Showing posts with label Tanzeem Fatima. Show all posts
Showing posts with label Tanzeem Fatima. Show all posts

मेरे साथ आतंकवादियों जैसा सलूक हो रहा है: आजम खान

पत्नी और बेटे के साथ आजम खान
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
मखमली बिस्तर पर आराम फरमाने वाले सांसद आजम खां की रात शुक्रवार को सीतापुर जेल में करवटें बदलते कटी। कुछ ऐसा ही हाल उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम और एमएलए बेगम तंजीन फात्मा का भी था। वैसे तो जेल पहुंचने पर इस रईस फैमिली के चाहने वालों ने आराम की हर चीज जेल में पहुंचाने की कोशिश की। बिछौना, ओढना, तकिया सब बाहर से गया था। जेल प्रशासन ने भी सांसद, विधायक के प्रोटोकॉल का हवाला दे, मेहमान नवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन इन सबके बावजूद राजनैतिक रसूख रखने वाले इस परिवार की रात बेहद मुश्किल में कटी।
जेल में बंद सांसद आजम खां को शायद जेल के बर्तनों में खाना रास नहीं आया, इसीलिए पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने उनके लिए तीन तौलिया व साथ में प्लेट, कटोरी, चम्मच, ग्लास आदि बर्तनों का डिब्बा जेल के अंदर भेजा। हालांकि सांसद के जेल पहुंचने के फौरन बाद ही कई भारी भरकम बैगों में उनकी जेल गृहस्थी का सामान उसी दिन गया था।
आजम खां से मिलकर बाहर आती बहू
आजम खां से मिलकर बाहर आती बहू- फोटो : अमर उजाला
धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद सपा सांसद आजम खान, उनकी विधायक पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को शनिवार (फरवरी 29, 2020) को सीतापुर जेल से रामपुर कोर्ट पेशी पर ले जाया गया। इस दौरान उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरे साथ आतंकवादियों जैसा सलूक हो रहा है। इस सरकार में मेरे साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है।”
आजम खान के आतंकवादी वाले बयान पर सीतापुर के जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सांसद के साथ जेल में अच्छा व्यवहार किया जाता है। हम उन्हें जेल मैनुअल के हिसाब से ही सारी सुविधाएँ उपलब्ध करा रहे हैं।” साथ ही जेल अधीक्षक ने कहा कि वो बड़े व्यक्ति हैं, वह घर जैसी सुविधा सोचते होंगे तो वह सुविधा जेलों में उपलब्ध नहीं हो सकती।
इसके साथ ही नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आजम खान ने अपने जमाने में लोगों को बहुत परेशान किया। आजम खान अपनी फटकार से लोगों को परेशान करते थे। आज उनके साथ जो हो रहा है, सच्चाई में न्याय हो रहा है। आजम के साथ आतंकवादी जैसा कोई बर्ताव नहीं हो रहा है। मंत्री ने कहा कि आजम जैसा करेंगे, वैसा भरेंगे। सपा के राज में बहन-बेटियाँ स्कूल भी सही ढंग से नहीं जा पाती थीं।

पिछले साल भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज कोतवाली में मोहम्मद आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तजीन फातिमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही आरोप लगाया था कि अनुचित लाभ लेने के लिए सपा सांसद आजम खान और उनकी पत्नी तजीन फातिमा ने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण-पत्र बनवाए।

आजम खान की बीवी तंज़ीम फातिमा ने भरा बिजली चोरी के ₹29.77 लाख का हर्जाना,

आजम खान, तंजीन फातिमा
आजम खान खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने भरा हर्जाना
क्या बात है, चुनावों में जनता को अपराधों और भ्रष्टाचार को दूर करने पर खूब वायदे किये जाते हैं, लेकिन जब नेता ही चोरी करेंगे, फिर अपराधियों को कौन पकड़ेगा? नेताओं का ये हाल उस समय है, जबकि इनको मुफ्त में केवल एक ही महीने इतनी सुविधाएं मिलती है, उस धन से एक गरीब आदमी एक वर्ष का राशन भर ले। उस स्थिति में जब नेता चोरी करें, तो अपराधियों का शेर होना लाज़िम है। क्या ऐसे नेता एक भी वोट के हक़दार हैं? 
आज देश में बिजली चोरी या दूसरे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। जिसका अंजाम ईमानदारी से रह रहे उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। वास्तव में बुद्धिजीवी ठीक कहते हैं कि आज जनसेवा के नाम पर जनसेवकों ने ही लूट मचा रखी है। पहले भी जनसेवक हुए हैं, लेकिन आज के नेताओं ने तो गजब की लूट मचा रखी है। वोट लेते समय भोली शक्ल बनाते हैं। लेकिन चुनावों में आया चन्दा भी डकारने में पीछे नहीं। जबकि लोग चुनावों में चन्दा यानि दान के रूप में देते हैं और किसी भी धर्म में दान में हेराफेरी क्षमा योग्य नहीं है।     
उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन करने से पहले सपा सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने बिजली विभाग का जुर्माना भर दिया है।
बिजली विभाग ने बिजली चोरी के आरोप में तंजीन फातिमा ₹29.77 लाख जुर्माना लगाया था। जुर्माने में समन शुक्ल ₹3,40,000 और राजस्व निर्धारण ₹26,37,269 था। ये चोरी हमसफर रिजॉर्ट में पकड़ी गई थी, जिसे आजम खान का परिवार संचालित करता है।
बिजली विभाग के अधिकारी संजय गर्ग ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद हमसफर रिजॉर्ट में लगभग 34 किलो वाट बिजली चोरी के लिए समन भेजा गया था, जिसकी मूल्यांकन राशि 29.77 लाख रुपए थी। इसका भुगतान कर दिया गया है।
अधिकारी के मुताबिक हमसफर रिजॉर्ट में बिजली कनेक्शन समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा के नाम पर है।

हमसफर रिजॉर्ट में 5 किलोवाट के कनेक्शन के अतिरिक्त 33, 870 वाट बिजली का उपयोग मिला था। यहाँ 5 विंडो एसी, 10 पंखे, 9 स्प्लिट एसी सहित कनेक्शन से ज्यादा लोड की चोरी पाई गई थी। प्रशासन की छापेमारी के बाद पूरा मामला प्रकाश में आया था और विद्युत अधिनियम (2003) की धारा 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
रविवार (सितंबर 29, 2019) को सपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए तंजीन फातिमा को उम्मीदवार घोषित किया था। आजम खान के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण यहॉं उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएँगे और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।