महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव और मतगणना के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने 21 अक्टूबर को चुनाव और 24 अक्टूबर को मतगणना कराने का ऐलान किया है। इसके साथ-साथ कई अन्य राज्यों में 64 सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा और इसमें कॉन्ग्रेस की भी कड़ी परीक्षा होगी। इसी बीच एबीपी न्यूज़ का ओपिनियन पोल भी आ गया है।
महाराष्ट्र में लोगों ने सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस को अपनी पहली पसंद माना है और दूसरे-तीसरे नंबर पर आने वाले नेता उनके नजदीक कहीं नहीं ठहरते। ऐसा सामने आया है एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल में। देवेंद्र फडणवीस को 39% लोगों ने मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद माना है जबकि 6% लोग उद्धव ठाकरे के पक्ष में थे। बता दें कि उद्धव की शिवसेना भी राजग का हिस्सा है। कांग्रेस के अशोक चव्हाण को और एनसीपी के शरद पवार को पाँच-पाँच प्रतिशत लोगों ने सीएम के लिए पहली पसंद माना। दोनों ही पूर्व में राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
महाराष्ट्र में कुल विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोजित किए जाएँगे। एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल के अनुसार, जहाँ हरियाणा में भाजपा को तीन चौथाई से अधिक सीटें मिल रही हैं, महाराष्ट्र में भी पार्टी बड़ी बहुमत की तरफ बढ़ रही है। भाजपा की सीटों का आँकड़ा 200 पार होता दिख रहा है और ओपिनियन पोल में इसे 205 सीटें दी गई हैं। वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन मात्र 55 सीटों पर सिमट कर रह जाएगा।
अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो एबीपी के ओपिनियन पोल में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 46% वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी को 30% वोट मिलने का अनुमान है फ़िलहाल इस ओपिनियन पोल से यह साबित हो रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करिश्मा बरकरार है, वहीं पवार कांग्रेस के साथ मिल कर भी फ्लॉप साबित होंगे।
हरियाणा में भाजपा को 90 में से 78 सीटें
एबीपी न्यूज़ के अनुसार, हरियाणा में भी भाजपा की आँधी चल रही है, जिसमें पूरा विपक्ष उड़ जाएगा। भाजपा को 90 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। यह एक बहुत बड़ा आँकड़ा है। अर्थात भाजपा 86.6% सीटें जीत कर तीन चौथाई से भी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं कांग्रेस को मात्र 8 सीटों से संतोष करना पड़ेगा। चौटाला परिवार की पार्टी जेजेपी को मात्र 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल का मानना है कि हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर दोबारा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जहाँ भाजपा खट्टर के नेतृत्व में चुनाव में उतर रही है, कांग्रेस भूपिंदर सिंह हुड्डा द्वारा बगावत के सुर अपनाने के बाद उन्हें चेहरा बनाकर आगे बढ़ रही है। पार्टी ने कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बना कर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन भी किया। ऐसे में, कांग्रेस की बुरी हार का राष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ने की उम्मीद है।
मनोहर लाल खट्टर को 48% लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद माना है जबकि कांग्रेस के भूपिंदर सिंह हुड्डा 13% मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं जेजेपी के संस्थापक और अजय सिंह चौटाला के पुत्र दुष्यंत चौटाला को 11% लोगों ने सीएम के लिए पहली पसंद माना है। ये सारे आँकड़े एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल पर आधारित हैं।

#MaharashtraElections2019: #BJP likely to return to power with whopping 205 seats; #Congress to get 55 seats, Others get 28 seats. #OpinionPollWithABPNews— ABP News (@ABPNews) September 21, 2019
Watch LIVE: https://t.co/DklVA2kRqn pic.twitter.com/qzAPOphwyX
महाराष्ट्र में कुल विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोजित किए जाएँगे। एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल के अनुसार, जहाँ हरियाणा में भाजपा को तीन चौथाई से अधिक सीटें मिल रही हैं, महाराष्ट्र में भी पार्टी बड़ी बहुमत की तरफ बढ़ रही है। भाजपा की सीटों का आँकड़ा 200 पार होता दिख रहा है और ओपिनियन पोल में इसे 205 सीटें दी गई हैं। वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन मात्र 55 सीटों पर सिमट कर रह जाएगा।
अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो एबीपी के ओपिनियन पोल में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 46% वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी को 30% वोट मिलने का अनुमान है फ़िलहाल इस ओपिनियन पोल से यह साबित हो रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करिश्मा बरकरार है, वहीं पवार कांग्रेस के साथ मिल कर भी फ्लॉप साबित होंगे।
हरियाणा में भाजपा को 90 में से 78 सीटें
एबीपी न्यूज़ के अनुसार, हरियाणा में भी भाजपा की आँधी चल रही है, जिसमें पूरा विपक्ष उड़ जाएगा। भाजपा को 90 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। यह एक बहुत बड़ा आँकड़ा है। अर्थात भाजपा 86.6% सीटें जीत कर तीन चौथाई से भी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं कांग्रेस को मात्र 8 सीटों से संतोष करना पड़ेगा। चौटाला परिवार की पार्टी जेजेपी को मात्र 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल का मानना है कि हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर दोबारा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जहाँ भाजपा खट्टर के नेतृत्व में चुनाव में उतर रही है, कांग्रेस भूपिंदर सिंह हुड्डा द्वारा बगावत के सुर अपनाने के बाद उन्हें चेहरा बनाकर आगे बढ़ रही है। पार्टी ने कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बना कर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन भी किया। ऐसे में, कांग्रेस की बुरी हार का राष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ने की उम्मीद है।
#OpinionPollWithABPNews | हरियाणा में बीजेपी की आंधी, जीत सकती है 90 में से 78 सीटें, पढ़ें विस्तार से— ABP News (@ABPNews) September 21, 2019
https://t.co/VSe0y0Ew1W#HaryanaElections #AssemblyElections2019 #BJP #Congress pic.twitter.com/BC9yMVM4KL
#HaryanaAssemblyElection2019 #OpinionPoll: सीएम की पहली पसंद बने मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा दूसरे नंबर पर#OpinionPollwithABPNews— ABP News (@ABPNews) September 21, 2019
पढ़ें: https://t.co/N6pot8Fsev#HaryanaElections2019 #Haryana #HaryanaElections pic.twitter.com/aoKMedrOOE