Showing posts with label Gandra Venkataramana Reddy. Show all posts
Showing posts with label Gandra Venkataramana Reddy. Show all posts

तेलंगाना: हम भेड़ या बकरी नहीं जो... : गांद्रा वेंकटरमन रेड्डी, कांग्रेस छोड़ने पर

तेलंगाना: TRS में शामिल हुए कांग्रेस के बागी विधायक ने कहा- हम भेड़ या बकरी नहीं जो...
तेलंगाना से आर.बी.एल.निगम 
जिस तरह गर्दिश में साया भी साथ छोड़ देता है, उसी तरह कल तक कांग्रेस में रहते मालपुए खाने वाले कांग्रेस को छोड़, उन पार्टियों में जा रहे हैं, जहाँ इनके मालपुए खाने की कमी न होने पाए। 
तेलंगाना में कांग्रेस से टीआरएस में जाने वाले 12 विधायकों में से एक गांद्रा वेंकटरमन रेड्डी ने अपनी पुरानी पार्टी(कांग्रेस) पर निशाना साधा। दरअसल कांग्रेस ने अपने विधायकों के टीआरएस में शामिल होने पर कहा था कि उनके विधायकों को प्रलोभन दिया गया इन आरोपों पर रेड्डी ने कहा कि वह भेड़ या भैंस नहीं थे जिसे खरीदा जा सकता हो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सत्तारूढ़ पार्टी के साथ विलय में संविधान द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया गया है पीटीआई के मुताबिक रेड्डी ने कहा, 'हम 12 विधायक इसी महीने की 6 तारीख को स्पीकर से मिले थे इसमें साफ तौर पर कहा गया था कि संविधान के मुताबिक अगर 2/3 विधायक चाहते हैं तो वह विलय कर सकते हैं इसके मुताबिक हम स्पीकर से 6 जून को मिले और उन्हें पत्र दिया'
रेड्डी ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बयान हैरान करने वाले हैं उन्होंने कहा कि विधायकों ने किसी प्रलोभन या डर में पार्टी ज्वाइन की, उन्हें खरीदा गया हम बच्चे नहीं हैं जो डर जाएंगे हम उनमें से भी नहीं हैं जो प्रलोभन में बहक जाएंगे हम भेड़ या भैंस नहीं हैं जिन्हें खरीदा गया' कांग्रेस इस विलय को लेकर कोर्ट गई थी तेलंगाना हाईकोर्ट ने इस मामले में विधायकों को नोटिस जारी किया था। हालांकि रेड्डी ने कहा कि नोटिस का जवाब जल्द दिया जाएगा 
लेकिन सत्ता का सुख भोगने नेता कब किस पाले में चले जाएँ, कुछ नहीं पता। बस किसी भी तरह इनका रोजगार चलता रहे, ऐसे नेताओं ने राजनीती और समाज सेवा को एक व्यापार बना रखा है। प्रभावी होने के बावजूद, ऐसे नेता विश्वसनीय नहीं हो सकते, क्योकि जो नेता जिस पार्टी के झंडे के नीचे खड़ा होकर चुनाव जीता हो, उसका नहीं हुआ, फिर किसका होगा। जिस तरह एक व्यापारी अपने पुराने कारोबार में हो रहे नुकसान होने के कारण कारोबार बदल लेता है, वही हाल नेताओं का है या दूसरे अर्थों में कहा जाए, "जहाँ दिखी तवा-परात, वहीँ बिताई सारी रात"।   
कुछ दिन पूर्व, रेड्डी ने कहा था, 'टीआरएस के साथ विलय के बाद कांग्रेस के बागी विधायक केवल केसीआर के नजरिये से प्रेरित थे सभी 12 सदस्य केसीआर के नेतृत्व का समर्थन करते हैं और उन्होंने उनके साथ काम करने की इच्छा रखी थी हमने स्पीकर को इसकी जानकारी दी थी और हमें टीआरएस के साथ विलय करने की मांग की थी' 2018 के विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने हालही में हुए लोकसभा चुनावों में केवल 3 सीटें जीती थीं  
TRS में गए 12 विधायक: कोर्ट में याचिका दायर करेगी कांग्रेस, आंदोलन का किया ऐलान
उत्तम कुमार रेड्डी, तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

कोर्ट में याचिका दायर करेगी कांग्रेस

कांग्रेस के 18 में से दो-तिहाई विधायकों के सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल होने के एक दिन बाद राज्य में मुश्किल स्थिति का सामना कर रही कांग्रेस ने कहा है कि वह उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगीकांग्रेस ने अपने 12 विधायकों के समूह के टीआरएस में विलय को सही ठहराने के विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करने की भी शुक्रवार को घोषणा की पार्टी ने आरोप लगाया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने उसके विधायकों को खरीदा है कांग्रेस लोकपाल के पास जाएगी और आगामी संसद सत्र में भी इस मुद्दे को उठाएगी 
गौरतलब है कि एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत, तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी ने कांग्रेस के 12 विधायकों को टीआरएस के सदस्य के रूप में मान्यता दे दी थी उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि पार्टी अपने विधायकों के विलय के खिलाफ तेलंगाना उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में (विधायकों के दलबदल के संबंध में) एक याचिका पहले से विचाराधीन है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वारंगल, करीमनगर तथा अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किया और टीआरएस में शामिल हुए 12 विधायकों का विरोध किया