Showing posts with label Sambit Patra. Show all posts
Showing posts with label Sambit Patra. Show all posts

कांग्रेसी कन्हैया ने पूछा – कितने पढ़े हैं संबित पात्रा? जवाब आया – सोनिया-राहुल कहाँ तक पढ़े, क्या देश के PM बनने लायक हैं?

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियाँ टीवी चैनलों पर डिबेट करते देखी जा सकती हैं। इसी क्रम में आज तक पर राष्ट्रवाद को लेकर डिबेट के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार को राष्ट्रवाद का मतलब समझाया। साथ ही ये भी बताया कि ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे-इंशाल्लाह-इंशाल्लाह’ कहने वाले जेल जाएँगे।

डिबेट की शुरुआत ‘राष्ट्रवाद’ टॉपिक पर शुरू होती है। आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी ने संबित पात्रा से राष्ट्रवाद पर सवाल किया, जिसके जबाव में पात्रा ने राष्ट्रवाद की व्याख्या करते हुए कहा:

“राष्ट्र को बाँधा नहीं जा सकता, राष्ट्र बिंदु है, किन्तु वो सिंधु है। राष्ट्र हिंदू है, राष्ट्र मत और व्योम है। इसलिए राष्ट्र को लेकर दो विचार कभी नहीं हो सकते हैं। अगर मेरे विचार अच्छे हैं तो मेरा राष्ट्र मेरी माँ है। अगर विचारों में कहीं खोट है तो राष्ट्र माँ नहीं हो सकती।”

इसके बाद “राष्ट्रवाद क्या है” के सवाल पर संबित पात्रा ने कहा, “राष्ट्र को माँ और जननी मानना, राष्ट्र ने मुझे जन्म दिया है। इस कारण से ये जीवन राष्ट्र को समर्पित है और मैं राष्ट्र के लिए कुछ भी कर सकता हूँ। राष्ट्र के लिए मैं बलिदान दे सकता हूँ। यही राष्ट्रवाद है।”

चित्रा त्रिपाठी ने कांग्रेस के प्रवक्ता कन्हैया कुमार से पूछा कि उन्हें बीजेपी के राष्ट्रवाद से क्या दिक्कत है? इस पर कन्हैया का कहना था कि ये देश है, इसे आप चाहे राष्ट्र कहो या कंट्री कहो। ये देश संविधान से चलेगा और संविधान एक सोशल कॉन्ट्रैक्ट से चलेगा। कन्हैया ने आरोप लगाया कि राष्ट्र का नाम लेकर बीजेपी वाले अपनी खुद की जेबें भरते हैं और इसी कारण इन्हें (संबित पात्रा) भारतीय पर्यटन विकास निगम (ITDC) का चेयरमैन बनाया गया है। कन्हैया ने कहा, “बीजेपी का राष्ट्रवाद केवल व्यक्तिवाद है, जिससे मुझे दिक्कत है। हम समूहवाद में भरोसा करते हैं।”

कन्हैया ने इसके बाद संबित पात्रा से उनके क्वॉलिफिकेशन को लेकर भी व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी। इसके बाद संबित पात्रा ने कहा, “हाँ मैं आईटीडीसी का चेयरमैन बना हूँ।” हालाँकि बीच में टोकते हुए कन्हैया ने कहा कि ये कौन सा कोहिनूर हैं कि इन्हें टूरिज्म डिपार्टमेंट का चेयरमैन बनाया गया है? कई बार मना करने के बाद भी कन्हैया कुमार सामान्य शिष्टाचार को किनारे रख चिल्लाते रहे। काफी देर तक व्यक्तिगत टिप्पणियाँ करने के बाद जब कॉन्ग्रेस नेता शांत हुए तो संबित पात्रा ने कहा,

“मैं आईटीडीसी का चेयरमैन बना। मुझसे पहले शंकर सिंह बाघेला थे और मैं उनसे अधिक पढ़ा-लिखा हूँ। मैंने एमबीबीएस, एमएस, एमआरसीएस की पढ़ाई की है। 2000 में यूपीएससी की परीक्षा में देशभर में 19वाँ रैंक हासिल किया था। उस वक्त यूपीए का शासन काल था, बीजेपी ने मुझे यूपीएससी में नहीं घुसा दिया था।”

इसके बाद संबित पात्रा ने सवाल किया कि अगर लोगों की नजर में डॉक्टर पढ़ा-लिखा नहीं होता तो सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी कितने पढ़े-लिखे हैं। क्या वो देश के प्रधानमंत्री बनने के लायक हैं। इस पूरी बातचीत को आप ऊपर के यूट्यूब वीडियो में देख सकते हैं। समय कम हो तो 4 मिनट से लेकर 9 मिनट तक केवल मुख्य बातों के लिए सुना जा सकता है।

कन्हैया कुमार को आइना दिखाते हुए पात्रा ने कहा, “संविधान में राष्ट्रवाद नहीं है, इसलिए कोई ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ कहेगा तो वो जेल जाएँगे और चक्की भी पीसेंगे। बाहर से 5 लाख मुस्लिम लाकर नॉर्थ ईस्ट के टकड़े करने की बात करेंगे तो शरजील इमाम जेल जाएगा ही।”

हमने बच्चों को ट्विंकल-ट्विंकल नहीं कर्बला सुनाया

शाहीन बाग, मुस्लिम महिलाएँ
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर किये जा विवाद पर अक्सर अपने लेखों में स्पष्ट लिखा कि ये विवाद मात्र केवल के बहाना है, वास्तविक विवाद तीन तलाक, अनुच्छेद 370 और अयोध्या में राममन्दिर, आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को विश्व में बेनकाब करना, सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर हुए निर्णयों की भड़ास है। अगर विरोध नागरिकता कानून को लेकर है, फिर हिन्दू और भारत विरोधी नारों का क्या मतलब? बरहाल, नागरिकता कानून के बहाने बिल्लियां थैले से बाहर आ रहीं हैं। 
शर्म उन हिन्दुओं एवं धर्म-निरपेक्षता का राग-अलापने वाले नेताओं को आनी चाहिए, जो इतना कुछ होने के बावजूद विरोध में इनसे कंधे से कन्धा मिलाकर चल रहे हैं। वैसे जयचन्दों की किसी युग में कमी नहीं रही। भाजपा नेता संबित पात्रा के ट्विटर पर इन वीडियो की पुष्टि तो नहीं हुई है, बरहाल यदि ये वीडियो शाहीन बाग़ के अलावा कहीं और के भी हैं, बहुत खतरनाक हैं। जिस पर सरकार द्वारा सख्त से सख्त कार्यवाही करने की जरुरत है। इन टुकड़े गैंगों पर नकेल डालने की जरुरत है।  
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली की शाहीन बाग में जारी धरने के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए संबित पात्रा ने लिखा है, “दोस्तों क्या आप बता सकते हैं कि ये कहाँ का वीडियो है, सोशल मीडिया में #TauheenBag के नाम से वायरल हो रहा है। अगर ये वाकई वहीं का वीडियो है तो खतरनाक है। अब समझ में आ रहा है क्यों तौहीनबाग के छोटे बच्चे भी मोदी जी और अमित शाह जी को मारने की बात करते हैं। इससे पहले की देर हो जाए, जाग जाओ।”
संबित पात्रा द्वारा ट्वीट किए गए इस वायरल वीडियो में महिला कहती है, “अपने बच्चों को हमने ट्विंकल-ट्विंकल नहीं पढ़ाया है। हमने अपने बच्चों को बचपन से कर्बला का वाकया सुनाया है। हम औरतों ने शुरू से जैनब का वाकया सुना है। कर्बला में सिर्फ मर्दों ने ही नहीं, औरतों ने भी कुर्बानी दी है। कर्बला के मैदान में छोटे-छोटे बच्चों ने भी सिर कटाया था। पता चला हमें डराओ मत, हमारी शुरुआत सिर कटाने से होती है।”


वीडियो में आगे कहा जा रहा है, “इमाम-ए-हुसैन ने बता दिया था ये नहीं सोचना कि यजीद सिर्फ अभी है। यजीद कयामत तक आएगा। और सुन लो मुसलमानों, तुम्हें अपने बच्चों को हुसैन बनाकर पेश करना पड़ेगा। आज तपती हुई रेत नहीं है, आज साया लगा है, अच्छे कपड़े हैं, खा पी रहे हैं हम। हिम्मत चाहिए तो कर्बला वालों को याद करके बैठे रहना। कितने दिन? 3 दिन से सैय्यदा जैनब प्यासी थीं। बच्चे का सिर कट गया, सामने आ गया, उफ्फ नहीं हुआ। अल्लाह के दीन के लिए हम आज आवाज नहीं उठाएँगे तो कल हमारी नस्लें खराब हो जाएँगी।”
महिला यहीं पर नहीं रूकती है। वो आगे कहती है, “तुम अगर नागरिकता सबको दे रहे हो तो हिंदुस्तान के मुसलमानों को भी नागरिकता दो। और क्यों दोगे? हम मोहताज नहीं हैं। हमको सादिक करने की जरूरत नहीं है। आज जितने करोड़ों की कमाई इंडिया में होती है, ये सरकार करोड़ों कमाती है, हमारे आबा-ओ-अजदाद की बनाई हुई इमारत से कमाती है। ताजमहल देख लो जाकर, कुतुब मीनार देख लो। किसी और ने नहीं बनाया। हमारे आबा-ओ-अजदाद ने बनाया है। तो पता चला, हुसैनी अज़्म रखते हैं, हुसैनी शान रखते हैं। मोहम्मद मुस्तफा की जात पर ईमान रखते हैं। नहीं वादे से डरते हम, जमाना जान ले हमको। खुदा का शुक्र है कि सीने में हम कुरान रखते हैं।”
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम इतिहासकार और लेखक विलियम डालरिम्पल (William Dalrymple) ने एक कार्यक्रम के दौरान यह स्वीकार किया कि देश में वामपं.....

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार जबसे नागरिकता संशोधन कानून बना है, देश में…
अरफा खानुम किस प्रकार प्लान बता रही है वो आपको गौर से सुनना चाहिए, इन दिनों कट्टरपंथी तत्व जो तिरंगा लहरा रहे है, राष्ट्रगान गा रहे है वो इनकी स्ट्रेटेजी का हिस्सा है, सुनिए क्या कहती है अरफा।
इस देश में काफी सारे सेक्युलर हिन्दू अरफा खानुम और इनके जैसे लोगों का मोदी विरोध में जमकर साथ दे रहे है, अरफा खानुम इन सेकुलरों के सामने तो भाईचारे, दलित, आदिवासी की बात करती है, पर मुस्लिम भीड़ के आगे वो पूरी प्लानिंग समझाती है।
अरफ़ा की इस बात से देश समस्त छद्दम धर्म-निरपेक्षों को अपनी आंखें खोलने चाहिए, जो सेकुलरिज्म का हर वक़्त राग अलापते रहते हैं। वास्तव में हिन्दुओं का छद्दम धर्म-निरपेक्षों द्वारा मूर्ख ही बनाया जा रहा, बल्कि ये लोग स्वयं गजवा हिन्द बनाने में इन कट्टरपंथी स्लीपर सैल्स की मदद कर, भारत को पुनः गुलाम बनाने की ओर धकेल रहे हैं, जो अरफ़ा के बयानों से स्पष्ट झलक रहा है।

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार देश के जाने माने रक्षा विश्लेषक, पूर्व रॉ अधिकारी और रिटायर्ड कर्नल आरएसएन सिंह ने रा....
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को वोट डाले जाएँगे। नतीजे 11 फरवरी को आएँगे।राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार ....
इसके अलावा संबित पात्रा ने एक अन्य वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, “वो जीना चाहते है और हमारे बच्चे मरने को तैयार है”, खतरनाक है ये बहुत खतरनाक। जाग जाओ इससे पहले कि देर हो जाए। इस वीडियो को दिल्ली के शहर काजी का बताया जा रहा है। वीडियो में शहर काजी कहते हैं, “कुछ लोग हम पर अत्याचार कर रहे हैं। अगर हमने अपने नौजवान बच्चों को एक दफा इशारा कर दिया और उकसा दिया तो हमारे बच्चे उनसे कहीं ज्यादा ताकत रखते हैं। याद रखना हम उस आदमी के औलाद हैं, जिन्होंने यहूदियों को कहा था कि तुम्हारे पास 10 लोग हैं जो जीना चाहते हैं और मेरे पास एक लोग है जो मौत को गले लगाना चाहते हैं। हम मौत को गले लगाने वाली कौम हैं।”