Showing posts with label Jim Rogers. Show all posts
Showing posts with label Jim Rogers. Show all posts

भारत का भविष्य अमेरिका या जापान से बेहतर : जिम रोजर्स


इसे मोदी सरकार का करिश्मा ही कहेंगे कि दुनिया के तमाम बिजनेस गुरु भारत को एक चमकदार भविष्य वाले देश के रूप मे देख रहे हैं। अमेरिका जैसे धनी देशों से तुलना करते हुए भारत को प्राय: थर्ड वर्ल्ड कंट्री कहा जाता है। लेकिन आने वाला समय भारत का है। भारत का भविष्य अमेरिका और जापान जैसे देशों से कहीं बेहतर है। ऐसा मानना है मशहूर इंवेस्टमेंट गुरु जिम रोजर्स का। भारत के प्रशंसक रहे रोजर्स का कहना है कि अगर उन्हें किसी व्यापार या उद्यमी को चुनना होगा, वे किसी भारतीय को चुनेंगे।

ET में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक जिम रोजर्स ने कहा है कि अगर इतिहास को देखें तो अमेरिका और जापान जैसे देशों के अब आने वाले दशकों में शीर्ष पर रहने की उम्मीद कम है। उन्होंने कहा कि वे भारत को प्यार करते हैं। अगर आपको किसी एक ही देश की यात्रा करनी हो तो आपको भारत की यात्रा करनी चाहिए। यहां का बाजार ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। जापान का बाजार एक ऊंचाई के बाद अब 35 प्रतिशत नीचे गिरा है। हालांकि तेल रिजर्व की वजह से रूस को जिम रोजर्स प्रेफर्ड डेस्टिनेशन कहते हैं, लेकिन जहां तक टूरिज्म की बात है। जिम की नजर में भारतीय पर्यटन के लिए साल 2022-23 काफी बेहतर रहने वाला है।