Showing posts with label Suresh Chavhanke. Show all posts
Showing posts with label Suresh Chavhanke. Show all posts

दिल्ली : जगतपुरी में किन पुलिस वालों ने आग लगी होलिका पर पानी डाला?

                          दिल्ली पुलिस पर महिलाओं ने लगाए होलिका बुझाने के आरोप (फोटो साभार: सुदर्शन न्यूज़)
दिल्ली में पुलिस पर आरोप लगा है कि उसने होलिका दहन के समय जलती आग को बुझा दिया। हालाँकि, पुलिस ने ऐसे किसी भी आरोप को नकार दिया है। 
वैसे इस घटना को देख हिरणकश्यप भी सोंच रहे होंगे "काश ऐसे मानसिकता वाले सुरक्षाकर्मी मेरे कार्यकाल में होते तो मेरी बहन होलिका जलकर राख नहीं होती। इतना ही नहीं, भगवान विष्णु भी उस युग में ऐसे सुरक्षाकर्मियों के न होने पर खुश हो रहे होंगे।" क्या यह काम हिन्दू भावनाओं को भड़काने का प्रयास था? चुनाव में अपने आपको हनुमानभक्त बताने वाले दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनके क्षेत्रीय विधायक इस घटना पर चुप क्यों? सोशल मीडिया पर दावे के समर्थन में वीडियो भी वायरल हो रहा है। विश्व हिन्दू परिषद ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। विहिप ने पूछा कि होलिका दहन के पारंपरिक उत्सव को भंग कर पानी डाला जाना हिन्दुओं की सहिष्णुता की परीक्षा तो नहीं?

संगठन ने सवाल दागा कि क्या किसी और धर्म के साथ ऐसा करने का सोचा भी जा सकता है? विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी इस मामले का वीडियो शेयर कर के आरोप लगाए। बंसल ने कहा, “जलती होलिका को पानी से बुझाया जाना बेहद पीड़ादायक है। राजधानी दिल्ली में हिन्दू आस्था के साथ इस घोर अपमान पर अबिलम्ब कार्रवाई जरूरी है। शांत व सभ्य समाज की सहिष्णुता की परीक्षा उचित नहीं।”

उन्होंने दिल्ली पुलिस से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की माँग की। ये घटना दिल्ली की जगतपुरी की बताई जा रही है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने आकर जलती होलिका को बुझा दिया और हाथों में पूजा की थाल लिए महिलाएँ वहाँ खड़ी रोती रहीं। ये इलाका DCP शाहदरा के अंतर्गत आता है। वीडियो में वहाँ खड़ी महिलाएँ भी दिल्ली पुलिस का विरोध करती नज़र आ रही है। पुलिस ने इन आरोपों को नकार दिया है।

‘सुदर्शन न्यूज़’ के मुख्य संपादक सुरेश चव्हाणके ने भी इस वीडियो को शेयर किया, जिसका DCP ने जवाब देते हुए लिखा, “पुलिस ने जलती होलिका पर पानी नहीं डाला व इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया। पुलिस के खिलाफ आरोप गलत है। दिल्ली सरकार द्वारा दी गयी कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन कराया जा रहा था।” चव्हाणके ने 2 हिन्दुओं को हिरासत में लिए जाने का आरोप भी लगाया था।