Showing posts with label Karnataka Elections. Show all posts
Showing posts with label Karnataka Elections. Show all posts

कर्नाटक चुनाव : राष्ट्रीय पार्टी AAP के सभी 209 उम्मीदवारों की जमानत जब्त NOTA को मिलने वाले 0.69 प्रतिशत से भी कम वोट

मुफ्त रेवड़ियों के जाल में फंसने वाली दिल्ली और पंजाब की जनता को अन्य राज्य मुंह तोड़ जवाब दे रही है, लेकिन इन दोनों राज्यों की मंदबुद्धि जनता को समझ नहीं आ रहा। 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाल ही में ‘राष्ट्रीय पार्टी’ का दर्जा हासिल किया। इससे उत्साहित केजरीवाल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 209 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए। लेकिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम से AAP पार्टी फिसड्डी ही साबित हुई। यहां तक कि केजरीवाल ने फ्री बिजली और किसानों के लोन माफ करने जैसे रेवड़ी का लालच भी लोगों को दिया, लेकिन रेवड़ी कल्चर भी काम नहीं आई। AAP के नाम सभी 209 विधानसभा सीटों पर जमानत जब्त होने का रिकॉर्ड कायम हो गया। इसके साथ ही वह देश की कुछ उन पार्टियों के क्लब में शामिल हो गई जिसने बड़ी संख्या में जमानत जब्त करवाई हो। इसके साथ ही AAP के नाम एक और कीर्तिमान जुड़ गया, उसे कर्नाटक चुनाव में NOTA से भी कम वोट मिले। कर्नाटक चुनाव में NOTA के तहत 0.69 प्रतिशत वोट डाले गए वहीं AAP को कुल 0.58 प्रतिशत वोट मिले।

जमानत जब्त पार्टी के रूप में AAP ने बनाया रिकार्ड

हाल ही में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है। सबसे ज्यादा उम्मीदवारों के जमानत जब्त करवाने वाली पार्टियों में अब वह शुमार हो गई है। कर्नाटक चुनाव-2023 में AAP ने 209 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और लगभग सभी की जमानत जब्त हो गई। इससे पहले 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के 387 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। वहीं बसपा के 290 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

कर्नाटक चुनाव-2023 में AAP ने 209 सीटों पर उम्मीदवार उतारे

विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी ने कर्नाटक की 209 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा। लेकिन आम आदमी पार्टी कहीं भी अपना खाता खोल पाने में नाकाम साबित हुई है और कर्नाटक की जनता ने आप को सिरे से नकार दिया है।

कर्नाटक चुनाव-2023 में AAP को NOTA से भी कम वोट मिले

दो राज्यों में सरकार चलाने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने कर्नाटक चुनाव-2023 में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। AAP को यहां NOTA से भी कम वोट मिले। AAP को यहां 0.58 प्रतिशत वोट मिले जबकि 0.69 प्रतिशत लोगों ने NOTA का बटन दबाया।

कर्नाटक चुनाव 2023 में AAP को मिले महज 0.58 फीसदी वोट

हाल ही में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला था। लेकिन कर्नाटक चुनाव में आम आदमी पार्टी के हाथ भारी निराशा लगी है। केजरीवाल की पार्टी को 1 फीसदी लोगों का भी वोट नहीं मिल सका जबकि आम आदमी पार्टी ने कर्नाटक की 209 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा था। आम आदमी पार्टी के लिए की गई वोटिंग परसेंटेज की बात करें तो कर्नाटक की जनता ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है। इस चुनाव में आप को मात्र 0.58 फीसदी ही वोट मिले हैं। यानी आम आदमी पार्टी को एक फीसदी लोगों ने भी वोट नहीं दिया।

AAP को कर्नाटक चुनाव-2018 में मिले थे केवल 0.06 फीसदी वोट

राष्ट्रीय स्तर पर AAP कांग्रेस का स्थान लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनने के लिए जद्दोजहद कर रही है, लेकिन कर्नाटक चुनाव के नतीजों ने उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया। साल 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आप ने 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन इस दौरान आप को मात्र 0.06 फीसदी वोट शेयर ही मिले थे।

गुजरात में 128 AAP कैंडिडेट्स की जमानत जब्त

गुजरात में 2022 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी के 181 में से 128 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। यहां तक कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पर्ची में जिन तीन उम्मीदवारों के नामों को लिखकर बड़ी जीत का दावा किया, वे भी चुनाव हार गए। इनमें गुजरात में आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी भी शामिल रहे। इसके अलावा गुजरात आप प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को भी बड़े अंतर से चुनाव में हार का सामना करना करना पड़ा। आप नेता अल्पेश कथिरिया की जीत का दावा भी केजरीवाल ने किया था, वे भी चुनाव हार गए।

यूपी चुनाव-2022 में कांग्रेस के 387 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कुल 4,442 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें करीब 20 फीसदी प्रत्याशी ही जमानत बचा सके और 3,522 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। खासतौर से कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा। पार्टी ने 399 प्रत्याशी उतारे थे। इनमें 387 की जमानत जब्त हो गई। बसपा ने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसके 290 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। सपा के 6 और भाजपा के भी 3 प्रत्याशी जमानत बचाने में नाकाम रहे।


कर्नाटक चुनाव : पिता खड़गे ने नरेंद्र मोदी को सांप बोला तो बेटे प्रियांक ने बताया ‘नालायक बेटा’

                                                     खड़गे के बेटे ने भी किया मोदी का अपमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इन दिनों कांग्रेस नेता हर रोज आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहे हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें ‘जहरीला सांप’ कहा था। अब उनके बेटे ने पीएम मोदी को ‘नालायक बेटा’ कहा है।

प्रियांक खड़गे ने कर्नाटक चुनाव से पहले कलबुर्गी में पीएम मोदी की एक रैली के बाद उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मालखेड़ा में बंजारा समुदाय से बोलते हैं कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनका बेटा दिल्ली में बैठा हुआ है। लेकिन वो ऐसे नालायक बेटे का क्या करें। ऐसे नालायक बेटे के साथ अपना घर कैसे चलाएँ। प्रियांक खरगे ने कहा कि खुद को बंजारा समुदाय का बेटा बताकर पीएम ने बंजारा समुदाय के लिए ही आरक्षण की समस्या खड़ी कर दी।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रियांक खड़गे के इस बयान पर आपत्ति जताई है। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी को नालायक बेटा कहकर प्रियांक खड़गे अपने बेटे मल्लिकार्जुन खड़गे से भी आगे निकल गए हैं।

भाजपा नेता नारायणस्वामी ने कहा, “उनका मुँह गंदा ही है। क्या ये सब चुनाव में जरूरी है। मैं खड़गे जी का आदर करता हूँ क्योंकि मैंने उनके साथ काम किया है। वे बेंगलुरु में ऐसे नहीं रहे। मुझे नहीं पता उन्हें दिल्ली जाकर क्या हुआ। अब उनका बेटा भी यही कर रहा है। उन्होंने हमारे पीएम के लिए गंदे शब्द बोले हैं।”

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक अध्यक्ष ने कर्नाटक चुनाव के दौरान कहा था, “पीएम मोदी ‘जहरीले साँप’ की तरह हैं। आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसे चाटते हैं, तो आप मर मर जाएँगे।” खड़गे के इसी बयान पर पीएम ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था, “आज जब मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूँ, तो कांग्रेस  सबसे ज्यादा परेशान है। कांग्रेस अब धमकी दे रही है। वे कहते हैं ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी।’ वे मेरी तुलना साँप से कर रहे हैं और लोगों से वोट माँग रहे हैं। मेरे लिए देश की जनता भगवान शिव का रूप है। मैं भगवान रूपी जनता के गले का साँप बनना स्वीकार करता हूँ। कर्नाटक की जनता उन्हें मुँहतोड़ जवाब देगी। 10 मई को उत्तर दें।”

विरोध होने के बाद खड़गे ने इस बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने जहरीला सांप पीएम मोदी को नहीं बीजेपी को दिया था।