Showing posts with label Fraud case. Show all posts
Showing posts with label Fraud case. Show all posts

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस महिला मोर्चा महानगर अध्यक्षा ने लक्की ड्रॉ का लालच देकर लूटे लाखों रुपए

कांग्रेस, धोखाधड़ी
गाजियाबाद कॉन्ग्रेस महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा
गाजियाबाद में कांग्रेस महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्षा पूजा चड्ढा पर लकी ड्रॉ के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है। इस मामले के संबंध में 7 महिलाओं ने एसएसपी को शिकायत दर्ज करवाकर उचित कार्रवाई की माँग की है। महिलाओं का कहना है कि पूजा चड्ढा ने पहले उन्हें लक्की ड्रॉ स्कीम का लालच देकर फँसाया, फिर पैसे माँगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन 7 महिलाओं में से एक महिला ने तो एसएसपी के सामने एक्शन न लेने पर उन्हें आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है। जिसके बाद एसएसपी ने सभी को पूरे मामले की जाँच करके कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
इन महिलाओं के नाम सोनिया पंवार, प्रीति पंवार, मंजू, छवि, नेहा राठी, सरिता सिंह, बोबी देवी हैं। इनका आरोप है कि पूजा चड्ढा ने करीब ढाई साल पहले 20 माह की कमिटी के तौर पर उनसे कमिटी जमा करवाई थी। इस दौरान पूजा ने सभी को लक्की ड्रॉ निकलने पर लाभ देने का झांसा दिया।
महिलाओं के अनुसार पूजा चड्ढा ने कहा था कि यदि उनमें से किसी का भी नाम लक्की ड्रॉ में नहीं आता तो उन्हें 20 माह के बाद 21 हजार रुपए दिए जाएँगे। इस स्कीम के अंतर्गत एक हजार रुपए हर महीना जमा करना था।
नवभारत टाइम्स में प्रकाशित संबंधित खबर
पूजा की बातों में आकर ये महिलाएँ स्कीम से जुड़ गईं और अपनी जिम्मेदारी पर अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ दिया। लेकिन जब 20 माह की अवधि पूरी हुई तो इनके हाथ में चेक थमा दिए गए। साथ ही कहा गया कि वो अभी बैंक में चेक न जमा करें। एक महिला ने बिना बताए चेक जमा भी करवाया तो वह बाउंस हो गया। इस तरह किसी महिला को उसकी रकम वापस नहीं मिली।
कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्षा ने काफी संख्या में महिलाओं से ठगी की है। करीब एक साल से महिलाएँ उससे अपने पैसे माँग रही हैं। लेकिन अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी है, जिस कारण उन्होंने पुलिस का रुख किया।
वहीं, इस मामले में कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्षा का कहना है कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप पूर्ण रूप से बेबुनियाद हैं। उनके अनुसार उनके एनजीओ में एक महिला काम करती थी, जिसे कोषाध्यक्ष बनाया गया था। उसी ने संस्था के नाम पर कमिटी की शुरुआत की थी, लेकिन कमिटी की अवधि पूरी होने से पहले ही उसने एनजीओ में आना बंद कर दिया। उनकी मानें तो उस महिला के घर जाकर जब महिलाओं को पैसे देने के लिए कहा गया तो उसने उन्हें भी धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद उनकी ओर से उस पर अदालत में मुकदमा दर्ज करवाया गया।

जतिन मेहता पर 7 हजार करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप

Winsome Group chairman Jatin Mehta केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुजरात में विनसम डायमंड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मालिक जतिन मेहता के ठिकानों पर छापे मारे हैं। जतिन मेहता पर 7 हजार करोड़ लेकर फरार होने का आरोप हैं। वर्ष 2012 से वह किसी को मिल नहीं पा रहे हैं। जतिन देश के बड़े कारोबारियों में से एक अडाणी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। रिश्ते में वे गौतम अदाणी के समधी लगते हैं। सूत्रों के अनुसार, जतिन ने बैंक ऑफ़ इंडिया की ओपेरा ब्रांच के साथ 82.55 करोड़, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की फ़ोर्ट ब्रांच के साथ 264.15 करोड़ और बैंक ऑफ़ फ़ोर्ट ब्रांच के साथ 323.40 करोड़ की धोखाधड़ी की।
इस मामले में सीबीआई ने देश में मौजूद उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की है, जिनमें अहमदाबाद, मुंबई, कोयम्बटूर और ठाणे शहर शामिल हैं। सूरत के कतारगाम मार्केट में स्थित प्रमुख डायमंड ग्रुप, सूरत के विनसम डायमंड एंड ज्वैलरी, के खिलाफ सीबीआई द्वारा तीन से अधिक शिकायतें दर्ज करके लगभग 700 करोड़ की कथित ठगी के सिलसिले में यह कार्रवाई हुई है। बता दें कि, जतिन मेहता विनसम डायमंड एंड ज्वैलरी लिमिटेड के मुख्य प्रमोटर हैं।
इस बैंक-धोखाधड़ी में स्टैंड-बाय-लेटर क्रेडिट लिया गया था, जिसमें जतिन मेहता द्वारा लंदन सहित विदेशी बैंकों द्वारा सोना खरीदा गया था। इस सोने को खरीदने के बाद, इसे जोर्डन के उद्योगपति हथ्यम सलमान अली अबू ओबेदाह को बेच दिया गया, जिसने 13 अन्य व्यापारियों को बेच दिया गया था। हालाँकि, प्राप्त ऋण की राशि बैंकों को वापस नहीं की गई थी। उन्होंने मुंबई के तीन बैंकरों के साथ लेटर ऑफ क्रेडिट को धोखा दिया।
सीबीआई टीम ने जांच कार्यवाई शुरू की है और महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए हैं। सीबीआई ने जतीन महेता के अलावा रमेश पारिख, रवि चंद्रन रामासामी, हरीश रतिलाल मेहता और बॉम्बे डायमंड कंपनी के कुछ अधिकारियों को और बैंकों के कुछ अधिकारियों को आरोपी दिखाया है। फिलहाल जतिन मेहता फरार है और जांच का सिरा सूरत तक बढ़ा दिया गया है।
सीबीआई ने विनसम डायमंड और ज्वैलरी के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज की हैं। जतीन मेहता के खिलाफ शिकायत में एक विदेशी नागरिक का नाम भी शामिल है। सीबीआई ने बैंक घोटाले में जतीन मेहता और अन्य के खिलाफ नौ शिकायतें दर्ज की हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के धोखा देने पर शो के आयोजक ने खाया जहर

Fraud Case against Sonakshi Sinhaमुरादाबाद में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। दबंग गर्ल एडवांस पेमेंट लेने के बावजूद दिल्ली में शो करने नहीं पहुंचीं। आयोजक प्रमोद शर्मा ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इससे दुखी होकर प्रमोद ने 13 फरवरी को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जांच के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी, टैलेंट फुल ऑन कंपनी के अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, धूमिल ठक्कर और एडगर सकारिया को आरोपी बनाया गया है।
सोनाक्षी को अवॉर्ड कार्यक्रम में जाना था
कटघर इलाके के शिवपुरी गांव के प्रमोद शर्मा ने बीते 24 नवंबर को मुरादाबाद के एसएसपी से सोनाक्षी सिन्‍हा के खिलाफ शिकायत की थी। प्रमोद के मुताबिक, उन्‍होंने दिल्ली में 30 सितंबर को इंडिया फैशन ऐंड ब्यूटी अवाॅर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें अवाॅर्ड बांटने के लिए सोनाक्षी को आना था। इसके लिए प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी से करार किया था। प्रमोद का दावा है कि सोनाक्षी की निजी सचिव मालविका पंजाबी से बातचीत के बाद उन्‍होंने 37 लाख की रकम उनके खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी थी, पर ऐन वक्‍त पर सोनाक्षी ने कार्यक्रम में आने से इनकार कर दिया। 
पुलिस पर दबाव बनाने को खाया जहर: एसएचओ
प्रमोद की शिकायत पर एसएसपी ने सीओ कटघर सुदेश कुमार गुप्‍ता को मामले की जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कटघर थाने के एसएचओ अजीत कुमार सिंह का कहना है कि चूंकि यह दिल्‍ली का मामला था, इसलिए जांच वहीं से होनी चाहिए थी। फिर भी एसएसपी के निर्देश के बाद पूरे मामले की जांच की गई। शिकायतकर्ता प्रमोद शर्मा द्वारा जहर खाए जाने के बाबत कटघर थाने के एसएचओ ने कहा कि प्रमोद ने ऐसा पुलिस पर दबाव बनाने के लिए किया था। उनके शिकायत की जांच चल रही थी और अब मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।