लिखा था। उत्पादक अपने उत्पाद को चर्चित बनाने के लिए महिलाओं के आपत्तिजनक पोज़ करते हैं, जो कई वर्षों से चला आ रहा है। 
दरअसल, ब्रांड ने अपने उत्पादों के प्रचार के महिलाओं के ऐसी चित्रों का इस्तेमाल किया था। जिसमें उन्होंने सौंदर्य उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए बिना कपड़ों की महिलाओं को प्रदर्शित करते हुए लिखा था, “ओह, हीरो! सिर्फ देखते रहने से कुछ नहीं मिलना। देखने लायक बना, बियर्ड को और खुद को, Qraa बियर्ड आयल के साथ।
जैसे ही उन्होंने अपने अपने विज्ञापनों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। सिर्फ इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ही नहीं बल्कि लोगों ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी इसकी तीखी आलोचना की। वहीं रवलीन सभरवाल नाम की एक यूजर ने डिलीट किए गए पोस्ट के स्क्रीनशॉट डालते हुए कहा, “क्या यह किसी तरह का भद्दा मजाक है या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बुशफायर की तरह फैला हुआ विज्ञापन है… इस तरह की मार्केटिंग करके वे सीधे महिलाओं को लक्षित कर रहे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को भी टैग किया।
ब्रांड ने एक समय के बाद उन सभी टिप्पणियों को अपने कमेंट बॉक्स से डिलीट करना शुरू कर दिया जिसमें लोगों ने ब्रांड और उसके विज्ञापनों की आलोचना की थी।




हालाँकि, लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाओं को देखते हुए Qraa Men हालही में पोस्ट किए विज्ञापन सामग्री को हटा दिया है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर महिलाओं ऑब्जेक्टिफाई किया था। बता दें कई पॉपुलर महिलाओं और पुरूष इंफ्लुएंसर्स ने अतीत में Qraa Men ब्रांड के लिए प्रचार किया हैं। जिसमें फ्लाइंगबीस्ट भी शामिल है, जो सुरक्षा चिंताओं पर सवाल उठाने के बाद एयर एशिया में अपनी नौकरी से हाथ धो बैठे थे।

अवलोकन करें:-

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय खिलाडियों ने भी पदको.....
इस ब्रांड ने महिलाओं के ऐसी तस्वीरों को कुछ पुरुषों के दृष्टिकोण को देखते हुए चुना जो महिलाओं को उत्पाद बेचने के लिए वासना की वस्तु मानते है। जहाँ अभी तक ब्रांड के लिए यह तरीका काफ़ी काम आया था। लेकिन, इस बार सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा भेजे गए कठोर टिप्पणियों के चलते उन्हें अपने विज्ञापनों को हटाना पड़ा। जो उनके लिए एक गहरा सबक है।

दिल्ली एक परिवार है, मैं इस फैमिली का बड़ा बेटा हूं, सबका ख्याल रखना मेरा कर्तव्य है: अरविन्द केजरीवाल

Delhi CM Arvind Kejriwal
                                                                                                              साभार: PTI
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अक्टूबर 28 को कहा कि दिल्ली एक परिवार है, और मैं परिवार का एक बड़ा बेटा हूं। उन्होंने यह बात महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सिटी बसों में तैनात 13,000 मार्शल के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरे परिवार की तरह हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर मैं इस परिवार के एक बड़े बेटे की तरह हूं। मुझे अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है कि प्रत्येक व्यक्ति को 24 घंटे 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिले और आरामदायक जीवन के लिए उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान की जाए। हालांकि, यह मेरे लिए चिंता का विषय है कि मेरे परिवार की महिलाएं शहर में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं।
दिल्ली सरकार की क्लस्टर योजना के तहत, 29 अक्टूबर से महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना से पहले महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीटीसी और क्लस्टर बसों में 13,000 बस मार्शल की तैनाती की जानी है। राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए इस साल जून में दिल्ली सरकार ने सभी बसों में बस मार्शल को तैनात करने की योजना शुरू की थी।
महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मेरे परिवार के सबसे बड़े बेटे होने के नाते सभी महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना भी मेरा कर्तव्य है। उन्होंने मार्शल से कहा कि अब यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि मेरी सभी मांएं, बहनें और बेटियां जो बसों में यात्रा करती हैं, सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ इस कर्तव्य का पालन करेंगे। 

भाई दूज से महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा लागू
महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, और महिलाओं को हर समय सुरक्षित महसूस करना चाहिए। क्योंकि हम एक परिवार हैं, हमें एक दूसरे के लिए एक सुरक्षित स्थान सुनिश्चित करना होगा। केजरीवाल ने कहा कि भाई दूज के अवसर पर मंगलवार से दिल्ली सरकार फ्री बस सेवा योजना लागू करेगी। 

अक्टूबर 29 से तैनात होंगे 13000 बस मार्शल 
दिल्ली सरकार ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि दिल्ली दुनिया का एकमात्र शहर होगा जहां एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में बस मार्शल तैनात किए गए हैं। 3,400 बस मार्शल पहले से ही काम कर रहे हैं। मंगलवार से 13000 बस मार्शल तैनात किए जाएंगे।

3400 बस मार्शलों ने पूरी जिम्मेदारी का निर्वाह किया
सीएम केजरीवाल ने कहा कि 3,400 बस मार्शलों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया है। जिसके कारण लोगों ने हमारा समर्थन किया है और सभी बसों में सभी शिफ्टों में मार्शल की मांग की है। उन्होंने कहा कि नए मार्शलों को भी 3,400 मार्शल अचीवर्स के साथ काम करना होगा ताकि दिल्ली के लोग हम पर गर्व महसूस करें।

पूरी दिल्ली में तीन लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए 
उन्होंने कहा कि यह दुनिया में अपनी तरह की पहली पहल है सरकार ने पूरी दिल्ली में तीन लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसी अन्य शहर ने इतनी बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए हैं। नवंबर से दिल्ली में दो लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। मैं दिल्ली सरकार के हमारे सभी मंत्रियों और अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस उद्देश्य के लिए सभी बस मार्शलों को तैनात करने के लिए दिन-रात काम किया है।

अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आम आदमी पार्टी का चुनाओं में प्रदर्शन नोटा से भी ख़राब दो राज्यों के चुनावी नतीजे तो आ ही चुके हैं, और भाजपा-कॉन्ग्रे...

केजरीवाल ने पिछले हफ्ते द्वारका सेक्टर-22 बस डिपो से 104 नई बसों को हरी झंडी दिखाई। बसें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, जीपीएस आदि से लैस हैं। उन्होंने कहा कि नई बसें लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।