Showing posts with label MLA Durga Prasad Yadav. Show all posts
Showing posts with label MLA Durga Prasad Yadav. Show all posts

उत्तर प्रदेश : ‘समाजवादी पार्टी को उखाड़ फेकेंगे’: 7 बार के सपा विधायक ने अपनी ही पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले जनता को रिझाने के लिए सभी पार्टियाँ बड़े-बड़े वादे कर रही हैं। साथ ही राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज देखने को मिल रही है। लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ जिले के सदर विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में सपा विधायक दुर्गा प्रसाद की जुबान लड़खड़ाते हुए दिख रही है। हैरान की करने वाली बात ये है कि विधायक दुर्गा यादव अपनी ही पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कर रहे हैं।

दरअसल, मोदी और योगी विरोध में विपक्ष इतना विचलित हो चुका है कि उसे नहीं मालूम हमें क्या और कब बोलना है। अभी कुछ ही समय पूर्व अखिलेश ही के सामने मंच पर अखिलेश की बुराई करते देखे गए हैं। 

वायरल वीडियो में दुर्गा प्रसाद यादव कह रहे हैं, “चौपाल और रैलियाँ निकालेगें, हमारे यहाँ जनता का देख ही रहे है। यहाँ पर जनसैलाब उमड़ा हुआ है। आने वाले दिन में और करेंगे। इसलिए मजबूती से हम लोग संकल्प लेकर के समाजवादी पार्टी को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।”

उनका ये बयान सुनकर वहाँ मौजूद कार्यकर्ता भौंचक्का रह जाते हैं और उन्हें गलती सुधारने के लिए कहते हैं। जिसके बाद वह भाजपा को उखाड़ फेंकने की बात कहते हैं। इधर वीडियो वायरल होते ही दुर्गा प्रसाद अपनी गलती को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के हाथों ट्रोल हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि नेता जी भावनाओं में बह चुके हैं क्या? सपा नेता दुर्गा प्रसाद यादव ने जज्बात में ‘समाजवादी पार्टी’ को ही उखाड़ फेंकने की बात कर डाली।
राजन यादव लिखते हैं, “आजमगढ़ सदर से सपा विधायक, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के दिल की बात आखिरकार जुबाँ पर आ ही गई। बोलते-बोलते गला बैठा जा रहा है, लेकिन नेता जी अपने संकल्प को बताने से पहले चुप नहीं हुए। कुछ भी हो, नेताजी ने सच ही कहा है।”
वहीं अजय कुमार मौर्य ने लिखा, “सपा के पूर्व मंत्री दुर्गा यादव ने समाजवादी पार्टी को अब पूरी तरह उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। हम सब का नैतिक कर्तव्य बनता है उनके इस संकल्प को पूरा करें।”
प्रभात मिश्रा ने लिखा, “ये है समाजवादी पार्टी के सात बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव। अब ये भी अपनी पार्टी से ऊब चुके हैं।”
2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर दुर्गा प्रसाद यादव समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जनसंपर्क करते हुए मौजूदा सरकार की नीतियों महँगाई, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल, गैस की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग किया। इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे दुर्गा प्रसाद यादव की जुबान फिसल गई और उन्होंने समाजवादी पार्टी को ही उखाड़ फेंकने की बात कह डाली। बता दें कि दुर्गा यादव का सियासी सफर साल 1985 से शुरू हुआ। इसी साल वो जिले की सदर विधानसभा से पहली बार निर्दलीय विधानसभा पहुँचे थे। दुर्गा प्रसाद यादव आजमगढ़ जिले में 8 बार से सपा विधायक हैं।