Showing posts with label Doordarshan. Show all posts
Showing posts with label Doordarshan. Show all posts

लॉकडाउन के बीच रामायण का फिर से होगा प्रसारण

रामायण, दूरदर्शन
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
रामानंद सागर की ‘रामायण’ को भला कोई भूल सकता है! 80 के दशक के आखिर में इस सीरियल ने सफलता की जो इबारत लिखी वह ऐतिहासिक साबित हुआ। टीवी की दुनिया में वैसा जादू फिर से दोहराया न जा सका। रामानंद सागर की रामायण को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है, “जनता की माँग पर हम कल (शनिवार, 28 मार्च) से डीडी नेशनल पर ‘रामायण’ का पुन: प्रसारण शुरू कर रहे हैं। एक एपिसोड सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे और दूसरा रात के 9 बजे से 10 बजे के बीच प्रसारित होगा।”
21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से लगातार रामायण के दोबारा प्रसारण की माँग उठाई जा रही थी। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार रामायण को एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित करने की माँग कर रहे थे। ऐसे में उन सभी की इस माँग को पूरा करते हुए फिलहाल रामायण का प्रसारण दोबारा से शुरू कर दिया गया है।
रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। वहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण भी साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।  रामायण और महाभारत को लोग इतने चाव से देखते थे कि सड़कों पर एकदम सन्नाटा होता था। इन धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के वक्त बाहर सड़कों का माहौल एकदम कर्फ्यू की तरह ही होता था।

1987-88 में रामायण और महाभारत को लोग बड़े ही चाव से देखते थे। कहा जाता है कि उस दौर में अफसर से लेकर नेता तक किसी से मिलना तो क्या किसी का फोन भी उठाना पसंद नहीं करते थे। 78 एपिसोड वाले रामायण का प्रसारण जब होता था तो देश की सड़कों और गलियों में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा छा जाता था। भारत के तमाम शहरों और गाँवों में रामायण के टेलीकास्ट के समय लोग अगरबत्ती जलाकर बैठा करते थे। चप्पलें कमरे के बाहर उतार दी जाती थीं। 
रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने तो वहीं सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। उनकी एक्टिंग ऐसी थी कि लोग उन्हें असल जीवन में भी भगवान की तरह पूजते थे। इसके साथ ही दारा सिंह ने हनुमान का रोल निभाया था। वहीं रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। रामानंद सागर की रामायण हर मायनों में ऐतिहासिक थी। शो का हर किरदार अमर हो गया था। लोगों ने इस शो को इतना प्यार दिया था कि इसके बाद कई बार रामायण बनाई गई, लेकिन वैसा अनुभव कभी नहीं हुआ जो रामानंद सागर की रामायण को देख होता था।

दूरदर्शन तमिल ने प्रधानमंत्री के भाषण का किया ब्लैकआउट, सहायक निर्देशक निलंबित

Image result for मोदी तमिल नाडु मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के IIT-मद्रास में दिए गए भाषण को न प्रसारित करने के कारण डीडी (दूरदर्शन) के तमिल संस्करण की सहायक निर्देशक को निलंबित कर दिया गया है। मोदी तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै में दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों को संबोधित कर रहे थे। दूरदर्शन पोडिगई टीवी की सहायक निर्देशक आर वासुमति पर कर्त्तव्य की उपेक्षा (dereliction of duty) का आरोप है।

पीएमओ ने जावड़ेकर को किया तलब 
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से इसका जवाब माँगा था। जावड़ेकर के मंत्रालय के ही अंतर्गत दूरदर्शन आता है। पीएमओ ने पूछा था कि दूरदर्शन पोडिगई टीवी पर प्रधानमंत्री के भाषण का सजीव प्रसारण (live telecast) न किए जाने का क्या कारण था।
30 सितम्बर की घटना 
घटना 30 सितंबर (सोमवार) की है, जब प्रधानमंत्री के भाषण के समय दूरदर्शन पोडिगई टीवी पर एक तमिल गाना और नाटिका प्रसारित हो रहे थे। उस समय मोदी IIT-मद्रास के 56वें दीक्षांत समारोह और इस दौरान हुई सिंगापुर-भारत हैकिंग प्रतियोगिता (Hackathon) के पुरस्कार वितरण समारोह में भागीदारी करने पहुँचे हुए थे
सरकारी चैनल होने के चलते दूरदर्शन की यह ज़िम्मेदारी थी कि प्रधानमंत्री के भाषण को अपने दर्शकों तक वरीयता पर पहुँचाना। हालाँकि एक सीमा तक दूरदर्शन को परिचालन की स्वायत्ता है, लेकिन यह अंततः लोक सेवक प्रसारक (public service broadcaster) है, जिसकी संस्थापक सरकार ही है। अतः मोदी का भाषण दिखाना दूरदर्शन के लिए बाध्यकारी था, न कि निजी चैनलों की तरह ऐच्छिक।
यह कोई पहली बार नहीं हुआ कि जब प्रधानमंत्री के विरुद्ध जाने पर दूरदर्शन के किसी कर्मचारी को निलंबित किया गया हो। स्मरण हो, जब बोफोर्स काण्ड के सुर्ख़ियों में होते जब दूरदर्शन के एक एंकर ने अपने लाइव शो में गली में खेल रहे बच्चों से तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के विषय में पूछने पर बच्चों के यह कहने "गली-गली में शोर है, राजीव गाँधी चोर है" प्रसारित करने पर उस एंकर को निलंबित कर दिया गया था।