Showing posts with label Junaid-Nasir murder case. Show all posts
Showing posts with label Junaid-Nasir murder case. Show all posts

राजस्थान पुलिस पर हरियाणा में FIR, श्मशान से बाहर निकाला गया था नवजात शिशु का शव

हरियाणा में राजस्थान पुलिस पर मंगलवार (21 फरवरी 2023) को एफआईआर दर्ज की गई। यह मामला गोरक्षक श्रीकांत कौशिक की माँ दुलारी देवी की शिकायत पर दर्ज हुआ है। राजस्थान पुलिस पर श्रीकांत की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारने का आरोप है। उसका नवजात शिशु मृत पैदा हुआ था।

वैसे नवजात की मौत की वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हरियाणा पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के लिए ​हरियाणा पुलिस ने नवजात शिशु का शव 19 फरवरी को मरोड़ा गाँव के श्मशान से बाहर निकलवाया था।

17 फरवरी 2023 की सुबह श्रीकांत कौशिक के घर में घुसने और परिजनों को प्रताड़ित करने का आरोप भरतपुर पुलिस पर है। हालाँकि राजस्थान पुलिस इन आरोपों को नकार चुकी है। श्रीकांत को राजस्थान पुलिस गो तस्कर जुनैद और नासिर की हत्या के मामले में तलाश रही है। जुनैद और नासिर की जली हुई लाश हरियाणा के भिवानी में मिली थी।

श्रीकांत की माँ दुलारी ने पुलिस प्रताड़ना को लेकर 18 फरवरी को हरियाणा के नूँह के नगीना थाने में शिकायत दी थी। उस पर अब एफआईआर दर्ज हुई है। श्रीकांत के मृत शिशु का पोस्टमार्टम 20 फरवरी को पुलिस की मौजूदगी में हुआ था। दुलारी देवी ने अपनी शिकायत में कहा था कि 17 फरवरी को उनके घर में 30 से 40 पुलिसकर्मी जबरन घुस गए और मारपीट की। इस दौरान श्रीकांत के बारे में सवाल करते हुए कहते पुलिस ने कहा, “श्रीकांत कहाँ है, वह बहुत बड़ा गोरक्षक बनता है।” जब घर वालों ने श्रीकांत की जानकारी नहीं होने की बात कही तो उन्हें गालियाँ देते हुए पीटा गया। श्रीकांत की गर्भवती पत्नी कमलेश के पेट पर लात मारी गई।

FIR में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि मौत का असल कारण मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। वहीं अन्य परीक्षण के लिए विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है। इस मामले में 30 से 40 अज्ञात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध IPC की धारा 148, 149, 452, 312 और 354 के तहत केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। ऑपइंडिया के पास FIR की कॉपी मौजूद है।

भरतपुर पुलिस द्वारा आरोपों को खारिज किए जाने के बाद ऑपइंडिया ने श्रीकांत के चाचा प्रवीण कुमार से बात की थी। उन्होंने कहा था कि पुलिस की हरकत के कारण उनके परिवार के लोग भयभीत हैं। श्रीकांत के चचेरे भाई विष्णु कौशिक ने भी राजस्थान पुलिस पर खुद को 40 घंटे तक अवैध हिरासत में रखने और टॉर्चर करने का आरोप लगाया था।

अवलोकन करें:-

मोनू मानेसर के समर्थन में महापंचायत, कहा- गोरक्षक के परिवार को किया परेशान तो वापस नहीं जा पाएगी
मोनू मानेसर के समर्थन में महापंचायत, कहा- गोरक्षक के परिवार को किया परेशान तो वापस नहीं जा पाएगी
 

विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने हरियाणा में हुई एफआईआर को राजस्थान पुलिस के गाल पर तमाचा बताया है। विहिप शुरुआत से ही इस मामले की सीबीआई जाँच की माँग कर रही है।

मोनू मानेसर के समर्थन में महापंचायत, कहा- गोरक्षक के परिवार को किया परेशान तो वापस नहीं जा पाएगी राजस्थान पुलिस

                                                  मोनू मानेसर के समर्थन में महापंचायत
गोरक्षक मोनू मानेसर के समर्थन में हिंदू संगठन लामबंद हो गए हैं। 21 फरवरी 2022 को हुई महापंचायत में जुनैद-नासिर केस की सीबीआई जाँच की माँग करते हुए मानेसर को हरसंभव सहायता देने की बात कही गई। महापंचायत गुरुग्राम के मानेसर में हुई। इससे एक दिन पहले सोमवार को मानेसर के ग्रामीण और हिंदू संगठनों के लोगों ने सड़कों पर उतरकर मामले की सीबीआई जाँच की माँग की थी।

हरियाणा के भिवानी में 16 फरवरी 2023 को एक जली हुई बोलेरो में राजस्थान के गोतस्कर जुनैद और नासिर की जली हुई लाश मिली थी। इस मामले में मोनू मानेसर को भी आरोपित किया जा रहा है। हालाँकि इस केस की जाँच कर रहे राजस्थान पुलिस के गोपालगढ़ SHO राम नरेश का एक​ स्टिंग सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि घटनास्थल पर मोनू मानेसर का लोकेशन नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने जुनैद को वांटेड बताया था।

मानेसर के भीष्म मंदिर में हुई महापंचायत में विश्व हिन्दू परिषद सहित अन्य हिन्दू संगठन और गोरक्षा से जुड़े सैकड़ों लोग शामिल हुए। महापंचायत में राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज FIR को फर्जी करार दिया गया है। मोनू मानेसर और श्रीकांत कौशिक को बेगुनाह बताया गया।

महापंचायत में शामिल लोगों ने कहा कि मेवात में केवल गोतस्करी ही नहीं, चोरी और छिनतई जैसे अपराध भी आम हैं। एक वक्ता ने कहा कि पिछले कुछ सालों में ऐसे अपराधों पर अंकुश लगा है। इसकी वजह मोनू मानेसर और उनकी टीम है। एक अन्य वक्ता ने कहा कि हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के कारण ही इस इलाके में हिंदू सुरक्षित हैं।

महापंचायत के एक अन्य वक्ता ने कहा कि अगर राजस्थान पुलिस ने गोरक्षकों के परिवार को परेशान किया तो वह अपने पैरों पर वापस नहीं लौट पाएगी।

महापंचायत में राजस्थान पुलिस पर भरोसा न होने का एलान करते हुए CBI जाँच की माँग की गई है। पंचायत में दूसरे आरोपित गोरक्षक श्रीकांत की पत्नी के साथ राजस्थान पुलिस की बर्बरता को भी उठाया गया है और इस मामले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की माँग की गई है।

भरतपुर पुलिस पर श्रीकांत की तलाश में उसके घर में घुसने और परिजनों को प्रताड़ित करने का आरोप है। इस दौरान श्रीकांत की गर्भवती पत्नी के पेट में लातने मारने और उसके कारण मृत शिशु पैदा होने का भी आरोप है। हालाँकि भरतपुर पुलिस इन आरोपों को नकार चुकी है। लेकिन मौत का कारण पता लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने नवजात शिशु का शव श्मशान से निकलवाकर डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है।

जुनैद-नासिर की लाश मिलने के बाद मोनू मानेसर ने अपनी संलिप्तता से इनकार किया था। उसने कहा था कि घटना के दिन वह गुरुग्राम के एक होटल में था। इसका सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत भी हैं। उसका कहना था कि मेवात में गौहत्या रोकने में बजरंग दल की सर्वाधिक सक्रियता की वजह से उसका नाम घसीटा जा रहा।