Showing posts with label Digvijay Singh brother Lakshman Singh. Show all posts
Showing posts with label Digvijay Singh brother Lakshman Singh. Show all posts

‘सिर्फ चुनाव के समय हिन्दू बनता है गाँधी परिवार ’ : दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह

दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह ने प्रियंका गाँधी पर साधा निशाना
प्रारम्भ से लेकर आज तक मुस्लिम तुष्टिकरण की सियासत करने वाली कांग्रेस चुनाव दिनों में इतने बड़े हिन्दू बनकर घूमते हैं असली हिन्दू भी शरमा जाए। लोग कहते नज़र आते हैं कि जिनका दादा फिरोज हो, उसके पोता-पोती कब से हिन्दू बन गए? इतना ही नहीं, हिन्दू बनने का पाखंड उस समय सामने आया, जब राहुल गाँधी कोट पर जनेऊ पहनते दिखाई दिए। 
देखिए सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित वीडियो:-

कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह अब राष्ट्रीय स्तर पर भी सामने आ रही है। अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी और प्रियंका गाँधी और राहुल गाँधी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी मिलने के लिए समय तक नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं कैसी-कैसी निशानेबाजी कर के राहुल गाँधी कांग्रेस के एक-एक नेता को धराशायी कर रहे हैं। बता दें कि भाईदूज के दिन प्रियंका गाँधी ने राहुल गाँधी की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर दावा किया था कि उन्हें निशानेबाजी में कई मेडल मिले थे।

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अच्छा ये होता कि प्रियंका गाँधी अपने भाई राहुल गाँधी को भाईदूज के दिन टीका लगाते हुए तस्वीर जारी करतीं। उन्होंने कहा कि गाँधी परिवार की कभी लक्ष्मी पूजा का टीका करते तस्वीर नहीं जारी की। लक्ष्मण सिंह ने सीधे गाँधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो लोग केवल चुनाव के समय ही हिन्दू बनते हैं। उन्होंने भाजपा की तारीफ़ करते हुए कहा कि ये पार्टी सेवा से सरोकार रखती है, वोटों की राजनीति नहीं करती। जबकि कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि वो हिन्दुओं की भावनाओं का ख्याल नहीं रखती।

राजगढ़ से 5 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके लक्ष्मण सिंह ने कहा, “कांग्रेस वोटों की राजनीति करती है। भाजपा चाहती तो उपचुनाव से पहले तेल के दाम कम कर सकती थी। इसके बावजूद अभी भी कांग्रेस और अन्य दलों की राज्य सरकारों ने तेल के दाम कम नहीं किए।” इससे पहले उन्होंने प्रियंका गाँधी की तस्वीर पर रिप्लाई करते हुए लिखा था, “बहुत खूब! हम भी निशानेबाज रहे हैं। स्कूल में मेडल जीता था। भेंट का समय दीजिए। मिलता ही नहीं है!”

वहीं पिछले महीने अक्टूबर में लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कोई भी बने, जब तक बूथ कार्यकर्ता को मजबूत नहीं करेंगे, नतीजे ‘ज्यों के त्यों’ ही रहेंगे। उन्होंने पूछा कि मंडलम-सेक्टर इत्यादि बन गए हैं, फिर भी निर्णय ऊपर से ही क्यों होते हैं? बता दें कि मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की बुरी हार हुई है और उसने खंडवा सीट भी गँवा दी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने 9 नवंबर को PCC में उपचुनाव के सभी प्रभारियों को भोपाल बुलाया है।

कमलनाथ हर एक प्रभारी से उपचुनाव वाली सीटों के बारे में फीडबैक लेंगे। पीसीसी ने सभी प्रभारियों को 9 नवंबर को होने वाली बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही प्रभार वाले जिलों की रिपोर्ट भी साथ लाने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस  विधायक पीसी शर्मा ने बताया कि 9 नवंबर को प्रदेश भर के जिला प्रभारियों की बैठक बुलाई गई है। उसमें कांग्रेस के सदस्यता अभियान, मंडलम सेक्टर स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।