Showing posts with label kidnapped. Show all posts
Showing posts with label kidnapped. Show all posts

दिल्ली : 10 हिन्दू लड़कियाँ चिल्ड्रेन होम से कैसे हुई गायब?

                               तीस हजारी स्थित डीएमआरसी चिल्ड्रेन होम (साभार: सलाम बालक ट्रस्ट)
दिल्ली के एक चिल्ड्रेन होम से 10 लड़कियों के गायब होने की खबर सामने आई है। तीस हजारी स्थित डीएमआरसी चिल्ड्रेन होम का संचालन सलाम बालक ट्रस्ट करता है। इन लड़कियों की 3 मई 2021 से कोई खबर नहीं है। इनके अगवा होने को लेकर दिल्ली के द्वाराका सेक्टर-23 पुलिस थाने में 24 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया ​जब इनकी तलाश में दिल्ली पुलिस की ओर से 2 जुलाई 2021 को टाइम्स ऑफ इंडिया में विज्ञापन प्रकाशित करवाया गया। पुलिस ने इन लड़कियों के बारे में विवरण देते हुए इनके बारे में सूचना देने की अपील आमलोगों से की है। इस बाबत हमने दिल्ली पुलिस और सलाम बालक ट्रस्ट से बात करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

टाइम्स ऑफ इंडिया में दिए गए विज्ञापन का स्क्रीनशॉट

गायब हुई लड़कियों के नाम हैं: निशा, सुष्मिता, सीता, सुषमा, सुशीला, सांचमाया, सिम्मी, संगीता, स्वीटी और अनीषा। इनकी उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच है। विज्ञापन में इनको अगवा किए जाने की आशंका जताई गई है। स्ट्रीट चिल्ड्रेंस के लिए इस बाल गृह का निर्माण डीएमआरसी ने 2010 में किया था और इसकी जिम्मेदारी सलाम बालक ट्रस्ट को सौंपी गई थी।

सलाम बालक ट्रस्ट दिल्ली स्थित एक गैर-सरकारी संस्था है। इसकी स्थापना इंडियन ट्रस्ट ऐक्ट 1908 के अंतर्गत दिसंबर 1988 में हुई थी। यह ट्रस्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कार्यशील और बेसहारा बच्चों को सहायता प्रदान करता है। यह ट्रस्ट दिल्ली के कई इलाकों में लड़के और लड़कियों के लिए शेल्टर होम और चिल्ड्रन होम चलाता है।

दिल्ली के आश्रय गृहों से इस तरह महिलाओं के लापता होने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ साल पहले दिल्ली के ही दिलशाद गार्डन स्थित एक शेल्टर होम से 9 लड़कियों के गायब होने की खबर आई थी। इनमें एक नाबालिग भी थी। शेल्टर होम के कर्मचारियों ने लड़कियों के भाग जाने के बारे में सूचना दी थी। लेकिन शेल्टर होम की दूसरी लड़कियों ने पुलिस को बताया था कि गायब हुई लड़कियों के साथ सही व्यवहार नहीं होता था। इस मामले में डीसीडब्ल्यू ने लड़कियों के अपहरण की आशंका भी जताई थी।

गौरतलब है कि 2018 में बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक शेल्टर होम से नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद इन केंद्रों की स्थिति राष्ट्रीय मुद्दा बन गई थी। उसके बाद कई जगहों से इस तरह के मामलों की शिकायत मिली थी।

‘माननीय CM योगी जी, मेरी बेटी की अश्लील फोटो बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, मेरी मदद करें’

उत्तर प्रदेश, धर्म परिवर्तन, योगी आदित्यनाथ
बेटी को बचाने के लिए पिता ने लगाई सीएम योगी से गुहार
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से धर्म परिवर्तन का एक घिनौना सच सामने आया है। जहाँ एक पिता ने अपनी बेटी के अपहरण और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक स्कूल प्रबंधक सलमान सुहेल के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही पुलिस को भी तहरीर देकर मामले को थाने में दर्ज करवाया है। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लड़की के पिता का नाम राजेश कुमार है और पूरा मामला दरियाबाद थाना क्षेत्र के कमोली गाँव का है। राजेश ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में बताया है कि वह सनातन हिंदू धर्म को मानने वाले व्यक्ति हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है।



उनकी मानें तो उनकी बेटी खुशबू श्रीवास्तव (19 वर्ष) हरिहर सिंह विमला देवी महिला महाविद्यालय जगदीशपुर बजूरी बाराबंकी में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। लेकिन इसके अलावा वह खंसा हाजी तुफैल अहमद इंटर कॉलेज उदईमऊ में बतौर शिक्षक भी पढ़ाती है। पिता के मुताबिक उनकी बच्ची 27 अगस्त को अपने घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों ने उसको खोजने की खूब कोशिश की लेकिन वह जब नहीं मिली तो 28 सितंबर को थाने पहुँचकर एफआईआर दर्ज करवाई।
उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रबंधक सलमान सुहेल ने बहला-फुसलाकर उनकी बच्ची को धर्म परिवर्तन के लिए और अपने साथ या किसी अन्य मुस्लिम युवक के साथ शादी कराने के लिए अगवा कर लिया है। बच्ची भी किसी डर में उसी के पक्ष में बात कर रही है। लेकिन सलमान उन्हें फोन करके धमका रहा है। वह कह रहा है कि अगर वह लोग उसके ख़िलाफ़ कोई भी कार्रवाई करेंगे तो वह उनके पूरे परिवार को जान से मार देगा।
हालाँकि, फिलहाल परिवार की तहरीर पर मामले को धारा 366 के तहत दर्ज कर लिया गया है और कहा जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं की जल्द ही गिरफ्तारी होगी। लेकिन फिर भी पिता ने मुख्यमंत्री को इस मामले में पत्र लिखकर प्रार्थना की है कि इस प्रकरण में वह अतिशीघ्र कार्रवाई करने की कृपा करें। ताकि उनके धर्म की रक्षा मुस्लिम जेहादियों से हो सकें।
काश स्थिति विपरीत होती, समस्त छद्दम धर्म-निरपेक्ष, #intolerance, #award vapsi, #not in my name और #metoo आदि गैंगस्टरों ने आसमान सिर पर उठा लिया होता, लेकिन यह अत्याचार एक हिन्दू लड़की के साथ होने पर सब मुँह में दही जमाए और सूरदास बने बैठे हैं।