Showing posts with label Kathua. Show all posts
Showing posts with label Kathua. Show all posts

कठुआ केस की वकील दीपिका सिंह राजावत का नया छद्दम सेकुलरिज्म : ईद पर बधाइयां और नवरात्रि पर हिन्दुओं का अपमान

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
आज कल हिन्दुओं को अपमानित करना और मुस्लिमों के प्रति प्यार दर्शाना सेक्युलर गैंग का फैशन बन गया है। लेकिन अब तक की इन छद्दम सेकुलरों द्वारा मजहब और जाति देख सियासत करने पर आभास होता है, शायद इनको सेकुलरिज्म भावार्थ तक का ज्ञान नहीं। अगर होता तो देश में कोई अराजक तत्व मुंह उठाने का साहस नहीं करता। 

लेकिन जो जितना अधिक हिन्दुओं के देवी-देवताओं के खिलाफ बोलेगा और लिखेगा, वह उतना ही बड़ा सेक्युलर कहलाएगा। इसका ताजा प्रमाण कठुआ केस की विवादास्पद वकील दीपिका सिंह राजावत के ट्वीट से मिलता है। एक तरफ वह ईद के मौके पर मुस्लिमों को बधाइयां देती नजर आती हैं, वहीं नवरात्रि पर हिन्दुओं के धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के लिए ट्वीट करती है। दीपिका ने सोमवार एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि नवरात्रि के दिनों में लड़कियों की क्या स्थिति होती है और बाकी दिनों में क्या होती है।

सोशल मीडिया पर इस ट्वीट के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने इस ट्वीट को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। बढ़ते विरोध को देखकर दीपिका ने फिर ट्वीट किया। लेकिन उनका यह दूसरा ट्वीट लोगों को शांत करने की जगह और भड़काने का काम किया। दीपिका ने उल्टे लोगों को उपदेश देते हुए लिखा, “मेरी धार्मिक भावनाएं कोई कांच नहीं हैं कि पल भर में टूट जाएंगी। मैं मेरा धर्म और कर्म बेखूबी जानती हूं।”

हिन्दू विरोधी मानसिकता से ग्रसित दीपिका अपना सेक्युलर चेहरा चमकाने और खुद को सेक्युलर गैंग का झंडाबरदार साबित करने के लिए किस तरह मुस्लिमों से प्यार दर्शाती है, इसका प्रमाण ईद के मौके पर दी गई बधाइयां हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब दीपिका ने मुस्लिमों की तरफदारी की हो। इससे पहले भी हिन्दुओं के खिलाफ और मुस्लिमों के पक्ष में ट्वीट करती रही है।


जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम, 18 किलो विस्फोटक बरामद

जम्मू-कश्मीर, सुरक्षाबल
जम्मू-कश्मीर में जम्मू बस स्टैंड से मंगलवार (अक्टूबर 01,2019) को 18 किलो विस्फोटक बरामद कर सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। इन खतरनाक विस्फोटकों के साथ बस ड्राइवर और कंडक्टर को भी हिरासत में ले लिया गया। हालाँकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल कहाँ किया जाना था, लेकिन इस धड़पकड़ को सुरक्षाबलों की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इसके अलावा बता दें कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में भी सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी को मारकर अपने नाम सफलता दर्ज करवाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह खुफिया इनपुट के आधार पर सतर्कता बरतते हुए जम्मू बस स्टैंड के पास केसी रोड पर सुरक्षाबलों ने एक बस रोकी और उससे 18 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की। इस दौरान सुरक्षाबलों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को भी हिरासत में ले लिया। जाँच में इनके पास से एक नक्शा भी बरामद हुआ, जिसमें बस स्टैंड, एयरपोर्ट और बड़ी ब्राह्मणा सैन्य शिविर के बारे में जानकारी दर्ज है।


यह विस्फोटक सामग्री जम्मू के आतंकियों को पहुँचाई जानी थी, लेकिन पूरी सच्चाई क्या है? इसका पता किया जा रहा है। शुरुआती जाँच में खुलासा हुआ है कि 200 रुपए देकर एक महिला ने बिलावर से ड्राइवर को ये पैकेट दिया था और कहा था कि इसे बस स्टैंड पर एक व्यक्ति के हवाले करना है। लेकिन सावाधानी बरतते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इसे पकड़कर ये सफलता हासिल कर ली और आतंकी मनसूबों को नाकाम कर दिया।
ड्राइवर की पहचान विक्रम और विजय के रूप में हुई है। सेना ने उन्हें एसओजी पुलिस टीम (SOG Police) को सौंप दिया है। पूरे मामले में जाँच की जा रही है, खुफिया एजेंसियाँ संदिग्ध महिला (पैकेट देने वाली) और उस शख्स की भी तलाश की जा रही है, जो डिलीवरी लेने आया था।
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार की ही सुबह सुरक्षाबलों को आतंकियों के होने की सूचना मिली। जिसके बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को चारों ओर से घिरा देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सेना ने आतंकियों से समर्पण करने की अपील की, लेकिन आतंकियों ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। सेना की ओर से चलाया ऑपरेशन अभी चालू है। यहाँ भी भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

जम्‍मू-कश्‍मीर : पुलिस ने हथियारों से भरा ट्रक पकड़ा

Major terror attack thwarted in Jammu and Kashmirजम्‍मू-कश्‍मीर में पुलिस को बड़ा आतंकी हमला टालने में मदद मिली है। पुलिस ने हथियारों से भरे एक ट्रक को जब्‍त किया है। ट्रक अमृतसर से कश्‍मीर घाटी की ओर जा रहा था, जब पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली तो हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। माना जा रहा है कि इसे घाटी में अशांति फैलाने के मकसद से ले जाया जा रहा था। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि हथियारों की इस खेप का सीमा पार से कोई कनेक्‍शन है या नहीं?
जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने लखनपुर में ट्रक को रोका। इससे पहले पुलिस को ऐसी खुफिया सूचना मिली थी कि एक ट्रक में हथियार भरकर कश्‍मीर घाटी ले जाया जा रहा है। पुलिस ने संदेह के आधार पर ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में 6 एके-47 और अन्‍य हथियार मिले, जिसके बाद पुलिस ने इसे जब्‍त कर लिया। इस सिलसिले में तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि हथियार कहां से आया और ट्रक में भरकर इसे अमृतसर से कश्‍मीर घाटी ले जाने का क्या मकसद था?
जम्‍मू-कश्‍मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्‍छेद 370 के अहम प्रावधानों को निरस्‍त किए जाने के बाद घाटी में पुलिस व सुरक्षा बल अतिरिक्‍त चौकसी बरत रहे हैं। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्‍ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में भी पूरी चौकसी बरती जा रही है, जिसे देखते हुए इसकी संभावना कम ही लगती है कि इसका पाकिस्‍तान से कोई कनेक्‍शन हो। हालांकि पंजाब से पिछले कुछ दिनों में हथियारों से भरे कई वाहन जम्‍मू-कश्‍मीर में जब्‍त किए गए हैं, जिसे देखते हुए पुलिस इसका भी पता लगाने में जुटी हुई है कि कहीं पंजाब के खालिस्‍तान समर्थकों और कश्‍मीर घाटी के आतंकियों के बीच कोई साठगांठ तो नहीं हुई है।

इसका भी पता लगाया जा रहा है कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाए जाने के बाद पाकिस्‍तान यहां किसी अन्‍य मार्ग से तो हथियार नहीं भेज रहा है। हथियारों से भरे इस ट्रक का जम्‍मू-कश्‍मीर में जब्‍त किया जाना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्‍योंकि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर भी आगाह किया है कि यहां आतंकियों से संपर्क साधने के लिए पाकिस्‍तान कोड वर्ड्स का इस्‍तेमाल कर रहा है, ताकि घाटी में अशांति फैलाई जा सके।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, ये कोड वर्ड्स पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नियंत्रण रेखा के पास लगाए गए एफएम ट्रांसमिशन के जरिये भेजे जा रहे हैं। जैश-ए-मोहम्मद (66/88), लश्कर-ए-तैयबा (A3) और अल बद्र (D9) के लिए अलग-अलग कोड बनाए गए हैं और पाकिस्तान के राष्ट्रगान 'कौमी तराना' के माध्यम से इनका इस्‍तेमाल किया जा रहा है।