Showing posts with label Hinduism and Hindutva. Show all posts
Showing posts with label Hinduism and Hindutva. Show all posts

‘हिंदू और हिंदुत्व दो अलग चीजें… हिंदुत्व में सिख और मुस्लिम को पीटा जाता है’ : खुर्शीद और अल्वी के बाद अब राहुल गाँधी ने उगला जहर

सलमान खुर्शीद, राहुल गाँधी, राशिद अल्वी
हिन्दुत्व को आरोपित करने वाले कमलेश तिवारी की हत्या, हिन्दू विरोधी दंगा करने वालों पर, हलाल का विरोध करने वालों पर क्यों चुप रहते हैं? सिखों की हत्या किसके इशारे पर हुई, क्यों नहीं बोलते? 7 नवंबर 1966 को निर्दोष और निहत्ते साधुओं के खून की होली खेल पार्लियामेंट स्ट्रीट को लाल करवाने वालों के विरुद्ध क्यों नहीं बोले? निहत्ते रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों के विरुद्ध क्यों नहीं आवाज़ निकलती? साबरमती ट्रेन में 56 रामभक्तों को जिन्दा जलाने वालों के विरुद्ध क्यों नहीं आवाज़ निकली,गोधरा दंगे पर मोदी की आलोचना करते शर्म नहीं आती? उत्तर प्रदेश के मलियाना और मुज़फ्फरनगर दंगे किसने करवाए? जब कश्मीर में मस्जिदों से पंडितों से महिलाओं को छोड़ कश्मीर से निकलने की घोषणा होने पर क्यों चुप रहे?
हिंदुत्व को समाज के सामने घृणित तरह से पेश करने वाले कॉन्ग्रेसी एक के बाद एक अपना चेहरा उजागर कर रहे हैं। पहले खुर्शीद ने हिन्दुत्व को आतंकवाद से जोड़ा, फिर राशिद अल्वी ने श्रीराम का नारा लगाने वालों को राक्षस कहा और अब खुद राहुल गाँधी ने दावा किया है कि हिंदू और हिंदुत्व दो अलग-अलग चीजें हैं।

राहुल गाँधी ने कहा, हिंदुस्तान में 2 विचारधाराएँ हैं, एक कांग्रेस पार्टी की और एक RSS की। आज के हिन्दुस्तान में बीजेपी और RSS ने नफरत फैला दी है और कांग्रेस की​ विचारधारा जोड़ने, भाईचारे और प्यार की है। उनका कहना है कि आरएसएस की विचारधार आज प्यार-भाईचारे पर हावी हो गई है।

उन्होंने कहा, “बीजेपी हिंदुत्व की बात करती है। हिंदू और हिंदुत्व में क्या फर्क है, क्या ये एक हो सकते हैं? अगर हैं तो इनका नाम क्यों एक जैसा नहीं है। ये सच में अलग हैं। क्या हिंदू धर्म में ये है कि सिख और मुस्लिम को पीटा जाए? हिंदुत्व में ये है।”

राशिद अल्वी के अनुसार, “आजकल कुछ लोग जय श्री राम का नारा लगाकर देश के लोगों को गुमराह करते हैं, ऐसे लोगों से होशियार रहना चाहिए। आज जो जय श्री राम बोलते हैं, वे बिना नहाएँ बोलते हैं। आज भी बहुत लोग जय श्री राम का नारा लगाते हैं, वे सब मुनि नहीं वे निसिचर घोरा है।”

राहुल गाँधी और राशिद अल्वी की तरह ही सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व पर कमेंट करते हुए अपनी किताब में विवादित बात लिखी थी। उन्होंने हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोको हराम जैसे जिहादी संगठनों से की है। सलमान खुर्शीद ने हिन्दू धर्म की सबसे बड़े प्रेरणा गाँधी द्वारा बताए गए सिद्धांतों को माना है। हिंदुत्व की राजनीति पर सलमान खुर्शीद का कहना है कि उनकी पार्टी में कुछ नेताओं को अल्पसंख्यक समर्थक छवि होने का पछतावा है। उनके अनुसार पार्टी का एक धड़ा पार्टी की पहचान जनेऊधारी के रूप में स्थापित करना चाहता है।

इच्छाधारी हिंदू हैं राहुल गाँधी- BJP नेता संबित पात्रा

उल्लेखनीय है कि राहुल गाँधी के बयान के बाद भाजपा प्रवक्त संबित पात्रा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व पर प्रहार करना कांग्रेस का चरित्र है। कांग्रेस वही पार्टी है जिसकी ओर से भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया गया था। बीजेपी नेता बोले कि एक वक्त था जब कहा गया था संस्कृति की वजह से बलात्कार होते हैं। कांग्रेस  हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती है। राहुल ने कहा था कि मंदिर जाने वाले लड़कियाँ छेड़ते हैं। सोनिया गाँधी ने भगवान राम के लिए हलफनामा दिया था। इन लोगों ने भारत का संविधान नहीं पढ़ा, उपनिषद तो दूर की बातें हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा राहुल गाँधी इच्छाधारी हिंदू हैं, क्योंकि अगर वह हिंदू दर्शन समझते तो इस तरह की गालियाँ न निकालते। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नियत के बारे में हिंदुस्तान को पता है और भारत की संस्कृति को जो लोग इस तरह के शब्दों से अलंकृत करते है उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी।
अवलोकन करें:-
केरल : नॉन-हलाल रेस्तराँ खोलने वाली महिला गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
केरल : नॉन-हलाल रेस्तराँ खोलने वाली महिला गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप
‘सिर्फ चुनाव के समय हिन्दू बनता है गाँधी परिवार ’ : दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
‘सिर्फ चुनाव के समय हिन्दू बनता है गाँधी परिवार ’ : दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह