Showing posts with label Manohar Lal Khattar. Show all posts
Showing posts with label Manohar Lal Khattar. Show all posts

हरियाणा : लड़कियों की कॉलेज शिक्षा का खर्च उठाएगी सरकार! कम आय वाले परिवारों के लिए खट्टर का बड़ा ऐलान, प्राइवेट कॉलेजों में भी मिलेगी ये सुविधा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राज्य में कम आय वाले परिवारों की लड़कियों की कॉलेज शिक्षा को मुफ्त करने का ऐलान किया है। उन्होंने यह ऐलान पानीपत जिले के समालखा में किया है।

मुख्यमंत्री खट्टर समालखा में आयोजित ‘जन आशीर्वाद रैली‘ को संबोधित करने पहुँचे थे। समालखा में उन्होंने इस योजना का ऐलान किया। हरियाणा सरकार ऐसे परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.8 रूपए लाख से कम है उनकी बेटियों की कॉलेज में पढ़ाई का खर्चा वहन करेगी।

हरियाणा सरकार 1.8 लाख रूपए से लेकर 3 लाख रूपए के बीच है, ऐसी बेटियों की पढ़ाई का 50% खर्च सरकार वहन करेगी। हरियाणा सरकार की यह व्यवस्था सरकारी और निजी, दोनों तरह के कॉलेज पर लागू होगी। इसका अर्थ है कि पूरे प्रदेश में किसी भी तरह के कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियाँ इस योजना का लाभ ले सकेंगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री खट्टर ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन को भी बढ़ा कर 3000 रूपए माह कर दिया था। यह व्यवस्था राज्य में 1 जनवरी 2024 से चालू होगी। इसके अलावा राज्य में 80 वर्ष से ऊपर के नागरिकों के लिए ‘वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना’ का ऐलान किया था।

समालखा में मुख्यमंत्री खट्टर ने कांग्रेस पर हमला भी बोला। उन्होंने कांग्रेस को देश में भ्रष्टाचार और अपराध की जनक भी बताया है। उनका कहना है कि जिस तरह प्रदेशों में कांग्रेस साफ़ हो रही है, उसका देश से भी खात्मा हो जाएगा। वह एक दिवसीय दौरे में पानीपत में ही स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान में भी पहुँचे। यहाँ मुख्यमंत्री ने ‘नशा मुक्त हरियाणा अभियान’ की शुरुआत की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री खट्टर ने ‘दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम’ का उद्घाटन और ‘मनमोहिनी भवन’ का शिलान्यास किया। साथ ही प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पानीपत हेतु सरकार की तरफ से 21 लाख रूपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की।

2013 में तत्कालीन कृषि मंत्री शरद पवार ने इसी किसान एक्ट में किस आधार पर बदलाव की वकालत थी?


एक समय था, जब देश में किसी भी सदन के चुनाव होने पर घर-घर हर पार्टी अपना घोषणा-पत्र वितरित किए जाते थे, लोग मतदान से पूर्व गंभीरता से उसका अध्ययन करते थे, मौहल्ले, मित्रों और ऑफिस में चर्चा करते थे, परन्तु कुछ समय से घोषणा-पत्र के वितरण पर शायद प्रतिबन्ध लग गया है, केवल कुछ प्रमुख बातें टीवी और अख़बारों पर उन्हें पढ़ने एवं सुनने को मिल जाता है। नगर निगम से लेकर लोक/राज्य सभा तक सदनों में चर्चा कर जनता के धन को खर्च कर जनता को ही मूर्ख बनाया जाता रहा है। 

परन्तु 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद कुछ बदलाव जरूर आए हैं। अगर हकीकत में देखा जाए, मोदी सरकार ने ऐसा कोई नया काम नहीं किया है, जिसके लिए पीठ थपथपाई जाए। फिर भी जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीठ थपथपा रहे हैं, क्यों? क्योंकि मोदी सरकार उन्ही बिलों को पास करवाकर प्रशंसा प्राप्त कर रही है, जिन्हें मोदी सरकार से पूर्व सरकारों ने बिल बना तो दिए, लेकिन उन्हें लागू करने का साहस नहीं जुटा पायीं। 

कांग्रेस और इसके समर्थक बताएं जीएसटी हो या नोट बंदी कितने वर्षों से लंबित पड़े थे? क्यों नहीं लागू किया? क्योंकि इनमे बिल बनाने की योग्यता थी, लेकिन लागू करने की इच्छाशक्ति नहीं। ताजा उदाहरण किसान बिल का ही लें, 2013 में तत्कालीन कृषि मंत्री शरद पवार ने इसी बिल में संशोधन की वकालत की थी, और राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के शासन वाले 12 राज्य अपने यहां फल और सब्जियों को एपीएमसी एक्ट से बाहर करेंगे। परन्तु मोदी सरकार ने बिल में संशोधन कर उसे लागू कर दिया, फिर किस आधार पर विरोध किया अथवा करवाया जा रहा है?   

किसानों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह : मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा मुख्यमंत्री     
किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कड़ी फटकार लगाई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अमरिंदर सिंह से कहा है कि वे किसानों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि आपके झूठ, धोखे और प्रॉपगेंडा का वक्त खत्म हो गया है। वक्त आ गया है कि लोग अब अपका असली चेहरा देखें। कृपया कोरोना महामारी के दौरान लोगों के जीवन को खतरे में डालना बंद करें। मैं आपसे लोगों के जीवन के साथ नहीं खेलने का आग्रह करता हूं। कम से कम महामारी के समय सस्ती राजनीति से बचें।

एक अन्य ट्वीट में खट्टर ने कहा कि मैं पिछले 3 दिनों से आपसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन दुख की बात है कि आप संपर्क में नहीं आ रहे हैं। क्या यह किसान के मुद्दों के लिए आपकी गंभीरता नहीं दिखाता? आप केवल ट्वीट कर रहे हैं और बातचीत से भाग रहे हैं, क्यों?

अपने आखिरी ट्वीट में सीएम खट्टर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर जी, मैंने इसे पहले कहा है और मैं इसे फिर से कह रहा हूं कि अगर एमएसपी पर किसानों को कोई परेशानी होगी तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। इसलिए, कृपया निर्दोष किसानों को उकसाना बंद करें।

शरद पवार ने की थी एपीएमसी एक्ट में संशोधन और कृषि में निजी क्षेत्र के प्रवेश की वकालत

2013 में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के शासन वाले 12 राज्य अपने यहां फल और सब्जियों को एपीएमसी एक्ट से बाहर करेंगे। अब कांग्रेस पार्टी ही एपीएमसी एक्ट में बदलाव का विरोध कर रही है। वहीं यूपीए सरकार में तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण शरद पवार ने कहा था कि एपीएमसी (एग्री प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटी) विधेयक में किसानों के हित में संशोधन किया जा सकता है। एनडीटीवी से खास बातचीत में शरद पवार ने कहा कि राज्यों को एपीएमसी में संशोधन के लिए प्रोत्सहित किया जा रहा है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए वैकल्पिक साधन सुलभ हो सके और निजी व सहकारी क्षेत्र की भूमिका बढ़ाई जा सके।

पवार ने कहा था कि किसान देश के किसी भी हिस्से में अपनी उपज बेच सकते हैं। वे मंडी में बेचने के लिए बाध्य नहीं होंगे। मंडी कराधान प्रणाली को भी हटा दिया जाएगा। कृषि क्षेत्र में निजी क्षेत्र को भी प्रेवश दिया जाएगा, जिससे कृषि उत्पादों के विपणन में मदद मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि अधिक कृषि विकास पर एक बड़ी बाधा राज्यों का एपीएमसी अधिनियम है, जो मंडी प्रणाली के बाहर लेनदेन पर प्रतिबंध लगाता है। एपीएमसी एक्ट में संशोधन से कृषि में निजी क्षेत्र के आने से कोल्ड स्टोरेज और प्रसंस्करण यूनिटों को बढ़ावा मिल सकता है।

मेवात : मंदिर तोड़ कर मूर्ति तोड़ी… नवरात्र की पूजा नहीं होने दी

                                           मूर्ति चोरी के बाद मंदिर के पास इकट्ठा हुई भीड़
हरियाणा के मेवात में एक बार फिर से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का प्रयास हुआ है। खबर है कि नवरात्र के पावन अवसर पर मेवात के नगीना खंड के माँडीखेड़ा गाँव में दुर्गा माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी मगर मात्र दो ही दिन में मंदिर की मूर्ति को तोड़ दिया गया। दुर्गा माँ के मंदिर में अब मूर्ति की जगह सिर्फ़ शेर के पंजे बचे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले भी इस तरह की घटनाएँ होती आई हैं और मंदिर से कुछ दूरी पर बने मदरसे के मौलवी के इशारों पर यह काम किया गया। हालाँकि, पुलिस की मानें तो पूरे मामले में अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज हुआ है।

ऑपइंडिया को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना 19 अक्टूबर की रात की है। नवरात्र के पहले दिन यानी, 17 अक्टूबर को मंदिर में मूर्ति की स्थापना हुई थी। सभी लोगों ने पूजा-पाठ के लिए मंदिर को सजाया था। लेकिन नवरात्र दिन पता चला कि मूर्ति वहाँ से गायब है।

मंदिर और उसके भीतर की तस्वीर
मूर्ति चोरी के बाद गठित हुए 11 सदस्यों की पंचायत समिति

माता की मूर्ति को टूटी देख हिंदू समुदाय के लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज करवाई और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की माँग की है। इस केस में 20 अक्टूबर को एक 11 सदस्य पंचायत समिति का गठन भी हुआ। 

इस समिति के ही एक सदस्य धर्मपाल आर्या से ऑपइंडिया का संपर्क हुआ। उन्होंने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि माँडीखेड़ा गाँव में 19 अक्टूबर की रात्रि यह घटना हुई। कुछ अज्ञात लोग मंदिर का ताला तोड़ कर मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना को 5 दिन बीत गए हैं मगर आरोपितों का अभी तक कुछ पता नहीं है। किसी पर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है।

वह बताते हैं कि गाँव में अल्पसंख्यक आबादी में हिंदू कुछ बोल नहीं पाते हैं। मगर उन्हें अपनी बैठक में पता चला है कि मंदिर से थोड़ी दूर पर एक मदरसा है। कुछ लोग उसी मदरसे को शक की निगाह से देख रहे हैं।

उनका कहना है कि जब मंदिर की चारदीवारी करवाई गई थी या इससे पहले जब मूर्ति स्थापित हुई थी तब भी ऐसी घटनाएँ सामने आई थीं, इसलिए संभावना है कि उसी (मदरसे का रोल इस बार भी) का हाथ हो।

धर्मपाल के अनुसार, यह मंदिर बहुत पुराना है, लेकिन साल 2016 में एक ऐसी ही घटना घटी थी, तब लोगों ने आपस में बात करके समझौता कर लिया था और माफी भी माँगी गई थी। इस घटना में मुस्लिम समाज ने हिंदुओं के सामने घटना का खेद प्रकट किया था। उन्हें आश्वासन दिया था कि दोबारा ऐसी घटनाएँ नहीं होंगी। 

इसी के बाद इस मंदिर पर चारदीवारी करवाई गई और मूर्ति की इन नवरात्रियों में प्राण प्रतिष्ठा हुई, लेकिन फिर दो दिन बाद यह घटना हो गई। अब समाज के लोगों का कहना है कि वह पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है क्योंकि मामले में ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है।

पेशे से पत्रकार और समिति के सदस्य धर्मपाल की मानें तो इस पूरे केस में हिंदू संगठनों में भी काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा है कि यदि मामला नहीं सुलझता तो फिर उन्हें सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों का क्या कहना है?

इसी प्रकार एक अन्य स्थानीय का कहना है कि पुलिस ने उन्हें इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन उनके लिए बात केवल आश्वासन की नहीं है। यदि यह घटना दूसरे पक्ष के साथ हो गई होती, तो अभी तक पूरा मेवात बंद हो जाता। 

घटना के बाद मंदिर के पास मौजूद लोगों की एक वीडियो भी सामने आई है। पत्रकार गौरव मिश्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि मेवात के माँडीखेड़ा गाँव के मंदिर में ‘शांतिदूतों’ ने नवरात्र की पूजा नहीं होने दी। जो मूर्ति स्थापित की गई थी, उसे भी ‘शांतिदूतों’ ने तोड़ दिया और मंदिर का गेट भी तोड़ दिया। उन्होंने लिखा कि पथरावी मंदिर से स्थापित देवी माँ की प्रतिमा को तोड़ डाला गया।

 इस वीडियो में देख सकते हैं कि मंदिर के सामने कुछ लोग खड़े हैं। वह कहते हैं कि उनके मंदिर को दूसरी बार तोड़ा गया है। पहली बार में जब उन लोगों ने कुछ नहीं कहा तो दूसरी बार भी उनके साथ ऐसा हुआ। दूसरा व्याक्ति वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि ये लोग जानबूझकर ऐसा काम करते हैं और फिर बच्चों का नाम लगा दिया जाता है।

वीडियो में व्यक्ति स्पष्ट रूप से कहता है कि मदरसे वाला जो मुफ्ती है, वो आस-पास के लोगों को इकट्ठा करके यह काम करवाता है। 17 अक्टूबर को मूर्ति आई थी और अब इसे तोड़ दिया गया। ये लोग हिंदू धर्म को भंग कर रहे हैं। कल को कुछ और भी करेंगे। लोगों की माँग है कि प्रशासन इस मामले पर कार्रवाई करे और उन्हें न्याय दिलाए।

एक अन्य वीडियो भी इस केस में सामने आई है, इसमें कहता सुना जा सकता है कि मंदिर में सिर्फ़ शेर के पंजे बचे हैं और उत्पाती बाकी पूरी मूर्ति को तोड़ दिए।

घटनास्थल पर पहुँची पुलिस
पुलिस कार्रवाई

ऑपइंडिया ने इस मामले में कार्रवाई संबंधी जानकारी के लिए नगीना थाने के एसएचओ रमेश चंद से बात की। उन्होंने मंदिर में तोड़फोड़ की बात को नकारा और कहा कि मंदिर से मूर्ति की चोरी हुई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज है और पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। अभी तक कोई भी व्यक्ति हिरासत में नहीं लिया गया है। मगर, जल्द से जल्द  इस मामले के निष्कर्ष में पहुँचा जाएगा। साल 2016 में मंदिर पर हुए हमले की बात को भी एसएचओ ने ऑन रिकॉर्ड होने से मना किया। उन्होंने कहा कि उनके नोटिस में बस हालिया मामला है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों हरियाणा का मेवात दलितों पर अत्याचार के कारण चर्चा में आया था और अब भी वहाँ हिंदू के साथ भेदभाव की घटनाएँ थमी नहीं है। पिछले दिनों नगीना थाने के उलेटा गाँव में ही एक दलित परिवार बहुसंख्यक आबादी की बर्बरता का शिकार हुआ था। राहुल नाम के दलित लड़के के सिर पर धारदार फरसा मार कर कहा गया था कि अगर गाँव में रहना है तो उनकी जूती के नीचे रहना होगा। इस मामले पर भी पुलिस का आज भी यही कहना है कि मामले में जाँच चल रही है। (साभार)

नहीं चलेगा पवार का पावर, भाजपा को महाराष्ट्र में 200+ सीटें; हरियाणा में 90 में से 78 सीटें

Image result for sharad pawar and devendra fadnavis
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव और मतगणना के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने 21 अक्टूबर को चुनाव और 24 अक्टूबर को मतगणना कराने का ऐलान किया है। इसके साथ-साथ कई अन्य राज्यों में 64 सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा और इसमें कॉन्ग्रेस की भी कड़ी परीक्षा होगी। इसी बीच एबीपी न्यूज़ का ओपिनियन पोल भी आ गया है।
महाराष्ट्र में लोगों ने सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस को अपनी पहली पसंद माना है और दूसरे-तीसरे नंबर पर आने वाले नेता उनके नजदीक कहीं नहीं ठहरते। ऐसा सामने आया है एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल में। देवेंद्र फडणवीस को 39% लोगों ने मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद माना है जबकि 6% लोग उद्धव ठाकरे के पक्ष में थे। बता दें कि उद्धव की शिवसेना भी राजग का हिस्सा है। कांग्रेस के अशोक चव्हाण को और एनसीपी के शरद पवार को पाँच-पाँच प्रतिशत लोगों ने सीएम के लिए पहली पसंद माना। दोनों ही पूर्व में राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

महाराष्ट्र में कुल विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोजित किए जाएँगे। एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल के अनुसार, जहाँ हरियाणा में भाजपा को तीन चौथाई से अधिक सीटें मिल रही हैं, महाराष्ट्र में भी पार्टी बड़ी बहुमत की तरफ बढ़ रही है। भाजपा की सीटों का आँकड़ा 200 पार होता दिख रहा है और ओपिनियन पोल में इसे 205 सीटें दी गई हैं। वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन मात्र 55 सीटों पर सिमट कर रह जाएगा।
अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो एबीपी के ओपिनियन पोल में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 46% वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी को 30% वोट मिलने का अनुमान है फ़िलहाल इस ओपिनियन पोल से यह साबित हो रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करिश्मा बरकरार है, वहीं पवार कांग्रेस के साथ मिल कर भी फ्लॉप साबित होंगे।
Image result for मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा में भाजपा को 90 में से 78 सीटें
एबीपी न्यूज़ के अनुसार, हरियाणा में भी भाजपा की आँधी चल रही है, जिसमें पूरा विपक्ष उड़ जाएगा। भाजपा को 90 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। यह एक बहुत बड़ा आँकड़ा है। अर्थात भाजपा 86.6% सीटें जीत कर तीन चौथाई से भी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं कांग्रेस को मात्र 8 सीटों से संतोष करना पड़ेगा। चौटाला परिवार की पार्टी जेजेपी को मात्र 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल का मानना है कि हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर दोबारा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जहाँ भाजपा खट्टर के नेतृत्व में चुनाव में उतर रही है, कांग्रेस भूपिंदर सिंह हुड्डा द्वारा बगावत के सुर अपनाने के बाद उन्हें चेहरा बनाकर आगे बढ़ रही है। पार्टी ने कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बना कर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन भी किया। ऐसे में, कांग्रेस की बुरी हार का राष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ने की उम्मीद है।


मनोहर लाल खट्टर को 48% लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद माना है जबकि कांग्रेस के भूपिंदर सिंह हुड्डा 13% मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं जेजेपी के संस्थापक और अजय सिंह चौटाला के पुत्र दुष्यंत चौटाला को 11% लोगों ने सीएम के लिए पहली पसंद माना है। ये सारे आँकड़े एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल पर आधारित हैं।