Showing posts with label Delhi crime cell. Show all posts
Showing posts with label Delhi crime cell. Show all posts

दिल्ली में पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी

दिल्ली में पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी, एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी दिल्ली एयरपोर्ट पर नवम्बर 20 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक आंतकी को गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारी नवम्बर 20 की सुबह हुई है. गिरफ्तार किए गए आतंकी का नाम अंसार उल हक बताया जा रहा है स्पेशल सेल ने इस आतंकी को उस वक्त गिरफ्तार किया जब ये दिल्ली से कश्मीर भागने की फिराक में था।गिरफ्तार आतंकी की उम्र लगभग 24-25 साल बताई जा रही है और ये अंग्रेजी में एमए का छात्र भी है पुलिस कहना है कि ये आतंकी 28 अक्टूबर को कश्मीर के पुलवामा जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस के एसआई इंतियाज अहमद मीर की हत्या में शामिल था 
इस वारदात के बाद से ये फरार चल रहा था इस हत्या के बाद ये सबसे पहले ये कश्मीर से दिल्ली आया फिर यहां से मुंबई गया और मुंबई से बेंगलुरू होता हुआ वापस दिल्ली पहुंचा था यहां से यह कश्मीर जाने की फिराक में था यह कश्मीर में बड़ा फल कारोबारी है 
हिजबुल मुजाहिदीन ने एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमे इलाके के लोग जो पुलिस में नौकरी करते है उन्हें पुलिस की नौकरी छोड़ देने की चेतावनी दी गई थी उस दौरान सब इंस्पेक्टर इम्तेयाज़ मीर अपने घर लौट रहे थे तभी अंसरुल हक़ ने अपने एक दूसरे साथी ज़हूर ठोकर और उसकी एक महिला दोस्त के साथ मिलकर प्लान बनाया  महिला मित्र सब इंस्पेक्टर के गांव की थी अंसार उल हक ने अपनी गर्लफ्रेंड को एसआई के पास भेजा थाइसकी गर्लफ्रेंड ने एसआई की कार में लिफ्ट मांगी और वहां से आंतकी को एसआई की गतिविधियों की जानकारी लगातार दी थी अंसार उल हक अपने साथी जहूर ठोकर को ये जानकारी दे रहा था जहूर ठोकर ने ही एसआई इंतियाज अहमद मीर की गोली मारकर हत्या की थी जहूर ठोकर और अंसार उल हक की गर्लफ्रेंड फरार है 
उसने लिफ्ट मांगी और जानकारी ज़हूर ठोकर और अंसरुल हक़ को दे दी ज़हूर ठोकर और उसकी महिला दोस्त अभी भी फरार है।