Showing posts with label Christian Michel. Show all posts
Showing posts with label Christian Michel. Show all posts

अगस्ता वेस्टलैंड केस: पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपियों को भेजा समन

अगस्ता वेस्टलैंड केस: पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपियों को भेजा समनअगस्ता वेस्टलैंड डील मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले कश्चियन मिशेल के खिलाफ ईडी की ओर से दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अप्रैल 6 को संज्ञान लिया.कोर्ट ने आरोपियों को 9 मई को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया. उधर, ईडी ने मिशेल की अर्जी का विरोध किया. मिशेल ने कहा कि उसने किसी भी बड़े राजनेता और बड़े नेता का नाम नहीं लिया है, लेकिन इसके बावजूद चार्जशीट का हवाला देकर इस तरह की जानकारी मीडिया को लीक की गई.
ईडी की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रोसेक्युटिर डीपी सिंह ने एक निजी न्यूज़ चैनल को नोटिस जारी कर चार्जशीट लीक को लेकर जवाब तलब करने की मांग की.इस पर अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी.वहीं सुनवाई से पहले बिचौलिए सुषेन मोहन गुप्ता को कोर्ट में पेश किया गया.ईडी ने दो और दिन के रिमांड की मांग की.सुषेन के वकील ने ED की रिमांड की मांग का विरोध किया. ED ने कहा कि रतुल पूरी और सुषेन को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करना ज़रूरी है, लिहाजा रिमांड चाहिए.कोर्ट ने 1 दिन की रिमांड पर भेजा है और कल यानि रविवार(अप्रैल 7) को फिर से पेशी होगी.
दरअसल, अप्रैल 4 को चार्जशीट के जरिए ईडी ने बड़ा खुलासा किया था. ईडी ने अपनी चार्जशीट में अहमद पटेल और फैमिली का जिक्र किया था. ईडी ने अपनी चार्जशीट कहा था कि पूछताछ में क्रिश्चियन मिशेल ने AP का मतलब अहमद पटेल और FAM का मतलब फैमिली बताया है. मिशेल ने चिट्ठी में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर दबाव की बात कही थी. ईडी ने कहा था कि चिट्ठी से खुलासा हुआ है कि पूर्व पीएम पर बड़े नेताओं का दबाव था. उधर, ईडी के खुलासे के बाद बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल के वकील ने पटियाला हाउस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मिशेल के वकील ने पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दायर कर ईडी पर चार्टशीट को मीडिया में लीक करने का आरोप लगाया था. मिशेल के वकील ने अर्जी में कहा था कि चार्जशीट की कॉपी मिशेल को मिलने के पहले मीडिया के पास लीक कर दी गई. मिशेल के वकील ने अपनी अर्जी में दावा किया था कि ईडी की पूछताछ में मिशेल ने कभी किसी का भी नाम नहीं लिया.मिशेल के वकील ने कोर्ट से फ्री एंड फेयर ट्रायल चलाए जाने की गुजारिश की है.
मिशेल से सीबीआई के बाद ईडी पूछताछ कर चुकी है. दरअसल, मिशेल पर आरोप है कि उसने अपने दो और साथियों के साथ मिलकर यह आपराधिक षडयंत्र रचा. मिशेल के साथ इस मामले में तत्कालीन वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल रहे हैं. इससे पहले ईडी को जांच में पता चला था कि मिशेल अपनी दुबई की कंपनी ग्लोबल सर्विसेज के माध्यम से दिल्ली की एक कंपनी को शामिल करके अगस्ता वेस्टलैंड से रिश्वत ली.आरोप है कि अगस्ता वेस्टलैंड ने डील फाइनल कराने के लिए क्रिश्चियन को करीब 350 करोड़ रुपये सौंपे थे, जो भारतीय राजनेताओं, एयरफोर्स के अफसरों और नौकरशाहों को देने थे.
क्रिश्चियन ने घूस की रकम ट्रांसफर करने के लिए दो कंपनियों ग्लोबल सर्विसेज एफजेडई, दुबई और ग्लोबल ट्रेड एंड कॉमर्स सर्विसेज, लंदन का इस्तेमाल किया था.गौरतलब है कि मिशेल को पिछले साल 22 दिसंबर को दुबई से प्रत्यर्पण संधि के तहत गिरफ्तार किया गया था.ईडी ने 5 जनवरी को अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकाप्टर घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए मिशेल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.मिशेल ईडी और सीबीआइ द्वारा गिरफ्तार किएगएअगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के तीन आरोपियों में से एक है, उसके अलवा इस सौदे में दो अन्य बिचौलिए गुइदो हाश्के और कार्लो गेरेसा थे.(साभार)

हाथ से लिखी डायरी में अहमद पटेल का AP और परिवार का FAM : बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर की गई चार्जशीट से खुलासा हुआ है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल पर निशाना साधा। अब अहमद पटेल ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी गटर लेवल पॉलिटिक्स करते हैं। जैसे गांव के मुखिया बोल रहे हों।'
Embedded video
: Ahmed Patel reacts on PM's remark 'Issi chargesheet mein kaha gaya hai 'AP' ka matlab hai 'Ahmed Patel'... Says "Narendra Modi ko sab jante hain, gutter level politics karte hain. Jaise village mukhiya bol raha ho, jaise dehat mein koi municipality politics kar raha ho.."
अप्रैल 4 को दिल्ली की एक अदालत में दायर की गई ईडी की पूरक चार्जशीट में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें कहा गया है कि पूछताछ के दौरान कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल ने कहा है कि उनके हाथ से लिखी डायरी में अहमद पटेल का AP और परिवार का FAM के रूप में उल्लेख किया गया है।
इसी पर पीएम मोदी ने कहा, 'हेलीकॉप्टर के दलालों ने जिन लोगों को घूस देने की बात कही है उसमें एक AP है, दूसरा FAM है। चार्जशीट में कहा गया है कि AP का मतलब अहमद पटेल और FAM का मतलब है फैमिली।'

Embedded video
PM in Dehradun: ...helicopter ghotale ke dalaalon ne jin logon ko ghoos dene ki baat kahi hai usmein ek 'AP' hai, dusra 'FAM' hai. Issi chargesheet mein kaha gaya hai ki 'AP' ka matlab hai 'Ahmed Patel' aur 'FAM' ka matlab hai family.
इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए अहमद पटेल ने कहा, 'हमें न्यायपालिक पर पूरा भरोसा है। हम कहीं भी दोषी हैं तो कार्रवाई करें। फांसी पर लटका दें। किसके मुंह से निकल रहा है। नरेंद्र मोदी को सब जानते हैं, गटर लेवल पॉलिटिक्स करते हैं। जैसे गांव का मुखिया बोल रहा हो, जैसे देहात में कोई म्युनिसिपालिटी पॉलिटिक्स कर रहा हो।' 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
अगस्ता वेस्टलैंड के आरोपी बिचौलिया व ब्रिटिश कारोबारी क्रिश्चियन मिशेल को प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को पटिया.....

इससे पहले अहमद पटेल ने ट्वीट किया, 'चुनावों का मौसम है,सो जुमलों की बौछार शुरू हो गयी है! बेबुनियाद और हास्यास्पद आरोपी की बारिश हो रही है! हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है की सच्चाई कभी छुप नहीं सकती; दूध का दूध और  पानी का पानी हो कर रहेगा! लगता है कि ED अब NDA का अहम हिस्सा बन चुकी है।'
कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गटर लेवल पॉलिटिक्स करते हैं। पीएम मोदी ने उन पर अगस्ता मामले में ईडी की चार्जशीट को लेकर निशाना साधा था।

अगस्ता वेस्टलैंड: क्रिश्चियन मिशेल ने लिया मिसेज गांधी का नाम

Christian Michel
अगस्ता वेस्टलैंड के आरोपी बिचौलिया व ब्रिटिश कारोबारी क्रिश्चियन मिशेल को प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। ईडी ने दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत को बताया कि क्रिश्चियन मिशेल ने श्रीमती गांधी का नाम लिया है, लेकिन किस संदर्भ में ये अभी नहीं कहा जा सकता है। ईडी ने अदालत को बताया कि क्रिश्चियन मिशेल ने पहचान की है कि कैसे HAL को इस सौदे से हटा दिया गया था और सौदे के पेशकश टाटा को की गई थी। ईडी ने मिशेल के वकील की पहुंच पर प्रतिबंध लगाने का भी प्रयास किया है।
Agusta Westland case: ED tells Delhi's Patiala House court that Christian Michel has identified how HAL was removed from the deal and the deal was offered to Tata instead. ED also seeks to ban Michel's lawyer's access to him alleging he is being tutored from outside
ईडी ने कहा, 'क्रिश्चियन मिशेल ने 'इतालवी महिला के बेटे' के बारे में भी बात की है और कहा है कि वह देश के अगले प्रधानमंत्री कैसे बनने जा रहे हैं। ईडी ने मिशेल की 8 दिन की कस्टडी की मांग की, लेकिन कोर्ट ने उसे 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया। इसी पर कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि मिशेल पर एक परिवार पर नाम लेना का दबाव है। 
आरपीएन सिंह ने कहा, 'मिशेल पर एक विशेष परिवार का नाम लेने का दबाव है, क्यों चौकीदार एक परिवार का नाम लेने के लिए सरकारी एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है? बीजेपी के स्क्रिप्ट राइटर ओवर टाइम कर रहे हैं।' View image on Twitter

View image on Twitter

RPN Singh Congress on ED says Christian Michel has taken the name of "Mrs Gandhi": There is pressure on Michel to name a particular family, why is the chowkidaar trying to pressurize the govt agencies to name a family? BJP script writers are working over time.
ईडी ने कहा, 'हमें यह समझने की आवश्यकता है कि मिशेल और अन्य लोगों के बीच संचार में 'R' के रूप में संदर्भित 'बड़ा आदमी' कौन है। हमें मिशेल को अन्य लोगों का आमना-सामना करा यह जानने की आवश्यकता है कि 'बड़ा आदमी' या 'R' कौन है।' 

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला : राजदार हाथ लग गया है,' अब मैं देखता हूं मां-बेटे को कौन बचाता है' : नरेन्द्र मोदी

Narendra Modi
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में राज्य के सुमेरपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने मैं भी लूटूं, आप भी लूटो का खेल खेला। उन्होंने कहा, 'मां बेटे ने पुरानी फाइलों को बंद किया हआ था और मैं आया तो पुराने मामले खोले गए और ये कोर्ट चले गए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुराने मामले खोले जा सकते हैं.. करोड़ों के घपले में मां- बेटे कोर्ट से जमानत पर आए हैं। जो कानून आपके लिए है वहीं कानून पीएम मोदी के लिए भी है.... मैं देखता हूं कितना बचकर निकलोगे। एक चायवाला उन्हें अदालत के दरवाजे पर ले आया।'
मोदी ने कहा, 'चॉपर घोटाला का एक राजदार हाथ लग गया है। यह दलाली का काम करता था। यह हिंदुस्तान के नामदारों के यार-दोस्तों का ख्याल रखता था। यह भागा हुआ था। इंग्लैंड का नागरिक था। दुबई में रहता था। शस्त्रों का सौदागर था। हेलिकॉप्टर खरीदने-बेचने में दलाली का काम करता था। राजनेताओं की सेवा काम करना का काम दुबई में करता था।' 
उन्होंने कहा, 'भारत सरकार कल उसे दुबई से उठाकर ले आई है। अब ये राजदार राज खोलेगा। पता नहीं बात कहां तक और कितनी दूर तक पहुंचेगी। एक चाय वाला ये सब कैसे कर पा रहा है। इन भ्रष्टाचारियों को जमानत पर क्यों निकलना पड़ा? भ्रष्टाचारियों के बेटे को जेल में कैसे जाना पड़ा? भ्रष्टाचारियों को ठिकाने लगाने का काम किसने किया। ये काम मोदी ने नहीं किया। ये काम आपने किया है। आप के एक वोट ने किया है। ये आपके वोट की ताकत है कि आपने एक गरीब मां के बेटे को वोट दिया जिसकी वजह से वह सल्तनत के सामने खड़ा हो पाया।'
कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में हमारा मंत्र होना चाहिए - मेरा पोलिंग बूथ, सबसे मजबूत पोलिंग बूथ। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने कहा,  'कांग्रेस ने जो काम नहीं किया उसका जवाब मोदी से मांग रहे हैं! अरे 4 पीढ़ी का पहले जवाब दो फिर 4 साल का जवाब मांगो... कांग्रेस पार्टी राजस्थान में चुनाव तो हार चुकी है, अब वो लोग इस फिराक में लगे हैं कि इस हार का ठीकरा नामदार के सर पर ना फूटे।' पीएम ने कहा कि लाल बत्ती हटाने से कांग्रेस को बहुत दुख हुआ।View image on Twitter
View image on Twitter
कल सुप्रीम कोर्ट ने नामदारों के काले कारनामों का चिट्ठा खोलने का अधिकार सरकार को दे दिया है, देखते है ये लूट मचाने वाले कितना बच कर निकलते हैं : पीएम मोदी
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर डील में कथित घोटाले के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को भारत लाने पर सरकार की पीठ थपथपाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील का राजदार हाथ लग गया है। अभी राजदार राज खोलेगा पता नहीं बात कहां तक पहुंचेगी। भ्रष्टाचारियों को पकड़ने का काम आपके वोट ने किया।'
जमीन घोटाले को लेकर राबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने अशोक गहलोत की सरकार के दौरान फर्जी कंपनियों के जरिए किसानों की जमीन कौड़ी के भाव जमीन खरीदी और करोड़ो का मुनाफा कमाया। पीएम ने कहा कि नामदार के रिश्तेदारों ने किसानों के साथ धोखा किया।
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में वांछित ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए दिसम्बर 4 को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ले जाया गया. मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. मिशेल 3600 करोड़ रूपए के हेलीकॉप्टर सौदा मामले में भारतीय जांच एजेंसियों का वांछित है. पिछले महीने अदालत ने मिशेल के प्रर्त्यपण के लिए अनुमति प्रदान कर दी थी.
आज ही प्रत्यर्पित किया जाएगा मिशेल
खलीज टाइम्स की एक खबर के अनुसार मिशेल (54) को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ले जाया गया है. मिशेल को आज (मंगलवार) ही भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा. यह प्रत्यर्पण प्रक्रिया इंटरपोल और सीआईडी के समन्वय में हो रही है. यह घटनाक्रम ऐसे दिन हुआ है जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपने समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायद से अबू धाबी में व्यापक बातचीत की.
डील में मिशेल को मिले थे 225 करोड़
भारत ने मिशेल के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक रूप से 2017 में अनुरोध किया था. यह अनुरोध सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई आपराधिक जांच पर आधारित था. ईडी ने मिशेल के खिलाफ जून, 2016 में दाखिल अपने आरोप पत्र में कहा था कि मिशेल को अगस्ता वेस्टलैंड से 225 करोड़ रुपये मिले थे. आरोपपत्र के अनुसार वह राशि और कुछ नहीं बल्कि कंपनी की ओर से दी गयी ''रिश्वत'' थी.
दुबई की अदालत ने कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण का दिया था आदेश 
19 सितंबर की खबर के मुताबिक दुबई की एक अदालत ने 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में कथित बिचौलिए एवं ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण का आदेश दिया था. आधिकारिक सूत्रों ने 18 सिंतबर की देर शाम इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले भारत ने इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई आपराधिक जांच के आधार पर खाड़ी देश से आधिकारिक तौर पर इस संबंध में आग्रह किया था, जिसके बाद 18 सिंतबर को अदालत ने यह फैसला दिया.
ईडी ने जून 2016 में मिशेल के खिलाफ दायर अपने आरोप-पत्र में आरोप लगाया था कि उसने अगस्ता वेस्टलैंड से करीब 225 करोड़ रुपये प्राप्त किए. ईडी ने कहा था कि यह पैसा और कुछ नहीं, बल्कि कंपनी द्वारा 12 हेलीकॉप्टरों के समझौते को अपने पक्ष में कराने के लिए वास्तविक लेन-देन के “नाम पर” दी गई “रिश्वत’’ थी.
सीबीआई और ईडी द्वारा जांच किए जा रहे मामलों में गुइदो हाश्के और कार्लो गेरोसा के अलावा मिशेल तीसरा कथित बिचौलिया है. अदालत द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद दोनों जांच एजेंसियों ने उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया था.
Delhi's Patiala House Court reserves order on whether it will take cognizance of supplementary chargesheet in deal case.Court to pass order tomorrow
ईडी ने ये सप्लीमेंट्री चार्जशीट एयर फोर्स के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी, उनके दो चचेरे भाई, वकील गौतम खेतान, दो इटैलियन दलाल और फिनमेक्कानिका के खिलाफ दायर की थी.
सप्लीमेंट्री चार्जशीट विशेष लोक अभियोजक एनके मत्ता द्वारा विशेष जज अरविंद कुमार की अदालत में दायर की थी. एसपी त्यागी सहित तीनों त्यागी भाइयों, खेतान, इटैलियन दलाल कार्लो गेरोसा व गाइडो हैश्के और अगस्ता वेस्टलैंड की मूल कंपनी फिनमेक्कानिका को आरोपी बनाया गया है. सप्लीमेंट्री चार्जशीट में उन पर करीब 2.8 करोड़ यूरो की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है. कोर्ट फिलहाल 3,600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई कर रहा है.
अवलोकन करें:--


About this website

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
क्या आप जानते हैं कि गांधी परिवार के सदस्यों के रहने के लिए दिल्ली में तीन-तीन बंगले अलॉट हैं? इस समय सीधे तौर पर गां....

क्या है मामला
1 जनवरी, 2014 को भारत ने फिनमेक्कानिका की ब्रिटिश सहायक कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड के साथ अनुबंध को तोड़ दिया था. वह भारतीय वायुसेना को 12 एडब्ल्यू -101 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति करने वाला था. आरोप था कि कंपनी ने 423 करोड़ रुपये इस सौदे को हासिल करने के लिए आरोपियों को दिए थे.