Showing posts with label TV anchor. Show all posts
Showing posts with label TV anchor. Show all posts

क्या तालिबान ने पाकिस्तान में दस्तक दे दी है? एंकर ने पहना हिजाब

                                               पाकिस्तानी एंकर ने लाइव शो में पहना हिजाब 
अफगानिस्तान की जनता तो तालिबान के खिलाफ सड़कों पर है, लेकिन पाकिस्तान के लोगों में धीरे-धीरे तालिबान का रंग चढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की सरकार तालिबान के गले में फूलों का हार पहना रही है तो पाकिस्तान के अलग अलग इलाकों में तालिबान के समर्थन में रैलियाँ निकाली जा रही हैं और अब तालिबान के समर्थन में पाकिस्तान की एक मशहूर टीवी एंकर ने लाइव शो के दौरान हिजाब पहन लिया।

पाकिस्तानी एंकर ने पहना हिजाब 

पाकिस्तान में अलग अलग तरीकों से तालिबान के समर्थन में कसीदे पढ़े जा रहे हैं और खुद प्रधानमंत्री इमरान खान तालिबान के समर्थन में निकलने वाली रैलियों के मुख्य नेता हैं। पाकिस्तान की मशहूर टीवी एंकर किरन नाज़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लाइव शो में हिजाब पहनती नजर आ रही हैं।

 

वीडियो में दिख रहा है कि किरण नाज न्यूज पढ़ते हुए तालिबान की तारीफ कर रही हैं और उनके बगल में हिजाब रखा हुआ है। कुछ देर तक तालिबान की शान में कसीदे पढ़ने के बाद किरण नाज बगल में रखा हुआ हिजाब उठाती हैं और उसे टीवी पर पहन लेती हैं। किरण नाज ने हिजाब पहनकर उन लोगों के नाम गिनाने शुरू किए, जिन्होंने शोहरत हासिल की है और जो हिजाब पहनती हैं।

एंकर ने हिजाब पहनकर क्या कहा 

तालिबान के समर्थन में बोलते हुए लाइव टीवी पर किरण नाज़ ने कहा, “मैं आज के शो में हिजाब पहनकर बैठूँगीं और आज का शो मैं हिजाब के साथ करूँगी।” फिर किरण नाज़ ने लाइव टीवी के दौरान हिजाब पहन लिया और फिर उन्होंने कहा, ”हिबाज पहनने वाली औरतें भी इसी तरह से नॉर्मल होती हैं, जैसा की हिजाब नहीं पहनने वालीं। इसे पहनने के बाद ना मेरे लफ्जों में कोई कमी आएगी, ना ही मरी सोच में तब्दीली आएगी।” इसके बाद पाकिस्तान की एंकर ने मिसालें देनी शुरू कर दी।

दरअसल लाइव शो में पाकिस्तान के प्रोफेसर परवेज हूडभोय बता रहे थे कि अब यूनिवर्सिटी में भी सब कुछ नॉर्मल नहीं है, लड़कियों को हिजाब पहनने को कहा जा रहा है। इसके जवाब में एंकर ही हिजाब के बचाव में उतर गई। वीडियो के मुताबिक कायदे आजम यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहे परवेज हुडभोय ने कहा था, “मैंने साल 1973 से पढ़ाना शुरू किया, तब 47 साल पहले एक लड़की भी आपको बमुश्किल बुर्के में दिखाई देती थी। अब तो हिजाब बुर्का आम हो गया है। अब तो नॉर्मल लड़की तो दिखाई ही नहीं देती है और जब वो क्लास में बैठती हैं हिजाब में बुर्के में लिपटी हुईं तो उनकी एक्टिविटी क्लास में बहुत घट जाती है। यहाँ तक कि पता ही नहीं चलता कि वो क्लास में है या नहीं”

तालिबान के रंग में रंगा पाकिस्तान 

किरण नाज़ पाकिस्तान की कोई पहली जर्नलिस्ट नहीं हैं, जिन्होंने तालिबान का समर्थन किया है। पाकिस्तानी मीडिया का एक बड़ा हिस्सा लगातार तालिबान को समर्थन दे रहा है और तालिबान का आना पाकिस्तान के लिए अच्छा बता रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खुद तालिबान की काफी समर्थन कर चुके हैं और उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया था कि ‘तालिबान ने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ा है’। 

वहीं, इसी हफ्ते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हक्कानी नेटवर्क का भी बचाव किया है और उन्होंने हक्कानी नेटवर्क को ‘सीधी-साधी जनजाति’ का हिस्सा बता दिया। जिसके बाद पूरी दुनिया में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की आलोचना हो रही है और उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।

‘महिलाओं का भौंहें सँवारना इस्लाम में हराम’: मौलवी की धमकी पर बिकनी की तस्वीर भेज कर लिखा- ‘मेरे 🍑 को किस कर लो’

                                                                            सायरा खान पिछले 2 दशक से टीवी क्षेत्र में सक्रिय हैं

ब्रिटेन में सायरा खान एक जाना-पहचाना नाम है, क्योंकि उन्होंने ITV पर आने वाले लंचटाइम टॉक शो ‘Loose Women’ का लम्बे समय तक संचालन किया है, जिसमें मनोरंजन व अन्य क्षेत्रों की महिलाएँ महिलाओं के परिप्रेक्ष्य में चर्चा करती हैं। अब सायरा खान ने शो को अलविदा कह दिया है, उन्होंने अपने जीवन के कुछ बुरे अनुभवों को लेकर बात की है। 50 साल की मीडिया प्रेजेंटर अब अन्य प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगी। कभी उन्होंने इस्लाम में भौहें सँवारने को हराम बताने वाले एक मौलवी को सबक सिखाने के लिए बिकनी में तस्वीर भेज दी थी।

उन्होंने खुलासा किया है कि जब वो मात्र 13 साल की ही थीं, तभी उनके ही परिवार के एक सदस्य ने उनका यौन शोषण किया था। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने उनके बेडरूम में आकर उनका यौन शोषण किया। फिलहाल वो मर चुका है। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला को कोई व्यक्ति बिना अनुमति छूता है या कोई गलत कार्य करता है, तो ये किसी भी धर्म या संस्कृति में स्वीकार्य नहीं है – इस बारे में बात की जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि वो कट्टरपंथियों से इतनी डर गई थीं कि उनके पति ने उनसे चुप करने की ‘भीख माँगी’ थी और वो काफी डरे हुए थे। इसी तरह उन्होंने शो के एक एपिसोड में बताया था कि उन्होंने एक बिकनी तस्वीर अपलोड कर के एक मौलवी को महिलाओं के अधिकार के बारे में संदेश दिया था, जिसके बाद उन्हें जान से मार डालने की धमकियाँ मिलीं। उक्त मौलवी ने फतवा जारी किया था कि इस्लाम में महिलाओं का भौंहों को सँवारना हराम है।

उक्त मौलवी का कहना था कि भौंहों के साथ कुछ भी छेड़छाड़ करना इस्लाम में महिलाओं के लिए हराम है। इसके बाद सायरा खान ने बिकनी में अपनी तस्वीर भेजी, जिसमें वो पेट के बल लेटी हुई थीं। उन्होंने ‘Peach’ नामक फल की इमोजी भेजी और मौलवी को लिखा – “ऐ पिछड़े प्रागैतिहासिक डायनासोर, मेरे 🍑(Peach Emoji) को किस कर लो।” इसके बाद एक इंस्टाग्राम यूजर ने उन्हें धमकाया था कि अगर वो अपने जीवन का महत्व समझती हैं तो इस्लाम को इन सबसे दूर रखें।

उन्होंने ऑन एयर इस बात को कहा था कि हत्या की धमकियाँ उन्हें न तो मुस्लिम होने से रोक सकती हैं और न ही बिकनी पहनने से। उनके पति भी डर गए थे और उनसे दो बच्चों की खातिर ये सब बंद करने को कहा था लेकिन सायरा खान ने कहा कि वो बिकनी भी पहनेंगी और भौंहों को भी सँवारेंगी। उनका कहना है कि मजहब के नाम पर लोगों की हत्या गलत है। क्रिसमस से पहले उन्होंने आँसुओं के साथ ‘Loose Women’ शो को अलविदा कहा।

इसी तरह जनवरी 2, 2021 को पेटलिंग जाया शहर में इस्लामी कट्टरपंथियों के विरोध के बावजूद ‘मिस प्लस वर्ल्ड मलेशिया 2020 (MPWM 2020)’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कट्टरपंथी संगठनों और यहाँ तक कि मलेशिया की सरकार ने भी प्लस साइज महिलाओं के कार्यक्रम में आने को इस्लाम के खिलाफ बताया था। इस्लामी संगठनों ने इस कार्यक्रम को ‘भोगवादी’ करार दिया था, लेकिन कार्यक्रम तय समयानुसार हुआ।