Showing posts with label PCB. Show all posts
Showing posts with label PCB. Show all posts

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का आखिरी भारत दौरा : 'जासूस’ बनकर खिलाड़ियों के साथ आईं थी बीवियाँ: PCB के पूर्व चीफ का खुलासा

अपनी बीबियों के साथ पाकिस्तानी क्रिकेटर युनूस खान, कामरान अकमल, मिसबाह-उल-हक, अजहल अली (बाएँ से दाएँ)
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम आखिरी बार 2012-2013 में भारत दौरे पर आई थी। कई पाकिस्तानी क्रिकेटर अपने परिवार के साथ उस समय भारत आए थे। अब पता चला है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने खिलाड़ियों के साथ उनकी बी​वी को जासूस बनाकर भेजा था। ये खुलासा PCB के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ किया है। उन्होंने बताया है कि 2012-2013 की द्विपक्षीय सीरीज के दौरान उन्हें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भारत में कुछ गड़बड़ करने का शक था। इसलिए उन्होंने हर खिलाड़ी के साथ उसकी बीबी के जाने का बंदोबस्त किया था।

पूर्व के भारत दौरे पर कई पाकिस्तानी खिलाड़ी मैच के बाद पार्टियों में मस्ती करते हुए पाए गए थे। इसे ध्यान में रखते अशरफ ने सोचा कि अगर खिलाड़ी के साथ उनकी बीबी होंगी तो वे देर रात तक बाहर नहीं घूमेंगे। यह फैसला पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर नजर रखने के लिए लिया गया था। अशरफ को डर था कि कहीं भारतीय मीडिया के हाथ कुछ लग गया तो इससे PCB और पाकिस्तान की इमेज खराब हो सकती है। इसलिए अशरफ ने तय किया कि खिलाड़ियों की हरकतों पर नजर रखने के लिए उनकी बीवी साथ रहेंगी।

अशरफ ने आरोप लगाया कि जब भी पाकिस्तान की टीम इंडिया के दौरे पर आती थी तो भारतीय मीडिया उनके खिलाड़ियों की छवि खराब करने की कोशिशों में रहता था। इससे पूरा पाकिस्तान बदनाम हो सकता था। ऐसे में किसी भी बदनामी के खतरे से बचने के लिए उन्होंने बीवियों को जासूस बनाकर भेजने का फैसला किया।

2012-2013 में पाकिस्तानी टीम 3 वनडे और दो टी-20 मैच खेलने भारत आई थी। टी-20 सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी, जबकि वनडे सीरीज में पाकिस्तानी टीम ने जीत दर्ज की थी। इस दौरे पर मोहम्मद हाफिज, अजहर अली, युनूस खान, मिसबाह-उल-हक, कामरान अकमल, उमरगुल आदि पाकिस्तानी क्रिकेटर आए थे। उस दौरे के बाद से ना तो पाक खिलाड़ी कभी भारत दौरे पर आए और ना ही टीम इंडिया कभी पाकिस्तान गई। अब इन दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों का मुकाबला केवल आईसीसी प्रतियोगिताओं में ही होता है।

अपने ही खोदे गड्ढे में गिरा पाकिस्तान, कंगाली की हालत में PCB ने BCCI को दिए 16 लाख डॉलर

अपने ही खोदे गड्ढे में गिरा पाकिस्तान, कंगाली की हालत में PCB ने BCCI को दिए इतने करोड़...पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले वर्ष बीसीसीआई खिलाफ आईसीसी की विवाद समाधान समिति के समक्ष लगभग 7 करोड़ अमेरिकी डॉलर के मुआवजे का दावा करते हुए मामला दर्ज किया था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा. PCB के अध्यक्ष एहसान मनी ने सोमबार को दावा किया कि पीसीबी ने विवाद समाधान समिति में मुकदमा हारने के बाद बीसीसीआई को मुआवजे के रूप 16 लाख डॉलर की राशि दी है. पाकिस्तान की मालिकाना हालत को देखते हुए लगभग 11 करोड़ एक बड़ा आर्थिक दंड है. मनी ने साथ ही यह भी बताया कि इस मामले में क्रिकेट बोर्ड ने लगभग 22 लाख डॉलर खर्च किए थे वो भी उसे गवाने पड़े.
पिछले वर्ष PCB ने बीसीसीआई पर दोनों बोर्डों पर के बीच समझौता ज्ञापन का सम्मान नहीं करने का मामला दर्ज किया था. इस समझौता ज्ञापन के मुताबिक भारत को 2015 से लेकर 2023 तक पाकिस्तान के खिलाफ छह द्विपक्षीय श्रंखला खेलना था जिसे भारत ने नहीं माना. इस मामले के खिलाफ भारत ने आईसीसी के सामने यह दलील रखी थी कि हम इस समझौते का पालन इसलिए नहीं कर पाए क्योंकि सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में यह दावा किया था कि यह समझौता कानूनी रूप से बाध्यकारी है जिसका पालन भारत को करना ही पड़ेगा. भारत ने PCB के इस दावे को भी खारिज कर दिया.
पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने बताया कि भारत को भुगतान में दी गई राशि के अलावा उन्हें अन्य खर्च कानूनी फीस और यात्रा से संबंधित राशि भी दी है. BCCI ने कहा कि PCB ने जो इस समझौते को कानूनी रूप से बाध्यकारी बताया था वह महज एक प्रस्ताव था. आप को बता दें वर्तमान में पाकिस्तान की आर्थिक हालत बहुत ही खराब है और दंड के रूप में भारत को लगभग 11 करोड़ रुपये का भुगतान उसके ऊपर दोहरी मार है.(एजेंसीज इनपुट्स)

पाकिस्तान ने पुराना राग अलापना शुरू कर दिया है

Image result for पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डपीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने भारत में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान के पोस्टर हटाए जाने पर बेहद निराशा जाहिर की है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मौजूदा स्थिति में भी वही पुराना राग अलापना शुरू कर दिया है कि खेल और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए। जैश-ए-मोहम्मद द्वारा गुरुवार को किए गए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद सीसीआई ने शनिवार को और पंजाब क्रिकेट संघ ने मोहाली में रविवार को इमरान खान और अन्य पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों के पोस्टर हटा दिए थे। आइए आपको बताते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के निदेशक वसीम खान ने अपने बयान में क्या कुछ कहा। इसके अलावा ये भी जानिए कि पीसीबी ने फिर से बीसीसीआई को क्या धमकी दी है और कौन से खिलाड़ियों को भारत आने का वीजा मिल गया है।
गौरतलब है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद मुंबई स्थित सीसीआई के अलावा भारत में कई स्थानों पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के पोस्टर हटा लिए हैं तो वहीं आईएमजी-रिलायंस ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2019 के प्रोडक्शन और प्रसारण का करार भी रद्द कर दिया है। पीसीबी के निदेशक वसीम खान ने एक बयान में कहा है कि क्रिकेट ने हमेशा लोगों और देशों को एक साथ लाने का काम किया है। उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्यवश, पाकिस्तान सुपर लीग की डिजिटल कवरेज को ब्लॉक कर देना साथ ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान तथा मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ-साथ पाकिस्तान के अन्य दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों के पोस्टर ऐतिहासिक क्लबों और स्थानों से हटा देना बेहद निराशाजनक कदम है।'
पीसीबी निदेशक वसीम खान ने एक बयान में कहा, 'पीसीबी ने मौजूदा स्थितियों को देखा है और वह इन सभी मामलों पर अपनी निराशा जाहिर करना चाहती है क्योंकि हमारा मानना है और हमने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि क्रिकेट और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए। इतिहास हमें बताता है कि खेल खासकर क्रिकेट ने हमेशा लोगों और देशों के बीच पुल का काम किया है।' वह हालांकि इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि पीसीबी सोमवार तक पीसीएल को लेकर नया साझेदार ढ़ूंढ लेगा। उन्होंने हालांकि इस बात पर निराशा जाहिर की है कि भारतीय प्रशंसक पीएसएल नहीं देख पाएंगे। 
उन्होंने कहा, 'हमें आईएमजी रिलायंस ने बता दिया है कि वह पीएसएल-2019 में हमारे साझेदार नहीं होंगे। पीसीबी के पास हमेशा से दूसरा विकल्प तैयार रहता है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि सोमवार तक हम नए साझेदार का ऐलान कर देंगे।'
फिर वही धमकी
वसीम ने कहा कि पीसीबी इस मसले को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट की वैश्विक संस्था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अगले महीने दुबई में होने वाली बैठक में उठाएगी। उन्होंने कहा, 'पीसीबी इस मामले को बीसीसीआई और अगले महीने दुबई में होने वाली आईसीसी समिति की बैठक में उठाएगी।'
ईस्ट बंगाल vs रीयल कश्मीर फुटबॉल क्लब का मैच
ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब ने सोमवार को कहा कि रीयल कश्मीर फुटबाल क्लब के खिलाफ श्रीनगर में आई लीग के आगामी मुकाबले के लिये उन्हें एआईएफएफ के जवाब का इंतजार है ।
ईस्ट बंगाल को 10 फरवरी को रीयल कश्मीर एफसी से खेलना था लेकिन भारी बर्फबारी के कारण मुकाबला 28 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया । पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के बाद ईस्ट बंगाल ने स्थान में परिवर्तन के लिये एआईएफएफ को पत्र लिखा है। 
ईस्ट बंगाल के सीईओ संजीत सेन ने कहा, ‘हमने एआईएफएफ को पत्र लिखा है और हमें जवाब का इंतजार है । जवाब मिलने के बाद ही हम कोई फैसला लेंगे।’ गत चैम्पियन मिनर्वा पंजाब ने रीयल कश्मीर के खिलाफ श्रीनगर में मैच नहीं खेला। पंजाब की टीम ने कहा कि अगर एआईएफएफ उस मैच के लिये रीयल कश्मीर को तीन अंक देता है तो वह कानून की शरण ले सकती है। 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा में हुए आतंकी हमले से ना सिर्फ देश देश रोष में है बल्कि विदेशों में भी इसकी घोर निंदा की जा रही है। इस हमले क....

भारत आ रहे हैं पाकिस्तानी निशानेबाज
पाकिस्तान के निशानेबाजों को नई दिल्ली में होने वाले विश्व कप के लिये सोमवार को वीजा मिल गया जिससे पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर अनिश्चितता की स्थिति भी खत्म हो गई। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ के इस टूर्नामेंट के जरिये तोक्यो ओलंपिक 2020 के 16 कोटा स्थान तय होंगे। विश्व कप गुरूवार से कर्णी सिंह रेंज पर खेला जायेगा। 
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के सचिव राजीव भाटिया ने प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘उनके वीजा को मंजूरी मिल गई है। हमें भारतीय उच्चायोग और पाकिस्तानी निशानेबाजी महासंघ से इसकी सूचना मिली है। दोनों निशानेबाजों और मैनेजर के टिकट बुक हो गए हैं।’ इससे पहले पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमले के कारण पाकिस्तानी निशानेबाजों के विश्व कप में भाग लेने पर संदेह पैदा हो गया था। पाकिस्तान निशानेबाजी महासंघ ने कहा था कि शाम तक वीजा नहीं मिलने पर वह अपने निशानेबाज नहीं भेजेगा। भारत सरकार ने उनके आवेदन को गुरूवार के हमले से पहले ही मंजूरी दे दी थी। पाकिस्तान ने रैपिड फायर वर्ग में जीएम बशीर और खलील अहमद के वीजा का आवेदन भेजा था।