Showing posts with label MLA Suresh Raje. Show all posts
Showing posts with label MLA Suresh Raje. Show all posts

मध्य प्रदेश : कमलनाथ-पायलट ने जिस सुरेश राजे का किया था प्रचार, उस विधायक का अश्लील वीडियो वायरल

                     कांग्रेस MLA सुरेश राजे और वीडियो का स्क्रीनशॉट (फोटो साभार: जी मीडिया)
मध्य प्रदेश के डबरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक सुरेश राजे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 6 मिनट 37 सेकेंड के इस वीडियो में सुरेश राजे किसी होटल में एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। हालाँकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब का है। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने 
कांग्रेस से जवाब माँगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो की शुरुआत में युवक विधायक राजे से कहता है कि ‘आप कभी मौका दीजिए। आप मुझे अपना बना लो। हम आपको खुश कर देंगे’। इसके बाद वीडियो में पोर्न ऑडियो सुनाई देने लगता है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने उनसे प्रतिक्रिया पूछी, तो उन्होंने कहा कि ये वीडियो एडिटेड है।

यह वीडियो होटल में बनाया जाता दिख रहा है। युवक जब बाथरूम जा रहा होता है, उस दौरान भी वीडियो शूट किया जाता रहा है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि विधायक को वीडियो बनने की जानकारी है, लेकिन वे इसका विरोध नहीं करते हैं।

2020 में मंत्री इमरती देवी को हराकर चर्चा में आए थे सुरेश राजे

सुरेश राजे 2020 के उपचुनाव में मंत्री इमरती देवी को हराकर विधायक बने थे। इमरती देवी सिंधिया कैंप की मानी जाती थीं। इन्होंने इस्तीफा देकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा का दामन थामा था। उनके इस्तीफा देने से यहाँ उपचुनाव हुए थे। हालाँकि, उपचुनाव में उन्हें सुरेश राजे ने हरा दिया था। चुनाव से पहले ही राजे कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कमलनाथ और सचिन पायलट ने किया था चुनाव प्रचार

जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरेश राजे पहले भी चुनाव लड़ चुके थे, लेकिन तीन चुनावी हार के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दिया और कांग्रेस की टिकट पर अपनी किस्मत को आजमाया था। उनके लिए चुनाव प्रचार में कमलनाथ और सचिन पायलट जैसे दिग्गज पहुँचे थे।
उस चुनाव में सुरेश राजे ने इमरती देवी को हरा दिया था। चूँकि इमरती देवी मंत्री थी, ऐसे में उनकी जीत को बड़ा माना गया। हालाँकि, आगामी चुनाव से पहले उनका वीडियो वायरल होना उनके लिए मुसीबत लेकर आ सकता है।

सुरेश राजे ने बताया साजिश

कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ये वीडियो एडिटेड है। उनसे लोगों ने 50 लाख की वसूली करने की कोशिश की थी और कहा था कि पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। अब वो पुलिस को पूरी जानकारी देंगे।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस वीडियो के बारे में उड़ती-उड़ती खबर पहले से मिल रही थी, लेकिन अफवाहों के आधार पर उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। अब वो पुलिस के सामने सबूत रखेंगे और जिन्होंने ऐसा काम किया है, उनके खिलाफ स्टैंड लेंगे।
वहीं, भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, “कांग्रेस के एक विधायक का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेताओं को जवाब देना होगा कि क्या यही उनकी पार्टी के संस्कार हैं? इनके कई और बड़े नेताओं के इसी प्रकार के कुकर्मों की चर्चा बाजार में जोरों पर है।”